कैटेगरी

Samastipur News:लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी) का बोरिंग विगत 7 महीना से फेल,समस्या को लेकर करीब 4 महीने पूर्व विभागीय अधिकारियों में भी की जांच

Samastipur News: समस्तीपुर (विभूतिपुर): प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सिंघिया बुजुर्ग उत्तर पंचायत में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी) का बोरिंग विगत 7 महीना स
विज्ञापन
Updated at :

Samastipur News: समस्तीपुर (विभूतिपुर): प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सिंघिया बुजुर्ग उत्तर पंचायत में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी) का बोरिंग विगत 7 महीना से फेल है। इसके कारण लोगों को पानी के लिए कठिनाई को सामना करना पड़ रहा है। लोग नहाने या कपड़ा धोने के लिए बूढ़ी गंडक नदी का सहारा ले रहे हैं। बोरिंग फेल हो जाने के कारण तीन सितम्बर 2023 से ही जलापूर्ति ठप है। इसकी शिकायत स्थानीय लोगों द्वारा किए जाने के बावजूद अभी तक बोरिंग नहीं गाड़ा गया है। फिलहाल लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग द्वारा टैंकर से पानी की आपूर्ति की जा रही है।

Share:
गूगल न्यूज़
विज्ञापन

Samastipur News: प्रतिदिन एक टैंकर पानी यहां सबसे अधिक प्रभावित वार्ड संख्या 10 और चार से पांच घर वार्ड संख्या 08 में उपलब्ध हो रहा है। यहां के लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य पीएचईडी ने ग्रामीण जलापूर्ति योजना अंतर्गत वर्ष 2007 में 115.12 लाख रुपये कि लागत से जल मीनार चालू किया। इससे पंचायत के सभी 14 वार्डों को पानी दिया गया था। इसके लिए सभी वार्डो में लोहे का पाइप भी बिछाया गया और लोगों को पानी भी मिला।

जब सरकार द्वारा नल जल योजना की शुरुआत की गई तब इस जल मीनार से जलापूर्ति 14 वार्ड का भार घटा कर मात्र पांच वार्ड रह गया। जो वार्ड संख्या 1,4,8, 9 और 10 रह गई। इसमें भी सभी लोगों को इसका लाभ नहीं मिल रहा था। जो लोग लाभान्वित थे उन्हें बोरिंग फेल हो जाने के कारण सात महीना से पानी नहीं मिल पा रही है।

समस्या को लेकर करीब 4 महीने पूर्व विभागीय अधिकारियों में भी की जांच

Samastipur News: इस समस्या को लेकर करीब चार महीना पूर्व विभ गीय अधिका रियों ने इसकी जांच भी की। एक सप्ताह के अंदर बोरिंग गड़वाने और जलापूर्ति चालू करने की आश्वासन भी दिया गया। एक करीब महीना पूर्व बोरिंग गाड़ने के लिए विभाग द्वारा कार्वाही भी की गई। बोरिंग घर भी तोड़ दिया गया। साथ ही मशीन ले जाने के लिए चार दीवारी को भी तोड़ दिया गया। लेकिन अभी बोरिंग नही गाड़ा गया जिससे जलापूर्ति शुरू नहीं हुई।

Samastipur News:कारण लोग पानी के लिए इधर उधर भटक रहे हैं। मौसम भी गर्म होता जा रहा है। साम जिक कार्य कर्ता मनोज कुमार ने अविलंब बोरिंग गड़वाने और जलापूर्ति चालू कराकर इस समस्या को दूर करने की पदाध कारी से मांग किया है। अन्यथा आदर्श आचार संहिता खत्म होने के बाद लोग सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होंगे। इसकी सारी जिम्म दारी पदाधिकारियों की होगी। उसका फिर से एस्टीमेट भेजना पड़ा है। इससे विलंब हुई है। एक सप्ताह के अंदर बोरिंग ठीक कर दिया जाएगा और लोगों के बीच जलापूर्ति शुरू हो जाएगी। चंद्रभूषण कुमार, जिला कार्यपालक अभियंता (पीएचईडी), समस्तीपुर

इस पोस्ट के माध्यम से हमने आप को समस्तीपुर न्यूज़ के बारे में बताया उम्मीद है आप को ये पोस्ट पसंद आई होगी इसी तरह की अगर और समस्तीपुर न्यूज़ के बारे में जानना चाहते हो तो हमारे वेबसाइट नोटिफिकेशन ऑन कर ले जिससे आप को सबसे पहले हमार पोस्ट मिल सके धन्‍यवाद :-

विज्ञापन

इसे भी पढ़ें :-

लेखक के बारे में By Saurabh Thakur

मैं सौरभ ठाकुर, Samastipur News का संस्थापक हूँ। मैं बिहार के समस्तीपुर जिले से हूँ और पिछले कई वर्षों से डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता, SEO, वेब डेवलपमेंट और डिजिटल पब्लिशिंग के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। मैंने अपनी स्किल्स और टेक्निकल नॉलेज खुद मेहनत करके विकसित की हैं। मेरा उद्देश्य स्थानीय खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँचाना और क्षेत्रीय पत्रकारिता को तकनीक के साथ आगे बढ़ाना है। मैं Samastipur News के माध्यम से समस्तीपुर, दरभंगा, रोसड़ा, दलसिंहसराय और बिहार के अन्य क्षेत्रों से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाता हूँ। मेरे कंटेंट का दायरा स्थानीय समाचार, बिहार न्यूज, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाएँ, सरकारी नौकरियाँ, बिजनेस, फाइनेंस, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, खेल, मनोरंजन, भोजपुरी न्यूज, वायरल खबरें, धर्म, ज्योतिष, लाइफस्टाइल, स्वास्थ्य, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और अन्य महत्वपूर्ण विषयों तक फैला है। मेरी मुख्य विशेषज्ञता Technical SEO, Content SEO, Google News, Google Discover, वेबसाइट ऑप्टिमाइजेशन, Structured Data और Schema Markup, वेबसाइट इंडेक्सिंग, Core Web Vitals तथा डिजिटल पब्लिशिंग में है। मुझे WordPress, Next.js, वेबसाइट आर्किटेक्चर, RSS फीड, XML Sitemap, NewsArticle Schema और वेब परफॉर्मेंस सुधारने की भी अच्छी समझ है। मैं कंटेंट स्ट्रैटेजी और ऑडियंस ग्रोथ पर भी काम करता हूँ। डिजिटल मीडिया के साथ-साथ मैं AdTech और पब्लिशर मोनेटाइजेशन के क्षेत्र में भी सक्रिय हूँ। मैं MGID, MagicBid और अन्य विज्ञापन तकनीक कंपनियों के साथ काम करता हूँ। मेरी रुचि AdX और विज्ञापन नेटवर्क इंटीग्रेशन, AdSense, AdMob, विज्ञापन प्लेसमेंट, RPM और CPC ऑप्टिमाइजेशन तथा पब्लिशर रेवेन्यू बढ़ाने में है। मैं अन्य डिजिटल पब्लिशर्स को भी उनकी वेबसाइट मोनेटाइजेशन और विज्ञापन नेटवर्क से जुड़ी जरूरतों में मार्गदर्शन देने पर काम करता हूँ। मेरा लक्ष्य Samastipur News को एक मजबूत क्षेत्रीय डिजिटल मीडिया ब्रांड बनाना और SEO, AI, वेब टेक्नोलॉजी तथा AdTech के इस्तेमाल से डिजिटल पब्लिशिंग के नए अवसर विकसित करना है।

Tags
होम शहर
ई-पेपर Google तस्वीरें