कैटेगरी

Samastipur News Today: इतिहास रच दिया गया! बिथान से हसनपुर तक दौड़ी ट्रेन – अब गांव से पटना सिर्फ घंटों में!

Samastipur News Today: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 50 सालों के लंबे इंतजार के बाद बिथान-हसनपुर रेल सेवा का उद्घाटन किया। मिथिलांचल के इस ड्रीम प्रोजेक्ट से अब
विज्ञापन
Updated at :

Samastipur News Today: नमस्कार मैं सौरभ ठाकुर samastipurnews.in से आपको बताते चले की मिथिलांचल के लोगों का वर्षों पुराना सपना अब साकार हो गया है, क्योंकि बिथान-हसनपुर के बीच बहुप्रतीक्षित रेल सेवा का शुभारंभ हो चुका है।

Share:
गूगल न्यूज़
विज्ञापन

Samastipur News Today: बिथान-हसनपुर रेल सेवा का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मधुबनी से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बिथान-हसनपुर रेलवे लाइन का उद्घाटन कर इसे जनता को समर्पित किया। यह रेल सेवा हसनपुर-सकरी 81 किलोमीटर रेल परियोजना का महत्वपूर्ण भाग है। 50 वर्षों से लंबित इस परियोजना की शुरुआत अब जाकर मूर्त रूप ले पाई है।

इसे भी पढ़े

अब बाढ़ में नहीं करनी होगी नाव की सवारी

इस रेल मार्ग के चालू हो जाने से क्षेत्र के हजारों लोगों को राहत मिलेगी। पहले बाढ़ के समय हसनपुर आने-जाने के लिए नाव ही एकमात्र सहारा था, लेकिन अब रेल सेवा शुरू होने के बाद लोगों को सुरक्षित और सुलभ आवागमन की सुविधा मिलेगी।

वर्षों पुराने सपने को मिली मंज़िल

यह रेल परियोजना वर्ष 1951 में जांच के बाद प्रस्तावित की गई थी, लेकिन 1953 में इसे बाढ़ क्षेत्र में अव्यवहारिक बताकर ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। फिर 1972 में तत्कालीन रेलमंत्री स्व. ललित नारायण मिश्रा ने इसका सर्वे करवाया। दुर्भाग्यवश समस्तीपुर स्टेशन पर हुए बम विस्फोट में उनकी मृत्यु हो गई और योजना एक बार फिर बंद हो गई।

इसे भी पढ़े

पासवान और लालू ने दी गति

1997 में स्व. रामविलास पासवान के रेलमंत्री बनने पर इस योजना को फिर से शुरू किया गया। उन्होंने फंड उपलब्ध करवाकर शिलान्यास किया। लेकिन उनके बाद जब वे रेल मंत्रालय से हटे, तो योजना को फिर से रोक दिया गया। बाद में जब लालू प्रसाद यादव रेल मंत्री बने, तब इस प्रोजेक्ट को दोबारा गति मिली।

पर्यावरण अड़चन बनी चुनौती

2008 में दरभंगा डीएफओ ने कुशेश्वर पक्षी विहार के पास रेलवे लाइन के निर्माण पर रोक लगा दी, यह कहकर कि इससे प्रवासी पक्षियों को नुकसान पहुंचेगा। इसके बाद परियोजना का रूट बदल दिया गया और हसनपुर से बिथान के बीच 11 किलोमीटर रेल लाइन का निर्माण कार्य पूरा किया गया।

इसे भी पढ़े

योजना में हुए बदलाव

प्रारंभ में यह योजना 79 किलोमीटर लंबी थी, लेकिन पर्यावरणीय कारणों से रूट बदले जाने के कारण अब यह परियोजना 81 किलोमीटर की हो गई है। इसमें सकरी से हरनगर तक का कार्य पहले ही पूरा किया जा चुका है और अब हसनपुर से बिथान की सेवा भी शुरू कर दी गई है।

10 रेलवे स्टेशनों का प्रस्ताव

योजना के तहत हसनपुर, बिथान, कौराही, विरौल, कुशेश्वरस्थान, हरनगर, नेडली, बेनीपुर, जगदीशपुर और सकरी में रेलवे स्टेशन बनाने का प्रस्ताव है। इनमें से कुछ को जंक्शन व क्रॉसिंग स्टेशनों के रूप में विकसित किया जाएगा। साथ ही 45 रेलवे गुमटी और 82 छोटे-बड़े पुलों का भी निर्माण प्रस्तावित है।

इसे भी पढ़े

नमो भारत ट्रेन ने बढ़ाई उम्मीद

उसी दिन बिहार की पहली नमो भारत रैपिड ट्रेन समस्तीपुर स्टेशन पर दिन के 3 बजे पहुंची, जिससे स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस ट्रेन के माध्यम से अब समस्तीपुर से पटना की दूरी केवल 3 घंटे में पूरी हो सकेगी।

इस ट्रेन की समय-सारणी कुछ इस प्रकार है:

विज्ञापन

क्षेत्रीय विकास को मिलेगा बल

इस रेल परियोजना से समस्तीपुर, खगड़िया, दरभंगा सहित दक्षिण बिहार और कोसी-मिथिलांचल क्षेत्र को सीधा लाभ मिलेगा। संपर्क साधन सुलभ होने से न सिर्फ व्यापार और आवागमन में बढ़ोत्तरी होगी, बल्कि आपातकालीन स्थितियों में राहत कार्य भी सरल हो जाएंगे।

Samastipur News Today: धन्यवाद मैं सौरभ ठाकुर samastipurnews.in से और आपको ऐसे ही लेटेस्ट न्यूज़ के लिए हमारे वेबसाइट को फॉलो करें और हमारे आदर्श सोशल मीडिया पर जाकर हमें फॉलो कर सकते हैं धन्यवाद।

यह भी पढ़ें:-

लेखक के बारे में By Saurabh Thakur

मैं सौरभ ठाकुर, Samastipur News का संस्थापक हूँ। मैं बिहार के समस्तीपुर जिले से हूँ और पिछले कई वर्षों से डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता, SEO, वेब डेवलपमेंट और डिजिटल पब्लिशिंग के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। मैंने अपनी स्किल्स और टेक्निकल नॉलेज खुद मेहनत करके विकसित की हैं। मेरा उद्देश्य स्थानीय खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँचाना और क्षेत्रीय पत्रकारिता को तकनीक के साथ आगे बढ़ाना है। मैं Samastipur News के माध्यम से समस्तीपुर, दरभंगा, रोसड़ा, दलसिंहसराय और बिहार के अन्य क्षेत्रों से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाता हूँ। मेरे कंटेंट का दायरा स्थानीय समाचार, बिहार न्यूज, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाएँ, सरकारी नौकरियाँ, बिजनेस, फाइनेंस, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, खेल, मनोरंजन, भोजपुरी न्यूज, वायरल खबरें, धर्म, ज्योतिष, लाइफस्टाइल, स्वास्थ्य, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और अन्य महत्वपूर्ण विषयों तक फैला है। मेरी मुख्य विशेषज्ञता Technical SEO, Content SEO, Google News, Google Discover, वेबसाइट ऑप्टिमाइजेशन, Structured Data और Schema Markup, वेबसाइट इंडेक्सिंग, Core Web Vitals तथा डिजिटल पब्लिशिंग में है। मुझे WordPress, Next.js, वेबसाइट आर्किटेक्चर, RSS फीड, XML Sitemap, NewsArticle Schema और वेब परफॉर्मेंस सुधारने की भी अच्छी समझ है। मैं कंटेंट स्ट्रैटेजी और ऑडियंस ग्रोथ पर भी काम करता हूँ। डिजिटल मीडिया के साथ-साथ मैं AdTech और पब्लिशर मोनेटाइजेशन के क्षेत्र में भी सक्रिय हूँ। मैं MGID, MagicBid और अन्य विज्ञापन तकनीक कंपनियों के साथ काम करता हूँ। मेरी रुचि AdX और विज्ञापन नेटवर्क इंटीग्रेशन, AdSense, AdMob, विज्ञापन प्लेसमेंट, RPM और CPC ऑप्टिमाइजेशन तथा पब्लिशर रेवेन्यू बढ़ाने में है। मैं अन्य डिजिटल पब्लिशर्स को भी उनकी वेबसाइट मोनेटाइजेशन और विज्ञापन नेटवर्क से जुड़ी जरूरतों में मार्गदर्शन देने पर काम करता हूँ। मेरा लक्ष्य Samastipur News को एक मजबूत क्षेत्रीय डिजिटल मीडिया ब्रांड बनाना और SEO, AI, वेब टेक्नोलॉजी तथा AdTech के इस्तेमाल से डिजिटल पब्लिशिंग के नए अवसर विकसित करना है।

Tags
होम शहर
ई-पेपर Google तस्वीरें