कैटेगरी

Samastipur News:यहां ना कोई सड़क ना कोई पुल लंबी दूरी तय करके दूसरे रास्ते से चुनाव करने पहुंचते हैं चुनाव कमी

Samastipur News: समस्तीपुर ब्रेकिंग न्यूज़, (हसनपुर): चाहे लोकसभा चुनाव हो या विधानसभा चुनाव, जब चुनाव की घड़ी निकट आती है, तो सिरसिया गांव की समस्या सामने आ जा
विज्ञापन
Updated at :

Samastipur News: समस्तीपुर ब्रेकिंग न्यूज़, (हसनपुर): चाहे लोकसभा चुनाव हो या विधानसभा चुनाव, जब चुनाव की घड़ी निकट आती है, तो सिरसिया गांव की समस्या सामने आ जाती है। अब फिर जब आगामी लोकसभा चुनाव की तारीख की घोषणा हो चुकी है, तो सिरसिया में चुनाव को लेकर होने वाले मतदान स्थल तक पोलिंग पार्टी के पहुंचने की रूपरेखा अव्यवस्थित लग रही है। प्रखंड मुख्यालय से छह किमी दूर इस गांव में सड़क मार्ग से जाने के लिए 15 किमी घूमकर जाना पड़ता है। खगड़िया लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत हसनपुर प्रखंड की भटवन पंचायत के सिरसिया में तीन बूथ है।

Share:
गूगल न्यूज़
विज्ञापन

इस गांव में चुनाव कराने के लिए पोलिंग पार्टी सहित पदाधिकारियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है।

Samastipur News: ऐसा इसलिए कहना है क्योंकि इस गांव तक जाने के लिए सड़क नहीं है। चाहे निर्वाचन कर्मी हो या अर्धसैनिक बल के जवान सभी लंबी दूरी तय कर दूसरे रास्ते लरझा घाट पुल होते हुए मतदान कराने सिरसिया गांव तक पहुंचते हैं। क्योंकि इस गांव तक पहुंचने के लिए नाव के सहारे करेह नदी पार करना पड़ता है। मतदान के समय यदि कोई तत्काल परिस्थिति उत्पन्न हो जाए, तो पदाधिकारियों को बूथों तक पहुंचने में काफी देर लगती है। समय से बूथों तक पदाधिकारियों के नहीं पहुंचने की स्थिति में, मतदान के दौरान कब कोई अनहोनी हो जाए, इससे इनकार नहीं किया जा सकता है।

क्या हो सकता है समस्या का समाधान

Samastipur News: लोकसभा चुनाव के दौरान सिरसिया में 3 बूथों पर असुरक्षित मतदान की समस्या से निजात पाने के लिए करेह नदी पर पुल का निर्माण आवश्यक है। यदि करेह नदी में सिरसिया घाट या फिर बेलौन ढाला पर उच्च स्तरीय पुल का निर्माण किया जाता है, तो चुनाव के समय पोलिंग पार्टी सहित चुनाव से जुड़े पदाधिकारियों व अर्धसैनिक बलों को बूथों तक पहुंचने के लिए लंबी दूरी सफर तय नहीं करना पड़ेगा। इतना ही नहीं पुल बन जाने से आमलोगों को भी गांव से बाहर निकल प्रखंड मुख्यालय तक पहुंचने में नाव के सहारे करेह नदी नहीं पार करना पड़ेगा।

तत्काल समाधान के लिए राजघाट पुल पार कर दूर के रास्ते से बूथों तक पहुंचने की विवशता है। ऐसे भटवन पंचायत का सिरसिया गांव ही करेह नदी की पेटी में बसा हुआ है। पंचायत का अधिकतम हिस्सा तटबंध से पहले ही है।चुनाव में मतदान के लिए पोलिंग पार्टी का नाव के सहारे करेह नदी पार कर बूथों तक पहुंचना सुरक्षा की दृष्टि से ठीक नहीं है। इसलिए सखवा व लरझा घाट पुल होते हुए लंबी दूरी तय कर बूथों तक पहुंचना पड़ता है। जयकिशन, बीडीओ, हसनपुर

तुरंत इस बूथ पर पहुंचना वरीय अधिकारियों के लिए भी चुनौती करेह नदी की पेटी में बसे सिरसिया गांव में चुनाव के समय उत्पन्न समस्या काफी पुरानी है। मतदान की पूर्व संध्या पोलिंग पार्टी को बूथों पर पहुंचना होता है। सुरक्षा बल के जवान बारी-बारी से सभी बूथों का मुआयना करते हैं। इस दौरान बार-बार लंबी दूरी तय कर आवागमन की विवशता रहती है। मतदान के सुबह संबंधित सेक्टर पदाधिकारियों, सुरक्षा बलों को नाव के सहारे ही बूथों तक पहुंचना पड़ता है।

सबसे गंभीर स्थिति तब उत्पन्न हो जाती है, जब मतदान कार्य का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी व एसपी पहुंचते हैं। इन वरीय पदाधिकारियों को वाहनों के सहारे बूथों तक पहुंचने के लिए लंबी दूरी तय करना पड़ता है। मतदान के बाद ईवीएम मशीनों को भी इसी समस्या से जूझते हुए गंतव्य तक भेजा जाता है। मतदान के दौरान किसी भी तरह की अनहोनी की घटना की संभावना बन जाए, तो पदाधिकारी चाहते हुए भी समय से बूथों तक नहीं पहुंच पाते हैं।

विज्ञापन

इस पोस्ट के माध्यम से हमने आप को समस्तीपुर न्यूज़ के बारे में बताया उम्मीद है आप को ये पोस्ट पसंद आई होगी इसी तरह की अगर और समस्तीपुर न्यूज़ के बारे में जानना चाहते हो तो हमारे वेबसाइट नोटिफिकेशन ऑन कर ले जिससे आप को सबसे पहले हमार पोस्ट मिल सके धन्‍यवाद :-

इसे भी पढ़ें :-

लेखक के बारे में By Saurabh Thakur

मैं सौरभ ठाकुर, Samastipur News का संस्थापक हूँ। मैं बिहार के समस्तीपुर जिले से हूँ और पिछले कई वर्षों से डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता, SEO, वेब डेवलपमेंट और डिजिटल पब्लिशिंग के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। मैंने अपनी स्किल्स और टेक्निकल नॉलेज खुद मेहनत करके विकसित की हैं। मेरा उद्देश्य स्थानीय खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँचाना और क्षेत्रीय पत्रकारिता को तकनीक के साथ आगे बढ़ाना है। मैं Samastipur News के माध्यम से समस्तीपुर, दरभंगा, रोसड़ा, दलसिंहसराय और बिहार के अन्य क्षेत्रों से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाता हूँ। मेरे कंटेंट का दायरा स्थानीय समाचार, बिहार न्यूज, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाएँ, सरकारी नौकरियाँ, बिजनेस, फाइनेंस, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, खेल, मनोरंजन, भोजपुरी न्यूज, वायरल खबरें, धर्म, ज्योतिष, लाइफस्टाइल, स्वास्थ्य, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और अन्य महत्वपूर्ण विषयों तक फैला है। मेरी मुख्य विशेषज्ञता Technical SEO, Content SEO, Google News, Google Discover, वेबसाइट ऑप्टिमाइजेशन, Structured Data और Schema Markup, वेबसाइट इंडेक्सिंग, Core Web Vitals तथा डिजिटल पब्लिशिंग में है। मुझे WordPress, Next.js, वेबसाइट आर्किटेक्चर, RSS फीड, XML Sitemap, NewsArticle Schema और वेब परफॉर्मेंस सुधारने की भी अच्छी समझ है। मैं कंटेंट स्ट्रैटेजी और ऑडियंस ग्रोथ पर भी काम करता हूँ। डिजिटल मीडिया के साथ-साथ मैं AdTech और पब्लिशर मोनेटाइजेशन के क्षेत्र में भी सक्रिय हूँ। मैं MGID, MagicBid और अन्य विज्ञापन तकनीक कंपनियों के साथ काम करता हूँ। मेरी रुचि AdX और विज्ञापन नेटवर्क इंटीग्रेशन, AdSense, AdMob, विज्ञापन प्लेसमेंट, RPM और CPC ऑप्टिमाइजेशन तथा पब्लिशर रेवेन्यू बढ़ाने में है। मैं अन्य डिजिटल पब्लिशर्स को भी उनकी वेबसाइट मोनेटाइजेशन और विज्ञापन नेटवर्क से जुड़ी जरूरतों में मार्गदर्शन देने पर काम करता हूँ। मेरा लक्ष्य Samastipur News को एक मजबूत क्षेत्रीय डिजिटल मीडिया ब्रांड बनाना और SEO, AI, वेब टेक्नोलॉजी तथा AdTech के इस्तेमाल से डिजिटल पब्लिशिंग के नए अवसर विकसित करना है।

Tags
होम शहर
ई-पेपर Google तस्वीरें