कैटेगरी

समस्तीपुर: आपसी रंजिश में अस्पताल में घुसकर कंपाउंडर को मारी गोली, चार बदमाशों ने की मारपीट और फायरिंग

समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के आईबी रोड पर शुक्रवार रात चार बदमाशों ने एक निजी अस्पताल के कंपाउंडर पर हमला किया और गोली मार दी। यह हमला आपसी
विज्ञापन
Updated at :

समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के आईबी रोड पर शुक्रवार रात चार बदमाशों ने एक निजी अस्पताल के कंपाउंडर पर हमला किया और गोली मार दी। यह हमला आपसी रंजिश के चलते किया गया। कंपाउंडर के दाहिने जांघ में गोली लगी, जो आरपार हो गई। घायल कंपाउंडर को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Share:
गूगल न्यूज़
विज्ञापन

बदमाशों ने पैदल आकर की फायरिंग, घटना के बाद हुए फरार

घटना में घायल कंपाउंडर की पहचान दलसिंहसराय के आईबी रोड निवासी हरिओम कुमार के रूप में हुई है। बदमाशों की संख्या चार बताई जा रही है, जो पैदल आए थे और गोलीबारी के बाद पैदल ही फरार हो गए। घटना के बाद सहकर्मियों ने हरिओम को तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

रात डेढ़ बजे अस्पताल में घुसकर की मारपीट और फायरिंग

घायल हरिओम कुमार ने बताया कि वे शहर के विष्णु इमरजेंसी हॉस्पिटल में काम करते हैं और रात करीब डेढ़ बजे अपने सहकर्मियों के साथ बैठे थे। उसी दौरान बालाजी हॉस्पिटल के मुकेश कुमार, सुनील कुमार और दो अन्य बदमाश, जिनकी पहचान हरिओम नहीं कर पाए, अस्पताल में घुस आए और उन पर हमला किया। बदमाशों ने पहले मारपीट की और फिर फायरिंग की। गोली हरिओम की दाहिनी जांघ में लगी और आरपार हो गई।

आपसी रंजिश का मामला, पुलिस कर रही जांच

दलसिंहसराय के डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि यह गोलीबारी आपसी रंजिश का नतीजा है। दो अस्पतालों के बीच आपसी प्रतिद्वंद्विता के चलते घटना हुई है। मामले में एक व्यक्ति को गोली लगी है और उसका इलाज चल रहा है। पुलिस को अब तक बयान नहीं मिला है, लेकिन दो आरोपियों की पहचान हो चुकी है। पुलिस जल्द ही प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई करेगी।

समस्तीपुर के इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है, और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन

इसे भी पढ़े :-

लेखक के बारे में By Ritu Sharma
Tags
होम शहर
ई-पेपर Google तस्वीरें