कैटेगरी

Samastipur News:बुजुर्ग को ठोकर मारने के बाद ऑटो पलटी 4 घायल,घर के बाहर टहल रहे थे बुजुर्ग,बेकाबू ऑटो ने मारी टक्कर

Samastipur News: समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाने के पतैली कोरबद्धा गांव स्थित कब्रिस्तान के पास गुरुवार रात घर के दरवाजे पर खाना खाने के बाद टहल रहे बुजुर्ग
विज्ञापन
Updated at :

Samastipur News: समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाने के पतैली कोरबद्धा गांव स्थित कब्रिस्तान के पास गुरुवार रात घर के दरवाजे पर खाना खाने के बाद टहल रहे बुजुर्ग को एक ऑटो ने ठोकर मार दी। इस दौरान ऑटो भी पलट गई। जिससे बुजुर्ग समेत चार लोग जख्मी हो गए।

Share:
गूगल न्यूज़
विज्ञापन

जख्मी लोगों में लखनीपुर महेशपट्टी के झरी साह के अलावा ऑटो चालक नारायण साह और दो अन्य यात्री भी शामिल हैं। गंभीर रूप से जख्मी झरी साह व चालक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि हल्के रूप से जख्मी का उपचार उजियारपुर के पीएससी में कराया गया।

Samastipur News: घटना के संबंध में जख्मी झरी साह ने बताया कि रात वह खाना खाने के बाद घर के सामने सड़क किनारे टहल रहे थे। इसी दौरान उजियारपुर स्टेशन की ओर से आ रही एक अनियंत्रित ऑटो ने ठोकर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसी दौरान ऑटो भी सड़क किनारे पलट गई। जिससे ऑटो चालक के साथ ही दो अन्य लोगों को भी चोटे आई। ऑटो उजियारपुर स्टेशन से गावपुर गांव लौट रही थी।

Samastipur News: हल्ला होने पर आसपास के और परिवार के लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने जख्मी बुजुर्ग के साथ ऑटो को उठाकर जख्मी लोगों को उजियारपुर पीएचसी में भर्ती कराया। जहां से चालक और बुजुर्ग को गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल रेफर किया गया। दोनों जख्मी के परिजन रात में भी दोनों को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जबकि दो अन्य जख्मी यात्री को प्राथमिक उपचार के बाद घर के लिए छूट्टी दे दी गई। बताया गया है कि दोनों गावपुर गांव के ही रहने वाले थे। होली के मौके पर परदेश से लौटें थे। स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के बाद घर लौट रहे थे।

पुलिस पदाधिकारी ने क्या कहा

उजियारपुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि बुजुर्ग को ठोकर मारने के बाद ऑटो पलट गई थी। जिसमें सभी जख्मी हुए हैं। ऑटो को पुलिस ने जब्त कर लिया। जख्मी को उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

इस पोस्ट के माध्यम से हमने आप को समस्तीपुर न्यूज़ के बारे में बताया उम्मीद है आप को ये पोस्ट पसंद आई होगी इसी तरह की अगर और समस्तीपुर न्यूज़ के बारे में जानना चाहते हो तो हमारे वेबसाइट नोटिफिकेशन ऑन कर ले जिससे आप को सबसे पहले हमार पोस्ट मिल सके धन्‍यवाद :-

विज्ञापन

इसे भी पढ़ें :-

लेखक के बारे में By Saurabh Thakur

मैं सौरभ ठाकुर, Samastipur News का संस्थापक हूँ। मैं बिहार के समस्तीपुर जिले से हूँ और पिछले कई वर्षों से डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता, SEO, वेब डेवलपमेंट और डिजिटल पब्लिशिंग के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। मैंने अपनी स्किल्स और टेक्निकल नॉलेज खुद मेहनत करके विकसित की हैं। मेरा उद्देश्य स्थानीय खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँचाना और क्षेत्रीय पत्रकारिता को तकनीक के साथ आगे बढ़ाना है। मैं Samastipur News के माध्यम से समस्तीपुर, दरभंगा, रोसड़ा, दलसिंहसराय और बिहार के अन्य क्षेत्रों से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाता हूँ। मेरे कंटेंट का दायरा स्थानीय समाचार, बिहार न्यूज, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाएँ, सरकारी नौकरियाँ, बिजनेस, फाइनेंस, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, खेल, मनोरंजन, भोजपुरी न्यूज, वायरल खबरें, धर्म, ज्योतिष, लाइफस्टाइल, स्वास्थ्य, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और अन्य महत्वपूर्ण विषयों तक फैला है। मेरी मुख्य विशेषज्ञता Technical SEO, Content SEO, Google News, Google Discover, वेबसाइट ऑप्टिमाइजेशन, Structured Data और Schema Markup, वेबसाइट इंडेक्सिंग, Core Web Vitals तथा डिजिटल पब्लिशिंग में है। मुझे WordPress, Next.js, वेबसाइट आर्किटेक्चर, RSS फीड, XML Sitemap, NewsArticle Schema और वेब परफॉर्मेंस सुधारने की भी अच्छी समझ है। मैं कंटेंट स्ट्रैटेजी और ऑडियंस ग्रोथ पर भी काम करता हूँ। डिजिटल मीडिया के साथ-साथ मैं AdTech और पब्लिशर मोनेटाइजेशन के क्षेत्र में भी सक्रिय हूँ। मैं MGID, MagicBid और अन्य विज्ञापन तकनीक कंपनियों के साथ काम करता हूँ। मेरी रुचि AdX और विज्ञापन नेटवर्क इंटीग्रेशन, AdSense, AdMob, विज्ञापन प्लेसमेंट, RPM और CPC ऑप्टिमाइजेशन तथा पब्लिशर रेवेन्यू बढ़ाने में है। मैं अन्य डिजिटल पब्लिशर्स को भी उनकी वेबसाइट मोनेटाइजेशन और विज्ञापन नेटवर्क से जुड़ी जरूरतों में मार्गदर्शन देने पर काम करता हूँ। मेरा लक्ष्य Samastipur News को एक मजबूत क्षेत्रीय डिजिटल मीडिया ब्रांड बनाना और SEO, AI, वेब टेक्नोलॉजी तथा AdTech के इस्तेमाल से डिजिटल पब्लिशिंग के नए अवसर विकसित करना है।

Tags
होम शहर
ई-पेपर Google तस्वीरें