Bihar Postmortem Controversy: बिहार के पूर्णिया जिले से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (GMCH) में डॉक्टरों और स्टाफ पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगा है। दावा किया गया है कि एक जिंदा व्यक्ति को मृत घोषित कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस घटना ने अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। अब चर्चा का बड़ा विषय बन गया है।