कैटेगरी

Samastipur News:दो गुटों के बीच हिंसक झड़प,उप मुखिया समेत 6 लोग जख्मी,शराब पीकर दबंगई का आरोप,सभी एडमिट

Samastipur News: दो गुटों के बीच हिंसक झड़प,उप मुखिया समेत 6 लोग जख्मी,शराब पीकर दबंगई का आरोप,सभी एडमिट समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाने
विज्ञापन
Updated at :

Samastipur News: दो गुटों के बीच हिंसक झड़प,उप मुखिया समेत 6 लोग जख्मी,शराब पीकर दबंगई का आरोप,सभी एडमिट समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाने के चांद चौर गांव में रविवार रात दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प में उप मुखिया समेत आठ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक पक्ष एक महिला समेत चार लोग जख्मी हुए हैं। जबकि दूसरे पक्ष उप मुखिया दंपती घायल हुए हैं। घटना की सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस की गश्ती बढ़ा दी गई है।

Share:
गूगल न्यूज़
विज्ञापन

Samastipur News: एकपक्ष के जख्मी निर्धन महतो ने बताया कि उन्हीं के गावं के उप मुखिया छोटू कुमार दबंगई दिखाते रहते हैं। रात शराब के नशे में परिवार के लोगों के साथ गाली गलौज कर रहे थे। मना करने उनके अलावा उनके समर्थकों ने उनपर हमला बोल दिया। इस दौरान बीच बचाव करने आयी उनकी पत्नी रंजू देवी के अलावा बेटे राजू महतो और दीपक कुमार को मारपीट कर जख्मी कर दिया। हल्ला होने पर आसपास के लोंगों की भीड़ जुटी तो सभी को अस्पताल पहुंचाया।

दूसरी ओर उप मुखिया छोटू कुमार का कहना है कि निर्धन

महतो का परिवार आये दिन शराब पीकर बवाल करता रहता है। रात भी लोग शराब के नशे में हो हल्ला कर रहे थे। मना करने पर उनके परिवार के लोगों ने उनकी पिटाई कर दी। जब हल्ला होने पर उनकी पत्नी विभा देवी आयी तो लोगों ने उनके साथ भी मारपीट की। सभी को लोगों ने उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया।

पुलिस पदाधिकारी ने क्या कहा

उजियारपुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने कहा कि घटना की सूचना पर पुलिस पदाधिकारी को मौके पर भेजा गया था। सभी जख्मी अपना-अपना उपचार करा रहे हैं। अभी किसी भी पक्ष ने आवेदन नहीं दिया है। आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

इस पोस्ट के माध्यम से हमने आप को समस्तीपुर न्यूज़ के बारे में बताया उम्मीद है आप को ये पोस्ट पसंद आई होगी इसी तरह की अगर और समस्तीपुर न्यूज़ के बारे में जानना चाहते हो तो हमारे वेबसाइट नोटिफिकेशन ऑन कर ले जिससे आप को सबसे पहले हमार पोस्ट मिल सके धन्‍यवाद :-

विज्ञापन

इसे भी पढ़ें :-

लेखक के बारे में By Saurabh Thakur

मैं सौरभ ठाकुर, Samastipur News का संस्थापक हूँ। मैं बिहार के समस्तीपुर जिले से हूँ और पिछले कई वर्षों से डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता, SEO, वेब डेवलपमेंट और डिजिटल पब्लिशिंग के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। मैंने अपनी स्किल्स और टेक्निकल नॉलेज खुद मेहनत करके विकसित की हैं। मेरा उद्देश्य स्थानीय खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँचाना और क्षेत्रीय पत्रकारिता को तकनीक के साथ आगे बढ़ाना है। मैं Samastipur News के माध्यम से समस्तीपुर, दरभंगा, रोसड़ा, दलसिंहसराय और बिहार के अन्य क्षेत्रों से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाता हूँ। मेरे कंटेंट का दायरा स्थानीय समाचार, बिहार न्यूज, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाएँ, सरकारी नौकरियाँ, बिजनेस, फाइनेंस, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, खेल, मनोरंजन, भोजपुरी न्यूज, वायरल खबरें, धर्म, ज्योतिष, लाइफस्टाइल, स्वास्थ्य, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और अन्य महत्वपूर्ण विषयों तक फैला है। मेरी मुख्य विशेषज्ञता Technical SEO, Content SEO, Google News, Google Discover, वेबसाइट ऑप्टिमाइजेशन, Structured Data और Schema Markup, वेबसाइट इंडेक्सिंग, Core Web Vitals तथा डिजिटल पब्लिशिंग में है। मुझे WordPress, Next.js, वेबसाइट आर्किटेक्चर, RSS फीड, XML Sitemap, NewsArticle Schema और वेब परफॉर्मेंस सुधारने की भी अच्छी समझ है। मैं कंटेंट स्ट्रैटेजी और ऑडियंस ग्रोथ पर भी काम करता हूँ। डिजिटल मीडिया के साथ-साथ मैं AdTech और पब्लिशर मोनेटाइजेशन के क्षेत्र में भी सक्रिय हूँ। मैं MGID, MagicBid और अन्य विज्ञापन तकनीक कंपनियों के साथ काम करता हूँ। मेरी रुचि AdX और विज्ञापन नेटवर्क इंटीग्रेशन, AdSense, AdMob, विज्ञापन प्लेसमेंट, RPM और CPC ऑप्टिमाइजेशन तथा पब्लिशर रेवेन्यू बढ़ाने में है। मैं अन्य डिजिटल पब्लिशर्स को भी उनकी वेबसाइट मोनेटाइजेशन और विज्ञापन नेटवर्क से जुड़ी जरूरतों में मार्गदर्शन देने पर काम करता हूँ। मेरा लक्ष्य Samastipur News को एक मजबूत क्षेत्रीय डिजिटल मीडिया ब्रांड बनाना और SEO, AI, वेब टेक्नोलॉजी तथा AdTech के इस्तेमाल से डिजिटल पब्लिशिंग के नए अवसर विकसित करना है।

Tags
होम शहर
ई-पेपर Google तस्वीरें