Vibhutipur Damaged MGNREGA Road: बिहार के समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड में हाल ही में बनी एमजीएनरेगा की सड़क बारिश की पहली ही मार झेल न सकी और पूरी तरह बह गई। ग्रामीणों ने सड़क की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि सरकारी योजनाओं में और लापरवाही की वजह से जनता का पैसा बर्बाद हो रहा है। इस घटना ने एक बार फिर ग्रामीण विकास योजनाओं की असलियत को सामने ला दिया है।