कैटेगरी

Samastipur News:धमौन की छतरी होली देश भर में मशहूर है,समस्तीपुर में 100 सालों से हो रही आयोजित, एक छतरी के नीचे लोग होते है एकरंग

Samastipur News: समस्तीपुर परंपराओं का निर्वहन उल्लास पूर्वक किया जाए तो उत्सव बन जाता है। ऐसा ही उत्सव है धमौन की 'छतरी होली'। छमौन में जहां एक बड़ी छतरी
विज्ञापन
Updated at :

Samastipur News: समस्तीपुर परंपराओं का निर्वहन उल्लास पूर्वक किया जाए तो उत्सव बन जाता है। ऐसा ही उत्सव है धमौन की ‘छतरी होली’। छमौन में जहां एक बड़ी छतरी के नीचे लोग एकरंग हो जाते हैं।

Share:
गूगल न्यूज़
विज्ञापन

Samastipur News: धमौन के बाबा निरंजन स्थान के लिए विख्यात पटोरी के धमौन की होली की बरसाने और वृंदावन की तरह खासियत है। यहां जाति, धर्म व संप्रदाय से ऊपर उठकर लोग इसके साक्षी बनते हैं। बांस की छतरी इतनी बड़ी होती है कि इसके नीचे दो दर्जन लोग खड़े होकर होली गा सकते हैं। गांव में जितनी टोली, उतनी छतरी। सबसे अच्छी छतरी को लेकर प्रतिस्पर्धा भी होती है। धमौन में होली के लिए छतरी बन कर तैयार हो चुका है। जहां लोग तीसरे पहर से होली के रंग में सराबोर होंगे।

एक महीना पहले से शुरू हो जाती है तैयारी

शाहपुर पटोरी अनुमंडल के धमौन का नाम धौम्य ऋषि के नाम पर पड़ा है। छतरी होली की परंपरा भी प्राचीन काल से है। करीब एक महीना पहले से चलने वाली तैयारी का होली के दिन प्रदर्शन होता है। एक छतरी बनाने में कम से कम पांच हजार का खर्च आता है। आकर्षक बनाने के लिए रंगीन कागज, थर्मोकोल, घंटी और डिजायनर पेपर का इस्तेमाल होता है।

सौ वर्ष से पहले का इतिहास

ऐसे आंकड़े तो उपलब्ध नहीं हैं, लेकिन कुछ बुजुर्गों का कहना है कि यह होली लगभग सौ वर्ष पूर्व से मनाई जाती रही है। कुछ का यह भी कहना है कि इस प्रकार की होली 16वीं शताब्दी से मनाई जा रही है, किंतु छतरियों को नया रूप लगभग 1930 में दिया गया। उस समय पहली सुसज्जित छतरी नबुदी राय के घर से निकाली गई थी।

ऐसे मनाई जाती है धमौन में होली

Samastipur News: होली की सुबह छतरियों के साथ ग्रामीण अपने कुल देवता स्वामी निरंजन मंदिर में एकत्र होकर अबीर-गुलाल चढ़ाते हैं। वहां ‘धम्मर’ तथा ‘फाग’ गाते हैं। मंदिर परिसर में छतरी मिलन होता है। छतरियों को कलाबाजी के साथ घुमाया जाता है। घंटियों से पूरा इलाका गूंज उठता है। इसके बाद यह शोभायात्रा के रूप में परिवर्तित होकर खाते-पीते घर-घर पहुंचती है। देर शाम झांकियां महादेव स्थान पहुंचती हैं। वहां लोग मध्य रात्रि के बाद चैता गाते हुए होली का समापन करते हैं।

सरकार से राजकीय उत्सव की मांग

धमौन के लोग इस परंपरा को अब राजकीय महोत्सव घोषित करने की मांग करने लगे हैं। गांव के इंजीनियर रजनिश यादव ने बताया कि धमौनी की छतरी होली अनोखी परंपरा है। सरकार इसे राजकीय मोहत्सव घोषित करें। ताकि यह परंपरा अपने भी शदियों तक कायम रहे।

विज्ञापन

इस पोस्ट के माध्यम से हमने आप को समस्तीपुर न्यूज़ के बारे में बताया उम्मीद है आप को ये पोस्ट पसंद आई होगी इसी तरह की अगर और समस्तीपुर न्यूज़ के बारे में जानना चाहते हो तो हमारे वेबसाइट नोटिफिकेशन ऑन कर ले जिससे आप को सबसे पहले हमार पोस्ट मिल सके धन्‍यवाद :-

इसे भी पढ़ें :-

लेखक के बारे में By Saurabh Thakur

मैं सौरभ ठाकुर, Samastipur News का संस्थापक हूँ। मैं बिहार के समस्तीपुर जिले से हूँ और पिछले कई वर्षों से डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता, SEO, वेब डेवलपमेंट और डिजिटल पब्लिशिंग के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। मैंने अपनी स्किल्स और टेक्निकल नॉलेज खुद मेहनत करके विकसित की हैं। मेरा उद्देश्य स्थानीय खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँचाना और क्षेत्रीय पत्रकारिता को तकनीक के साथ आगे बढ़ाना है। मैं Samastipur News के माध्यम से समस्तीपुर, दरभंगा, रोसड़ा, दलसिंहसराय और बिहार के अन्य क्षेत्रों से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाता हूँ। मेरे कंटेंट का दायरा स्थानीय समाचार, बिहार न्यूज, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाएँ, सरकारी नौकरियाँ, बिजनेस, फाइनेंस, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, खेल, मनोरंजन, भोजपुरी न्यूज, वायरल खबरें, धर्म, ज्योतिष, लाइफस्टाइल, स्वास्थ्य, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और अन्य महत्वपूर्ण विषयों तक फैला है। मेरी मुख्य विशेषज्ञता Technical SEO, Content SEO, Google News, Google Discover, वेबसाइट ऑप्टिमाइजेशन, Structured Data और Schema Markup, वेबसाइट इंडेक्सिंग, Core Web Vitals तथा डिजिटल पब्लिशिंग में है। मुझे WordPress, Next.js, वेबसाइट आर्किटेक्चर, RSS फीड, XML Sitemap, NewsArticle Schema और वेब परफॉर्मेंस सुधारने की भी अच्छी समझ है। मैं कंटेंट स्ट्रैटेजी और ऑडियंस ग्रोथ पर भी काम करता हूँ। डिजिटल मीडिया के साथ-साथ मैं AdTech और पब्लिशर मोनेटाइजेशन के क्षेत्र में भी सक्रिय हूँ। मैं MGID, MagicBid और अन्य विज्ञापन तकनीक कंपनियों के साथ काम करता हूँ। मेरी रुचि AdX और विज्ञापन नेटवर्क इंटीग्रेशन, AdSense, AdMob, विज्ञापन प्लेसमेंट, RPM और CPC ऑप्टिमाइजेशन तथा पब्लिशर रेवेन्यू बढ़ाने में है। मैं अन्य डिजिटल पब्लिशर्स को भी उनकी वेबसाइट मोनेटाइजेशन और विज्ञापन नेटवर्क से जुड़ी जरूरतों में मार्गदर्शन देने पर काम करता हूँ। मेरा लक्ष्य Samastipur News को एक मजबूत क्षेत्रीय डिजिटल मीडिया ब्रांड बनाना और SEO, AI, वेब टेक्नोलॉजी तथा AdTech के इस्तेमाल से डिजिटल पब्लिशिंग के नए अवसर विकसित करना है।

Tags
होम शहर
ई-पेपर Google तस्वीरें