कैटेगरी

Samastipur News:हसनपुर में अंजू बनी प्रमुख,सर्वसम्मति से रविता तिवारी चुनी गई पूसा प्रखंड के प्रमुख समर्थकों में खुशी की लहर

Samastipur News: समस्तीपुर जिले के पूसा और हसनपुर प्रखंड में पटना उच्च न्यायालय के आदेश पर गुरुवार को प्रखंड प्रमुख का चुनाव किया गया। जिसके तहत रविता तिवारी
विज्ञापन
Updated at :

Samastipur News: समस्तीपुर जिले के पूसा और हसनपुर प्रखंड में पटना उच्च न्यायालय के आदेश पर गुरुवार को प्रखंड प्रमुख का चुनाव किया गया। जिसके तहत रविता तिवारी को निर्विरोध पोश के प्रमुख के रूप में चुना गया जबकि हसनपुर में चुनाव के तहत अंजू चुनी गईसमस्तीपुर अनुमंडल मुख्यालय में जहां पूसा प्रखंड प्रमुख के रुप में रविता तिवारी को सर्वसम्मति से चुना गया।

Share:
गूगल न्यूज़
विज्ञापन

वहीं रोसड़ा अनुमंडल मुख्यालय में 15 मतों से अंजू देवी प्रखंड प्रमुख बनी। दोनों अनुमंडल मुख्यालयों में घोषणा के बाद समर्थकों की खेमें में खुशी है। समस्तीपुर अनुमंडल मुख्यालय में सदर दिलीप कुमार की अध्यक्षता एवं आपदा पदाधिकारी राजेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में पंचायत समिति सदस्यों की बैठक हुई। इसमें पूसा प्रखंड के 19 पंचायत समिति सदस्यो में 12 सदस्य ही उपस्थित हुए। जिसके बाद एक मात्र प्रत्याशी के रुप में रविता तिवारी ने नामांकन का पर्चा भरा। दूसरा दाबेदार नहीं होने के कारण रविता तिवारी को प्रखंड प्रमुख के रुप में निर्विरोध निर्वाचित किया गया।

अमरजीत पासवान को मात्र 5 वोट

Samastipur News: इधर, रोसड़ा अनुमंडल मुख्यालय में कड़ी चौकसी के बीच हसनपुर प्रखंड प्रमुख का चुनाव संपन्न कराया गया। एसडीओ आकाश चौधरी की अध्यक्षता पंसस सदस्यों की बैठक हुई। जिसमें प्रेक्षक के रुप में डीपीआरओ शशिकांत पासवान उपस्थित हुए। प्रखंड प्रमुख के लिए कराए गए मतदान की गिनती में अंजू देवी को कुल 20 मत मिला, जबकि उनके प्रतिद्वंदी अमरजीत पासवान को मात्र पांच मत मिला।

इसके बाद 15 मतों की बढ़त से अंजू देवी को प्रखंड प्रमुख चयन होने की घोषणा की गयी। बताया जाता है कि अंजू देवी दूसरी बार प्रखंड प्रमुख की कुर्सी पर आसीन हुई है। विदित हो कि हसनपुर प्रखंड में पंचायत समिति सदस्यों की कुल संख्या 28 है।

इस पोस्ट के माध्यम से हमने आप को समस्तीपुर न्यूज़ के बारे में बताया उम्मीद है आप को ये पोस्ट पसंद आई होगी इसी तरह की अगर और समस्तीपुर न्यूज़ के बारे में जानना चाहते हो तो हमारे वेबसाइट नोटिफिकेशन ऑन कर ले जिससे आप को सबसे पहले हमार पोस्ट मिल सके धन्‍यवाद :-

विज्ञापन

इसे भी पढ़ें :-

लेखक के बारे में By Saurabh Thakur

मैं सौरभ ठाकुर, Samastipur News का संस्थापक हूँ। मैं बिहार के समस्तीपुर जिले से हूँ और पिछले कई वर्षों से डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता, SEO, वेब डेवलपमेंट और डिजिटल पब्लिशिंग के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। मैंने अपनी स्किल्स और टेक्निकल नॉलेज खुद मेहनत करके विकसित की हैं। मेरा उद्देश्य स्थानीय खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँचाना और क्षेत्रीय पत्रकारिता को तकनीक के साथ आगे बढ़ाना है। मैं Samastipur News के माध्यम से समस्तीपुर, दरभंगा, रोसड़ा, दलसिंहसराय और बिहार के अन्य क्षेत्रों से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाता हूँ। मेरे कंटेंट का दायरा स्थानीय समाचार, बिहार न्यूज, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाएँ, सरकारी नौकरियाँ, बिजनेस, फाइनेंस, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, खेल, मनोरंजन, भोजपुरी न्यूज, वायरल खबरें, धर्म, ज्योतिष, लाइफस्टाइल, स्वास्थ्य, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और अन्य महत्वपूर्ण विषयों तक फैला है। मेरी मुख्य विशेषज्ञता Technical SEO, Content SEO, Google News, Google Discover, वेबसाइट ऑप्टिमाइजेशन, Structured Data और Schema Markup, वेबसाइट इंडेक्सिंग, Core Web Vitals तथा डिजिटल पब्लिशिंग में है। मुझे WordPress, Next.js, वेबसाइट आर्किटेक्चर, RSS फीड, XML Sitemap, NewsArticle Schema और वेब परफॉर्मेंस सुधारने की भी अच्छी समझ है। मैं कंटेंट स्ट्रैटेजी और ऑडियंस ग्रोथ पर भी काम करता हूँ। डिजिटल मीडिया के साथ-साथ मैं AdTech और पब्लिशर मोनेटाइजेशन के क्षेत्र में भी सक्रिय हूँ। मैं MGID, MagicBid और अन्य विज्ञापन तकनीक कंपनियों के साथ काम करता हूँ। मेरी रुचि AdX और विज्ञापन नेटवर्क इंटीग्रेशन, AdSense, AdMob, विज्ञापन प्लेसमेंट, RPM और CPC ऑप्टिमाइजेशन तथा पब्लिशर रेवेन्यू बढ़ाने में है। मैं अन्य डिजिटल पब्लिशर्स को भी उनकी वेबसाइट मोनेटाइजेशन और विज्ञापन नेटवर्क से जुड़ी जरूरतों में मार्गदर्शन देने पर काम करता हूँ। मेरा लक्ष्य Samastipur News को एक मजबूत क्षेत्रीय डिजिटल मीडिया ब्रांड बनाना और SEO, AI, वेब टेक्नोलॉजी तथा AdTech के इस्तेमाल से डिजिटल पब्लिशिंग के नए अवसर विकसित करना है।

Tags
होम शहर
ई-पेपर Google तस्वीरें