Samastipur News: समस्तीपुर में शौच करने गई एक अकेली महिला पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। कुत्तों ने महिला को नोंच-नोंच कर लहूलुहान कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पांड पंचायत के पांडव स्थान वार्ड संख्या 8 मोहल्ला की है।
Samastipur News: महिला की पहचान गांव के ही स्व. जदू महतो की पत्नी देवकी देवी (75) के रूप में की गई है। महिला खेत पर गई हुई थी। इसी दौरान कुत्तों के हमले से वे वहीं बेहोश होकर गिर गई। इसके बाद गांव के कुछ अन्य लोग मौके पर पहुंचे, तो घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। हल्ला होने पर जुटे परिवार के लोगों ने महिला को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
Samastipur News: घटना के संबंध में मृतक का भतीजा अखिलेश कुमार ने बताया कि उसकी चाची सुबह गांव के ही बांसवारी की ओर शौच करने गई थी। वह अकेली थी। इसी दौरान कुत्तों की झुंड ने उस पर हमला कर दिया। उन्हें नोंच-नोंच कर लहूलुहान कर दिया। वह बांसबारी में बेहोश पड़ी हुई थी।
इसी दौरान गांव के अन्य महिलाएं भी शौच के लिए गई थी। जिन्होंने उनकी चाची को बेहोशी की स्थिति में देख कर शोर मचाया। हल्ला होने पर परिवार के लोग पहुंचे तो उन्हें अस्पताल पहुंचा। जहां इलाज के दौरान शाम में उनकी मौत हो गई। बाद में घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
संबंधित खबरें (Also Read)
Vivo X500: 144Hz डिस्प्ले और 7000mAh बैटरी! Vivo की नई सीरीज के फीचर्स ने उड़ाए होश

Samastipur Udhna Special Train: गर्मी में बड़ी राहत! समस्तीपुर से उधना के बीच स्पेशल ट्रेन, पूरा शेड्यूल जारी

Bihar News: Samastipur में दिनदहाड़े फायरिंग, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Samastipur Railway Data: समस्तीपुर जंक्शन का रिकॉर्ड! 36 लाख यात्रियों ने किया सफर, करोड़ों में बढ़ी कमाई

बच्चों पर भी कुत्तों के झुंड ने किया था हमला
Samastipur News: बता दें कि पिछले सप्ताह भी जिले के मोहिउद्ददीनगर में कुत्तों की झुंड ने 12 से अधिक बच्चों को काट कर जख्मी कर दिया था। जिसमें से तीन बच्चों को गंभीर स्थिति में पटना रेफर किया गया था। तीनों बच्चे आज भी इलाजरत हैं।
इस पोस्ट के माध्यम से हमने आप को समस्तीपुर न्यूज़ के बारे में बताया उम्मीद है आप को ये पोस्ट पसंद आई होगी इसी तरह की अगर और समस्तीपुर न्यूज़ के बारे में जानना चाहते हो तो हमारे वेबसाइट नोटिफिकेशन ऑन कर ले जिससे आप को सबसे पहले हमार पोस्ट मिल सके धन्यवाद :-
इसे भी पढ़ें :-
- Samastipur News:सड़क पर पड़ा था बेहोश युवक,लोगों ने पहुंचाया अस्पताल,समस्तीपुर में मां बोली-बेटे की गलत लड़कों के साथ संगत, मित्र ने स्मैक पिलाकर छोड़ा
- Samastipur News:धर्म परिवर्तन नहीं करने पर मारपीट का आरोप,12 साल पहले की थी लव मैरेज,अब सास धर्म परिवर्तन के लिए दे रही दबाव,प्रतिरोध करने पर की मारपीट
- Bihar News:बिहार इलेक्शन अपडेट्स,4 अप्रैल को बिहार आ सकते हैं पीएम मोदी,जमुई की रैली में शामिल होने की संभावना
- Samastipur News:कॉन्सेप्ट क्लियर करने के लिए लिया यूट्यूब का सहारा,भोजपुर की प्रिया को 7वां रैंक,बोलीं- डॉक्टर बनकर अपने इलाके के लोगों का सस्ते में इलाज करूंगी


















