कैटेगरी

Samastipur News:गवाही देने से किया मना तो की पिटाई,हत्याकांड का आरोपीय गवाही देने का कर रहा था जिद,परिवार के चार लोगों को पिटा युवा गंभीर

Samastipur News: समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाने के भागीरथपुर गांव में गुरुवार रात हत्याकांड में गवाही देने से इनकार करने पर ही परिवार के चार लोगों को मारपीट क
विज्ञापन
Updated at :

Samastipur News: समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाने के भागीरथपुर गांव में गुरुवार रात हत्याकांड में गवाही देने से इनकार करने पर ही परिवार के चार लोगों को मारपीट कर जख्मी कर दिया गया।जख्मी लोगों में उमेश सहनी के पुत्र मोहन कुमार, जख्मी की मां नूनूबती देवी, पिता उमेश सहनी व छोटी बहन सीता कुमारी शामिल है। जिन्हें लोगों ने उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। जख्मी लोगो में मोहन कुमार की स्थिति गंभीर बनी हुई है। जिसे डॉक्टर ने डीएमसीएच रेफर कर दिया है।

Share:
गूगल न्यूज़
विज्ञापन

Samastipur News: घटना के संबंध में जख्मी की मां नूनूबती देवी ने बताया कि गत वर्ष शहर के बूढी गंडक नदी के पुल पर गोलीबारी की घटना हुई थी। इस घटना में गांव के भोला राय आदि आरोपी बनाया गया था। घटना के बाद भोला के कहने पर उसके परिवार के लोग जुलूस में शामिल होने गए थे। पुनः जुलूस में शामिल होने व कोर्ट में गवाही देने के लिए बोल रहे थे।

जब जुलूस में चलने और गवाही देने जाने से इनकार किया तो देर शाम जब उसका बेटा काम से लौट कर आ रहा था तो भोला राय के साथ किशोर आदि उसके घर में घुस आये और उनके बेटे मोहन के साथ मारपीट शुरू कर दी। जब वह बीच-बचाव करने पहुंची तो लोगों ने उसके साथ भी मारपीट की। उनकी छोटी बेटी सीता कुमारी से भी मारपीट की गई। बाद में जब उनके पति उमेश सहनी पहुंचे तो लोगो ने उसके साथ भी मारपीट की। इस दौरान जब गांव के लोग जुटे तो सभी फरार हो गए। बाद में गांव के लोगों ने सभी घायलों को सदर अस्पताल लाया।

पुलिस पदाधिकारी ने क्या कहा

सदर अस्पताल प्रशासन ने मामले की जानकारी नगर पुलिस को दी है। नगर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार ने कहा कि घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र का है। पीड़ित बयान लेकर प्राथमिकी के लिए कल्याणपुर थाने को भेजा जाएगा। इस मामले में आगे की कार्रवाई कल्याणपुर पुलिस करेगी।

इस पोस्ट के माध्यम से हमने आप को समस्तीपुर न्यूज़ के बारे में बताया उम्मीद है आप को ये पोस्ट पसंद आई होगी इसी तरह की अगर और समस्तीपुर न्यूज़ के बारे में जानना चाहते हो तो हमारे वेबसाइट नोटिफिकेशन ऑन कर ले जिससे आप को सबसे पहले हमार पोस्ट मिल सके धन्‍यवाद :-

विज्ञापन

इसे भी पढ़ें :-

लेखक के बारे में By Saurabh Thakur

मैं सौरभ ठाकुर, Samastipur News का संस्थापक हूँ। मैं बिहार के समस्तीपुर जिले से हूँ और पिछले कई वर्षों से डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता, SEO, वेब डेवलपमेंट और डिजिटल पब्लिशिंग के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। मैंने अपनी स्किल्स और टेक्निकल नॉलेज खुद मेहनत करके विकसित की हैं। मेरा उद्देश्य स्थानीय खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँचाना और क्षेत्रीय पत्रकारिता को तकनीक के साथ आगे बढ़ाना है। मैं Samastipur News के माध्यम से समस्तीपुर, दरभंगा, रोसड़ा, दलसिंहसराय और बिहार के अन्य क्षेत्रों से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाता हूँ। मेरे कंटेंट का दायरा स्थानीय समाचार, बिहार न्यूज, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाएँ, सरकारी नौकरियाँ, बिजनेस, फाइनेंस, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, खेल, मनोरंजन, भोजपुरी न्यूज, वायरल खबरें, धर्म, ज्योतिष, लाइफस्टाइल, स्वास्थ्य, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और अन्य महत्वपूर्ण विषयों तक फैला है। मेरी मुख्य विशेषज्ञता Technical SEO, Content SEO, Google News, Google Discover, वेबसाइट ऑप्टिमाइजेशन, Structured Data और Schema Markup, वेबसाइट इंडेक्सिंग, Core Web Vitals तथा डिजिटल पब्लिशिंग में है। मुझे WordPress, Next.js, वेबसाइट आर्किटेक्चर, RSS फीड, XML Sitemap, NewsArticle Schema और वेब परफॉर्मेंस सुधारने की भी अच्छी समझ है। मैं कंटेंट स्ट्रैटेजी और ऑडियंस ग्रोथ पर भी काम करता हूँ। डिजिटल मीडिया के साथ-साथ मैं AdTech और पब्लिशर मोनेटाइजेशन के क्षेत्र में भी सक्रिय हूँ। मैं MGID, MagicBid और अन्य विज्ञापन तकनीक कंपनियों के साथ काम करता हूँ। मेरी रुचि AdX और विज्ञापन नेटवर्क इंटीग्रेशन, AdSense, AdMob, विज्ञापन प्लेसमेंट, RPM और CPC ऑप्टिमाइजेशन तथा पब्लिशर रेवेन्यू बढ़ाने में है। मैं अन्य डिजिटल पब्लिशर्स को भी उनकी वेबसाइट मोनेटाइजेशन और विज्ञापन नेटवर्क से जुड़ी जरूरतों में मार्गदर्शन देने पर काम करता हूँ। मेरा लक्ष्य Samastipur News को एक मजबूत क्षेत्रीय डिजिटल मीडिया ब्रांड बनाना और SEO, AI, वेब टेक्नोलॉजी तथा AdTech के इस्तेमाल से डिजिटल पब्लिशिंग के नए अवसर विकसित करना है।

Tags
होम शहर
ई-पेपर Google तस्वीरें