मुसरीघारारी, समस्तीपुर (बिहार): नगर पंचायत मुसरीघारारी में शिक्षा और स्वच्छता को साथ लेकर चलने की एक प्रेरणादायक पहल शुरू की गयी है। वेस्ट टू फ्री एजुकेशन नाम से यह अभियान चलाया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य है- कचरे को सही दिशा देना और उससे गरीब व जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त शिक्षा उपलब्ध कराना। बता दें कि नगर पंचायत मुसरीघारारी और आसपास के क्षेत्रों में कई ऐसे बच्चे हैं जो आर्थिक परेशानी के कारण पढ़ाई नहीं कर पाते।

दूसरी ओर, घरों से निकलने वाला सूखा कचरा सही तरीके से अलग नहीं किया जाता, जिससे गंदगी फैलती है। बियाडा एकेडमी ने इन दोनों समस्याओं को एक साथ हल करने का प्रयास किया है। संस्था की ओर से कहा गया है कि संस्थापक – आरीफ इस्माईल, शाखा प्रबंधक – मोहम्मद आरिफ, विशाल पटेल, और तनु शर्मा उन्होंने कहा हम चाहते हैं कि नगर पंचायत मुसरीघारारी का कोई भी बच्चा पढ़ाई से वंचित न रहे। कचरा अगर सही जगह पहुंचे, तो वह किसी बच्चे के भविष्य को रोशन कर सकता है।

विज्ञापन

सामुदायिक भागीदारी से बढ़ेगी शिक्षा और स्वच्छता

इस पहल के तहत लोगों को घरों से निकलने वाले सूखे कचरे को अलग करने और संस्था को देने के लिए प्रेरित किया जाता है। एकत्रित कचरे के प्रबंधन से प्राप्त संसाधनों का उपयोग जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा में किया जाता है। संस्था से जुड़े पदाधिकारियों का कहना है कि समुदाय की भागीदारी से यह अभियान लगातार आगे बढ़ रहा है और बच्चों को शिक्षा से जोड़ने में मदद मिल रही है।

इस अभियान से दो स्तर पर सकारात्मक असर देखने को मिल रहा है। एक ओर जरूरतमंद बच्चों को पढ़ाई का अवसर मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर नगर क्षेत्र में कचरा अलग करने और स्वच्छता के प्रति जागरूकता भी बढ़ रही है। संस्था के संस्थापक आरीफ इस्माईल और उनकी टीम का कहना है कि उनका लक्ष्य है कि नगर पंचायत क्षेत्र का कोई भी बच्चा पढ़ाई से वंचित न रहे।

यह भी पढ़ें:- समस्तीपुर में अंबेडकर आवासीय विद्यालय का निर्माण अंतिम चरण में, गरीब छात्रों को मिलेगा फ्री शिक्षा-आवास का बड़ा अवसर

विज्ञापन