कैटेगरी

Samastipur News:समस्तीपुर में ट्रक ने नाबालिग को कुचला,साइकिल सवार किशोर की मौत से परिजनों का हंगामा,सड़क जाम किया

Samastipur News: समस्तीपुर में शनिवार को तेज रफ्तार ट्रक ने एक किशोर को कुचल दिया। इससे किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक किशोर मोहनपुर
विज्ञापन
Updated at :

Samastipur News: समस्तीपुर में शनिवार को तेज रफ्तार ट्रक ने एक किशोर को कुचल दिया। इससे किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक किशोर मोहनपुर थाना क्षेत्र के रसलपुर गांव के ही उपेंद्र शाह का बेटा नीतीश कुमार (14) बताया गया है।

Share:
गूगल न्यूज़
विज्ञापन

Samastipur News: घटना की सूचना पर कुछ देर के लिए लोगों ने रसलपुर घाट के पास सड़क भी जाम कर दिया। हालांकि, बाद में पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर सड़क जाम समाप्त कराया। शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। घटना मोहनपुर थाना क्षेत्र के रसलपुर घाट के पास की है।

Samastipur News: घटना के संबंध में मृतक के नाना महेश शाह ने बताया कि उनका नाती दोपहर करीब 3 बजे रसलपुर घाट से साइकिल पर सवार होकर पत्थर घाट चौक की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से बंडल निर्माण को लेकर पत्थर लेकर आ रही ट्रक ने उसे कुचल डाला। इससे मौके पर उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद जुटे लोगों ने जख्मी को उठाकर अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। घटना की सूचना के बाद पारिवारिक सदस्यों के बीच कोहराम मच गया।

लोगों ने जाम की सड़क

Samastipur News: इस घटना से नाराज लोगों ने रसलपुर घाट के पास सड़क जाम कर दिया। इससे पत्थर घाट चौक से रसलपुर घाट के बीच जाम लग गया। हालांकि ग्रामीण पथ होने के कारण जाम की वैसी स्थिति उत्पन्न नहीं हुई। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस घटना की सूचना पर मोहनपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा बूझकर सड़क जाम समाप्त कराया। वहीं, शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

पुलिस पदाधिकारी का बयान

मोहनपुर के अध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस पदाधिकारी को मौके पर भेजा गया था। शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। घटना को लेकर एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया गया है।

इस पोस्ट के माध्यम से हमने आप को समस्तीपुर न्यूज़ के बारे में बताया उम्मीद है आप को ये पोस्ट पसंद आई होगी इसी तरह की अगर और समस्तीपुर न्यूज़ के बारे में जानना चाहते हो तो हमारे वेबसाइट नोटिफिकेशन ऑन कर ले जिससे आप को सबसे पहले हमार पोस्ट मिल सके धन्‍यवाद :-

विज्ञापन

इसे भी पढ़ें :-

लेखक के बारे में By Saurabh Thakur

मैं सौरभ ठाकुर, Samastipur News का संस्थापक हूँ। मैं बिहार के समस्तीपुर जिले से हूँ और पिछले कई वर्षों से डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता, SEO, वेब डेवलपमेंट और डिजिटल पब्लिशिंग के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। मैंने अपनी स्किल्स और टेक्निकल नॉलेज खुद मेहनत करके विकसित की हैं। मेरा उद्देश्य स्थानीय खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँचाना और क्षेत्रीय पत्रकारिता को तकनीक के साथ आगे बढ़ाना है। मैं Samastipur News के माध्यम से समस्तीपुर, दरभंगा, रोसड़ा, दलसिंहसराय और बिहार के अन्य क्षेत्रों से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाता हूँ। मेरे कंटेंट का दायरा स्थानीय समाचार, बिहार न्यूज, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाएँ, सरकारी नौकरियाँ, बिजनेस, फाइनेंस, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, खेल, मनोरंजन, भोजपुरी न्यूज, वायरल खबरें, धर्म, ज्योतिष, लाइफस्टाइल, स्वास्थ्य, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और अन्य महत्वपूर्ण विषयों तक फैला है। मेरी मुख्य विशेषज्ञता Technical SEO, Content SEO, Google News, Google Discover, वेबसाइट ऑप्टिमाइजेशन, Structured Data और Schema Markup, वेबसाइट इंडेक्सिंग, Core Web Vitals तथा डिजिटल पब्लिशिंग में है। मुझे WordPress, Next.js, वेबसाइट आर्किटेक्चर, RSS फीड, XML Sitemap, NewsArticle Schema और वेब परफॉर्मेंस सुधारने की भी अच्छी समझ है। मैं कंटेंट स्ट्रैटेजी और ऑडियंस ग्रोथ पर भी काम करता हूँ। डिजिटल मीडिया के साथ-साथ मैं AdTech और पब्लिशर मोनेटाइजेशन के क्षेत्र में भी सक्रिय हूँ। मैं MGID, MagicBid और अन्य विज्ञापन तकनीक कंपनियों के साथ काम करता हूँ। मेरी रुचि AdX और विज्ञापन नेटवर्क इंटीग्रेशन, AdSense, AdMob, विज्ञापन प्लेसमेंट, RPM और CPC ऑप्टिमाइजेशन तथा पब्लिशर रेवेन्यू बढ़ाने में है। मैं अन्य डिजिटल पब्लिशर्स को भी उनकी वेबसाइट मोनेटाइजेशन और विज्ञापन नेटवर्क से जुड़ी जरूरतों में मार्गदर्शन देने पर काम करता हूँ। मेरा लक्ष्य Samastipur News को एक मजबूत क्षेत्रीय डिजिटल मीडिया ब्रांड बनाना और SEO, AI, वेब टेक्नोलॉजी तथा AdTech के इस्तेमाल से डिजिटल पब्लिशिंग के नए अवसर विकसित करना है।

Tags
होम शहर
ई-पेपर Google तस्वीरें