कैटेगरी

Samastipur News:गर्मी के साथ ही बढ़ा AES व JE का खतरा सदर अस्पताल में नहीं बनाया गया विशेष वार्ड

Samastipur News: गर्मी के आगमन के साथ ही जिले में मस्तिष्क ज्वर (एईएस), जापानी इन्सेफलाइटिस (जेई), मियादी बुखार एवं चमकी बीमारी का खतरा बढ़ गया है
विज्ञापन
Updated at :

Samastipur News: गर्मी के आगमन के साथ ही जिले में मस्तिष्क ज्वर (एईएस), जापानी इन्सेफलाइटिस (जेई), मियादी बुखार एवं चमकी बीमारी का खतरा बढ़ गया है। इससे बचाव को लेकर जिले के सभी पीएचसी, सीएचसी एवं अनुमंडलीय अस्पतालों के दो-दो मेडिकल अफसरों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। हालांकि अभी तक जिले में एईएस व जेई का एक भी मामला सामने नहीं आया है।

Share:
गूगल न्यूज़
विज्ञापन

इसके दो मामला सामने आए थे, लेकिन दोनों केस मुजफ्फरपुर जिले के थे। स्वास्थ्य विभाग इससे निपटने को लेकर तैयारियां पूर्ण की बात कह रही है। हालांकि अभी तक सदर अस्पताल में इसको लेकर वार्ड भी नहीं बनाया गया है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि स्वास्थ्य विभाग इस बीमारी के प्रति कितनी गंभीर है।

Samastipur News: सूचना के लिए अब तक नहीं हुई कंट्रोल रूम की स्थापना डीएम योगेंद्र सिंह द्वारा इसको लेकर बीते दिनों एक बैठक भी की गई थी। इसमें बताया गया था कि चमकी बुखार एवं मस्तिष्क ज्वर का संबंध लीची खाने से नही होता है। वहीं इसको लेकर प्रचार-प्रसार कराने का भी निर्देश दिया गया था। इसमें कहा गया था कि रात में बच्चों को खाली पेट सोने नहीं दिया जाए।

अस्पतालों में आवश्यक दवाओं एवं उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए 24×7 कंट्रोल रूम की स्थापना की करने एवं डॉक्टरों की रोस्टर ड्यूटी लगाने के साथ-साथ रात्रि की पाली में डॉक्टरों को उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया था। हालांकि अभी तक जिले में इसको लेकर कंट्रोल रूम की स्थापना नहीं हुई है।

एईएस एवं जेई से बचाव को लेकर तैयारियां की जा रही है। डॉक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पीकू वार्ड में सारी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हैं और इसको लेकर वहीं एईएस एवं जेई का वार्ड बनाया गया है। डॉ विजय कुमार, डीभीबीडीसीओ, समस्तीपुर

Samastipur News: एईएस व जेई के मरीज पीकू वार्ड में होंगे भर्ती सदर अस्पताल में हर वर्ष एईएस एवं जेई को लेकर जहां अलग वार्ड बनाया जाता था। ताकि इसके मरीजों की संख्या बढ़ने पर सभी का समुचित इलाज किया जा सके। हालांकि अभी तक इस बीमारी से जुड़ा कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन अभी तक सदर अस्पताल में इसके लिए अलग कोई वार्ड नहीं बनाया गया है। इस सम्बन्ध में डीभीबीडीसीओ डॉ. विजय कुमार बताते हैं कि यह बीमारी गर्मी बढ़ने पर होती है। इससे जुड़ा कोई मामला आने पर मरीज को सदर अस्पताल के पीकू वार्ड में भर्ती किया जाएगा।

विज्ञापन

इस पोस्ट के माध्यम से हमने आप को समस्तीपुर न्यूज़ के बारे में बताया उम्मीद है आप को ये पोस्ट पसंद आई होगी इसी तरह की अगर और समस्तीपुर न्यूज़ के बारे में जानना चाहते हो तो हमारे वेबसाइट नोटिफिकेशन ऑन कर ले जिससे आप को सबसे पहले हमार पोस्ट मिल सके धन्‍यवाद :-

इसे भी पढ़ें :-

लेखक के बारे में By Saurabh Thakur

मैं सौरभ ठाकुर, Samastipur News का संस्थापक हूँ। मैं बिहार के समस्तीपुर जिले से हूँ और पिछले कई वर्षों से डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता, SEO, वेब डेवलपमेंट और डिजिटल पब्लिशिंग के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। मैंने अपनी स्किल्स और टेक्निकल नॉलेज खुद मेहनत करके विकसित की हैं। मेरा उद्देश्य स्थानीय खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँचाना और क्षेत्रीय पत्रकारिता को तकनीक के साथ आगे बढ़ाना है। मैं Samastipur News के माध्यम से समस्तीपुर, दरभंगा, रोसड़ा, दलसिंहसराय और बिहार के अन्य क्षेत्रों से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाता हूँ। मेरे कंटेंट का दायरा स्थानीय समाचार, बिहार न्यूज, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाएँ, सरकारी नौकरियाँ, बिजनेस, फाइनेंस, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, खेल, मनोरंजन, भोजपुरी न्यूज, वायरल खबरें, धर्म, ज्योतिष, लाइफस्टाइल, स्वास्थ्य, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और अन्य महत्वपूर्ण विषयों तक फैला है। मेरी मुख्य विशेषज्ञता Technical SEO, Content SEO, Google News, Google Discover, वेबसाइट ऑप्टिमाइजेशन, Structured Data और Schema Markup, वेबसाइट इंडेक्सिंग, Core Web Vitals तथा डिजिटल पब्लिशिंग में है। मुझे WordPress, Next.js, वेबसाइट आर्किटेक्चर, RSS फीड, XML Sitemap, NewsArticle Schema और वेब परफॉर्मेंस सुधारने की भी अच्छी समझ है। मैं कंटेंट स्ट्रैटेजी और ऑडियंस ग्रोथ पर भी काम करता हूँ। डिजिटल मीडिया के साथ-साथ मैं AdTech और पब्लिशर मोनेटाइजेशन के क्षेत्र में भी सक्रिय हूँ। मैं MGID, MagicBid और अन्य विज्ञापन तकनीक कंपनियों के साथ काम करता हूँ। मेरी रुचि AdX और विज्ञापन नेटवर्क इंटीग्रेशन, AdSense, AdMob, विज्ञापन प्लेसमेंट, RPM और CPC ऑप्टिमाइजेशन तथा पब्लिशर रेवेन्यू बढ़ाने में है। मैं अन्य डिजिटल पब्लिशर्स को भी उनकी वेबसाइट मोनेटाइजेशन और विज्ञापन नेटवर्क से जुड़ी जरूरतों में मार्गदर्शन देने पर काम करता हूँ। मेरा लक्ष्य Samastipur News को एक मजबूत क्षेत्रीय डिजिटल मीडिया ब्रांड बनाना और SEO, AI, वेब टेक्नोलॉजी तथा AdTech के इस्तेमाल से डिजिटल पब्लिशिंग के नए अवसर विकसित करना है।

Tags
होम शहर
ई-पेपर Google तस्वीरें