कैटेगरी

Samastipur News:हादसे का शिकार हुआ पति- पत्नी की मौत,परिवार के साथ मायके से ससुराल जा रही थी विवाहिता पति और बच्चा जख्मी

Samastipur News: समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाने के नरघोगी मेडिकल कॉलेज के पास गुरुवार रात सड़क हादसे में एक विवाहिता की मौत हो गई
विज्ञापन
Updated at :

Samastipur News: समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाने के नरघोगी मेडिकल कॉलेज के पास गुरुवार रात सड़क हादसे में एक विवाहिता की मौत हो गई। जबकि उनका पति और बच्चा जख्मी हो गया। मृतक महिला की पहचान उजियारपुर थाने के चांदचौर गांव निवासी अंकेश कुमार चौरसिया की पत्नी खुशबू कुमारी 28 के रूप में की गई है।जख्मी महिला के पति अंकेश और उसका बेटा सुमन सौरभ (6 साल) का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share:
गूगल न्यूज़
विज्ञापन

घटना के संबंध में मृतक महिला का भसुर अखिलेश कुमार ने बताया कि उनका भाई अंकेश कुमार अपना ससुराल सरायरंजन के अख्तयारपुर गाया हुआ था। देर शाम अपनी पत्नी खुशबू और बेटा सुमन सौरभ के साथ बाइक से घर चांदचौर उजियारपुर लौट रहा था। इसी दौरान नरघोघी गांव के पास किसी वाहन ने उनकी बाइक में ठोकर मार दी। जिससे दंपती और बच्चा घायल हो गया।

Samastipur News: हल्ला होने पर जुटे आसपास के लोगों ने तीनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। महिला की गंभीर स्थिति को देख डॉक्टर ने सदर अस्पताल रेफर किया। जहां पहुंचने पर डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जबकि महिला के पति और बच्चा का उपचार चल रहा है।

नरघोघी मेडिकल कॉलेज में नहीं हुआ उपचार

Samastipur News: बताया गया है कि घटना के बाद परिवार के लोग महिला को नरघोघी मेडिकल कॉलेज ले गए। लेकिन महिला का वहां उपचार नहीं हो पाया। लोगों ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में सिर्फ महिला ओपीडी ही चलता है। इमजेंसी मरीजों को नहीं देखा जा रहा है। जिस कारण महिला को उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया। लेकिन तबतक महिला की मौत हो गई थी। अगर मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा होता तो संभव था महिला को बचाया जा सकता था।

पुलिस पदाधिकारी ने क्या कहा

सरायरंजन थानाध्यक्ष ने बताया कि किसी अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौत हुई है। घटना के बाद वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया। महिला का शव जब्त कर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। घटना को लेकर अज्ञात वाहन पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

इस पोस्ट के माध्यम से हमने आप को समस्तीपुर न्यूज़ के बारे में बताया उम्मीद है आप को ये पोस्ट पसंद आई होगी इसी तरह की अगर और समस्तीपुर न्यूज़ के बारे में जानना चाहते हो तो हमारे वेबसाइट नोटिफिकेशन ऑन कर ले जिससे आप को सबसे पहले हमार पोस्ट मिल सके धन्‍यवाद :-

विज्ञापन

इसे भी पढ़ें :-

लेखक के बारे में By Saurabh Thakur

मैं सौरभ ठाकुर, Samastipur News का संस्थापक हूँ। मैं बिहार के समस्तीपुर जिले से हूँ और पिछले कई वर्षों से डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता, SEO, वेब डेवलपमेंट और डिजिटल पब्लिशिंग के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। मैंने अपनी स्किल्स और टेक्निकल नॉलेज खुद मेहनत करके विकसित की हैं। मेरा उद्देश्य स्थानीय खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँचाना और क्षेत्रीय पत्रकारिता को तकनीक के साथ आगे बढ़ाना है। मैं Samastipur News के माध्यम से समस्तीपुर, दरभंगा, रोसड़ा, दलसिंहसराय और बिहार के अन्य क्षेत्रों से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाता हूँ। मेरे कंटेंट का दायरा स्थानीय समाचार, बिहार न्यूज, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाएँ, सरकारी नौकरियाँ, बिजनेस, फाइनेंस, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, खेल, मनोरंजन, भोजपुरी न्यूज, वायरल खबरें, धर्म, ज्योतिष, लाइफस्टाइल, स्वास्थ्य, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और अन्य महत्वपूर्ण विषयों तक फैला है। मेरी मुख्य विशेषज्ञता Technical SEO, Content SEO, Google News, Google Discover, वेबसाइट ऑप्टिमाइजेशन, Structured Data और Schema Markup, वेबसाइट इंडेक्सिंग, Core Web Vitals तथा डिजिटल पब्लिशिंग में है। मुझे WordPress, Next.js, वेबसाइट आर्किटेक्चर, RSS फीड, XML Sitemap, NewsArticle Schema और वेब परफॉर्मेंस सुधारने की भी अच्छी समझ है। मैं कंटेंट स्ट्रैटेजी और ऑडियंस ग्रोथ पर भी काम करता हूँ। डिजिटल मीडिया के साथ-साथ मैं AdTech और पब्लिशर मोनेटाइजेशन के क्षेत्र में भी सक्रिय हूँ। मैं MGID, MagicBid और अन्य विज्ञापन तकनीक कंपनियों के साथ काम करता हूँ। मेरी रुचि AdX और विज्ञापन नेटवर्क इंटीग्रेशन, AdSense, AdMob, विज्ञापन प्लेसमेंट, RPM और CPC ऑप्टिमाइजेशन तथा पब्लिशर रेवेन्यू बढ़ाने में है। मैं अन्य डिजिटल पब्लिशर्स को भी उनकी वेबसाइट मोनेटाइजेशन और विज्ञापन नेटवर्क से जुड़ी जरूरतों में मार्गदर्शन देने पर काम करता हूँ। मेरा लक्ष्य Samastipur News को एक मजबूत क्षेत्रीय डिजिटल मीडिया ब्रांड बनाना और SEO, AI, वेब टेक्नोलॉजी तथा AdTech के इस्तेमाल से डिजिटल पब्लिशिंग के नए अवसर विकसित करना है।

Tags
होम शहर
ई-पेपर Google तस्वीरें