Samastipur News Today:नमस्कार मैं सौरभ ठाकुर samastipurnews.in से आपको बताते चले की बिहार के समस्तीपुर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक स्कूली बच्ची को सिर्फ लीची तोड़ने के आरोप में पेड़ से बांध दिया गया। यह घटना Samastipur के विभूतिपुर थाना क्षेत्र की है, जहां चौथी क्लास की एक छात्रा स्कूल जाते वक्त अपने दोस्तों के साथ लीची बाग से गुजर रही थी। इसी दौरान कुछ बच्चों ने लीची तोड़ी और भाग निकले, लेकिन एक बच्ची पकड़ी गई।

इसके बाद गांव की एक महिला ने उसे पकड़कर दोनों हाथ बांधकर पेड़ से बांध दिया। इस दर्दनाक सजा का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग गुस्से में हैं। हालांकि, Samastipur Police ने बताया कि अभी तक पीड़ित परिवार की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं आई है। क्या बच्चों को सजा देने का यह तरीका सही है? बिहार में बच्चों के साथ ऐसा व्यवहार चिंता का विषय बन चुका है।

इसे भी पढ़े

Samastipur News: लीची तोड़ने के आरोप में छात्रा को पेड़ से बांधने का मामला

Bihar News के अंतर्गत आई यह घटना Samastipur के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से सामने आई है। आरोप है कि चौथी क्लास की एक छात्रा को सिर्फ लीची तोड़ने के संदेह में गांव की एक महिला ने पेड़ से बांध दिया। छात्रा अपने सहेलियों के साथ स्कूल जा रही थी, तभी कुछ सहेलियां लीची तोड़कर भाग गईं और वह पकड़ ली गई।

इसे भी पढ़े

Samastipur News Today: बच्ची की रोने की आवाज सुनकर शिक्षकों ने कराई रिहाई

बताया गया कि लीची बाग की देखरेख कर रही महिला ने बच्ची को पकड़कर हाथ बांधकर पेड़ से बांध दिया। काफी देर तक बच्ची रोती रही, फिर स्कूल की शिक्षिका और पंचायत समिति की सदस्या वहां पहुंचीं और बच्ची को छुड़ाया गया। महिला ने अपनी सफाई में कहा कि उसने बच्चों को डराने के लिए ऐसा किया, उसका कोई और उद्देश्य नहीं था।

इसे भी पढ़े

Bihar News: पुलिस को अब तक नहीं मिला आवेदन

Samastipur Police के अनुसार, इस घटना का वीडियो वायरल हुआ है, लेकिन अभी तक पीड़ित परिवार की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच पूरी कर ली गई है, लेकिन आगे की कार्रवाई आवेदन मिलने पर ही की जाएगी।

धन्यवाद मैं सौरभ ठाकुर samastipurnews.in से और आपको ऐसे ही लेटेस्ट न्यूज़ के लिए हमारे वेबसाइट को फॉलो करें और हमारे आदर्श सोशल मीडिया पर जाकर हमें फॉलो कर सकते हैं धन्यवाद।

यह भी पढ़ें:-