कैटेगरी

Samastipur News:51 बॉर्डर सिलिंग पॉइंट व 79 चेक पोस्ट,फिर भी वारदात को अंजाम दे भाग जा रहे अपराधी

Samastipur News: लोकसभा चुनाव को लेकर जिले में पुलिस की सक्रियता व चौकसी बढ़ाने का निर्देश है। इसके लिए जिले में सौ से अधिक अस्थायी चेक पोस्ट बनाए गए हैं
विज्ञापन
Updated at :

Samastipur News: लोकसभा चुनाव को लेकर जिले में पुलिस की सक्रियता व चौकसी बढ़ाने का निर्देश है। इसके लिए जिले में सौ से अधिक अस्थायी चेक पोस्ट बनाए गए हैं। आपराधिक वारदातों पर लगाम लगाने के लिए वाहन चेकिंग करने का भी निर्देश है। इसके बावजूद आपराधिक घटनाएं नहीं रुक रही हैं। वाहन जांच के दौरान तैनात पुलिस जवान बाइक व वाहनों की सघन जांच भी करते हैं। इसके बाद भी अपराधियों वहां से निकल जाते हैं। अपराधी अब भी आर्म्स लेकर दिनदहाड़े घटना को अंजाम भी दे रहे हैं।

Share:
गूगल न्यूज़
विज्ञापन

रोसड़ा थाना क्षेत्र के बलुआहा गांव के समीप दो दिन पूर्व दिनदहाड़े तीन की संख्या में बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने एक पेट्रोल पंप कर्मी से 3 लाख 88 हजार 210 रुपए लूट कर फरार हो गए थे। इससे पुलिस की गश्ती व जांच अभियान की पोल खुल रही है। कई चेक पोस्ट पर पुलिसकर्मी नहीं रहते हैं।

Samastipur News वारिसनगर। मथुरापुर-इलमासनगर मुख्य पथ स्थित सतमलपुर के पास बनाए गए इंटरनल चेक पोस्ट पर वारिसनगर थाने के पुलिस बल द्वारा वाहन रोक कर तालाशी ली जा रही थी। तालाशी के दौरान पुलिस गाड़ी की डिक्की, बैग, झोला को खोल कर सर्च कर रही थी। बताते चलें की लोकसभा चुनाव को लेकर वारिसनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बॉर्डर एरिया सहित चार चेक पोस्ट बनाए गए हैं। इसमें पटोरी मे एक बॉर्डर चेक पोस्ट व किशनपुर, किशनपुर बैकुंठ व सतमलपुर मे इंटरनल चेक पोस्ट बनाया गया है।

Samastipur News सरायरंजन। प्रखंड क्षेत्र के उदापट्टी गांव स्थित एनएच 322 के किनारे मॉडल थाना मुसरीघरारी द्वारा अपने थाना क्षेत्र में पांच चेक पोस्ट बनाया गया है। शनिवार की दोपहर करीब 1 बजे उदाहाट व मुसरीघरारी के बीच में बने चेक पोस्ट पर वहां कोई भी पुलिस पदाधिकारी मौजूद नहीं थे। फोन से संपर्क किए जाने पर ड्यूटी में तैनात गंगापुर चेक पोस्ट पर मजिस्ट्रेट दिलीप मिश्रा ने बताया कि थाना क्षेत्र में पांच चेक पोस्ट बनाए गए हैं। प्रत्येक चेक पोस्ट पर दो-दो घंटा ड्यूटी किया जाता है। इसके के कारण कोई तैनात नहीं थे।

इस पोस्ट के माध्यम से हमने आप को समस्तीपुर न्यूज़ के बारे में बताया उम्मीद है आप को ये पोस्ट पसंद आई होगी इसी तरह की अगर और समस्तीपुर न्यूज़ के बारे में जानना चाहते हो तो हमारे वेबसाइट नोटिफिकेशन ऑन कर ले जिससे आप को सबसे पहले हमार पोस्ट मिल सके धन्‍यवाद :-

विज्ञापन

इसे भी पढ़ें :-

लेखक के बारे में By Saurabh Thakur

मैं सौरभ ठाकुर, Samastipur News का संस्थापक हूँ। मैं बिहार के समस्तीपुर जिले से हूँ और पिछले कई वर्षों से डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता, SEO, वेब डेवलपमेंट और डिजिटल पब्लिशिंग के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। मैंने अपनी स्किल्स और टेक्निकल नॉलेज खुद मेहनत करके विकसित की हैं। मेरा उद्देश्य स्थानीय खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँचाना और क्षेत्रीय पत्रकारिता को तकनीक के साथ आगे बढ़ाना है। मैं Samastipur News के माध्यम से समस्तीपुर, दरभंगा, रोसड़ा, दलसिंहसराय और बिहार के अन्य क्षेत्रों से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाता हूँ। मेरे कंटेंट का दायरा स्थानीय समाचार, बिहार न्यूज, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाएँ, सरकारी नौकरियाँ, बिजनेस, फाइनेंस, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, खेल, मनोरंजन, भोजपुरी न्यूज, वायरल खबरें, धर्म, ज्योतिष, लाइफस्टाइल, स्वास्थ्य, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और अन्य महत्वपूर्ण विषयों तक फैला है। मेरी मुख्य विशेषज्ञता Technical SEO, Content SEO, Google News, Google Discover, वेबसाइट ऑप्टिमाइजेशन, Structured Data और Schema Markup, वेबसाइट इंडेक्सिंग, Core Web Vitals तथा डिजिटल पब्लिशिंग में है। मुझे WordPress, Next.js, वेबसाइट आर्किटेक्चर, RSS फीड, XML Sitemap, NewsArticle Schema और वेब परफॉर्मेंस सुधारने की भी अच्छी समझ है। मैं कंटेंट स्ट्रैटेजी और ऑडियंस ग्रोथ पर भी काम करता हूँ। डिजिटल मीडिया के साथ-साथ मैं AdTech और पब्लिशर मोनेटाइजेशन के क्षेत्र में भी सक्रिय हूँ। मैं MGID, MagicBid और अन्य विज्ञापन तकनीक कंपनियों के साथ काम करता हूँ। मेरी रुचि AdX और विज्ञापन नेटवर्क इंटीग्रेशन, AdSense, AdMob, विज्ञापन प्लेसमेंट, RPM और CPC ऑप्टिमाइजेशन तथा पब्लिशर रेवेन्यू बढ़ाने में है। मैं अन्य डिजिटल पब्लिशर्स को भी उनकी वेबसाइट मोनेटाइजेशन और विज्ञापन नेटवर्क से जुड़ी जरूरतों में मार्गदर्शन देने पर काम करता हूँ। मेरा लक्ष्य Samastipur News को एक मजबूत क्षेत्रीय डिजिटल मीडिया ब्रांड बनाना और SEO, AI, वेब टेक्नोलॉजी तथा AdTech के इस्तेमाल से डिजिटल पब्लिशिंग के नए अवसर विकसित करना है।

Tags
होम शहर
ई-पेपर Google तस्वीरें