कैटेगरी

Samastipur News:30 चेक पोस्ट पर होगी सघन जांच SP ने दिया आदेश होलिका दहन और आगलगी को लेकर सभी थानों को दिया गया अलर्ट

Samastipur News: समस्तीपुर डीएम योगेंद्र सिंह की अध्यक्षता में होली त्योहार के दौरान विधि व्यवस्था को लेकर समीक्षा कलेक्ट्रेट के सभागार में की गई
विज्ञापन
Updated at :

Samastipur News: समस्तीपुर डीएम योगेंद्र सिंह की अध्यक्षता में होली त्योहार के दौरान विधि व्यवस्था को लेकर समीक्षा कलेक्ट्रेट के सभागार में की गई। एसपी विनय तिवारी के द्वारा सभी थाना ध्यक्षों को जिले में बनाए गए 30 चेक पोस्ट पर सघन तलाशी अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। होलिका दहन के लिए स्थल पूर्व से चयनित हैं, इसको लेकर विवाद नहीं हो इसपर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया गया। पुलिस अधीक्षक के द्वारा बताया गया की होली को देखते हुए सभी पुलिस पदाधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। होली के दौरान 4 क्यू आर टी टीम टियर गैस कंपोनेंट के साथ सक्रिय रहेंगे। 5 वा क्यू आर टी टीम तैयार करने का निर्देश डी एसपी पुलिस लाइन को दिया गया।

Share:
गूगल न्यूज़
विज्ञापन

सोशल मीडिया को लेकर सतर्क रहने का निर्देश

Samastipur News: पुलिस अधीक्षक के द्वारा शांति समिति की बैठक में नौजवानों को शामिल करने का निर्देश सभी थानाध्यक्षों को दिया गया। होली के दौरान पुलिस हॉक्स टीम को सक्रिय करने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी के द्वारा होलिका दहन के दौरान इसके चिंगारी को लेकर सभी सतर्क रहने का निर्देश दिया गया।

अभी हाल के दिनो मे हुए अग्निकांड की ओर भी सभी का ध्यान आकर्षित कराते हुए त्योहार मानने का निर्देश दिया गया। इस त्योहार के दौरान स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी के द्वारा शांति समिति की बैठक में आदर्श आचार संहिता के बारे में जन सामान्य को बताने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि होली मिलन एवम इफ्तार पार्टी में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन नहीं हो, सभी पदाधिकारी इसपर ध्यान रखेंगे।

इस दौरान धामौन की छाता होली और भिरहा के होली के दौरान लगने भीड़ पर नजर रखने का निर्देश दिया गया।, सोशल मीडिया को लेकर सतर्क रहने का निर्देश सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवम थानाध्यक्षों को दिया गया। इसके बाद बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 को पीपीटी के माध्यम से डीपीओ आईसीडीएस के द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस अधिनियम के तहत बाल विवाह प्रतिषेध पदाधिकारी अनुमंडल पदाधिकारी होते हैं।

मस्तिष्क ज्वर, चमकी बुखार पर भी हुई चर्चा

Samastipur News: इस अधिनियम के तहत 1 लाख रुपया जुर्माना और 2 साल की सजा या दोनो के दंड का प्रावधान। जिला पदाधिकारी के द्वारा इसके प्रावधानों का प्रचार प्रसार और इसके लिए जागरूकता फैलाने का निर्देश दिया गया। इसके लिए टोल फ्री नंबर 1098 पर फोन कर बाल विवाह के बारे में सूचना दी जा सकती है। इस बैठक में मस्तिष्क ज्वर, चमकी बुखार के बारे में भी विस्तार से बताया गया। इसके बाद निर्वाचन से संबंधित समीक्षा की गई।

इस पोस्ट के माध्यम से हमने आप को समस्तीपुर न्यूज़ के बारे में बताया उम्मीद है आप को ये पोस्ट पसंद आई होगी इसी तरह की अगर और समस्तीपुर न्यूज़ के बारे में जानना चाहते हो तो हमारे वेबसाइट नोटिफिकेशन ऑन कर ले जिससे आप को सबसे पहले हमार पोस्ट मिल सके धन्‍यवाद :-

विज्ञापन

इसे भी पढ़ें :-

लेखक के बारे में By Saurabh Thakur

मैं सौरभ ठाकुर, Samastipur News का संस्थापक हूँ। मैं बिहार के समस्तीपुर जिले से हूँ और पिछले कई वर्षों से डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता, SEO, वेब डेवलपमेंट और डिजिटल पब्लिशिंग के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। मैंने अपनी स्किल्स और टेक्निकल नॉलेज खुद मेहनत करके विकसित की हैं। मेरा उद्देश्य स्थानीय खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँचाना और क्षेत्रीय पत्रकारिता को तकनीक के साथ आगे बढ़ाना है। मैं Samastipur News के माध्यम से समस्तीपुर, दरभंगा, रोसड़ा, दलसिंहसराय और बिहार के अन्य क्षेत्रों से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाता हूँ। मेरे कंटेंट का दायरा स्थानीय समाचार, बिहार न्यूज, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाएँ, सरकारी नौकरियाँ, बिजनेस, फाइनेंस, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, खेल, मनोरंजन, भोजपुरी न्यूज, वायरल खबरें, धर्म, ज्योतिष, लाइफस्टाइल, स्वास्थ्य, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और अन्य महत्वपूर्ण विषयों तक फैला है। मेरी मुख्य विशेषज्ञता Technical SEO, Content SEO, Google News, Google Discover, वेबसाइट ऑप्टिमाइजेशन, Structured Data और Schema Markup, वेबसाइट इंडेक्सिंग, Core Web Vitals तथा डिजिटल पब्लिशिंग में है। मुझे WordPress, Next.js, वेबसाइट आर्किटेक्चर, RSS फीड, XML Sitemap, NewsArticle Schema और वेब परफॉर्मेंस सुधारने की भी अच्छी समझ है। मैं कंटेंट स्ट्रैटेजी और ऑडियंस ग्रोथ पर भी काम करता हूँ। डिजिटल मीडिया के साथ-साथ मैं AdTech और पब्लिशर मोनेटाइजेशन के क्षेत्र में भी सक्रिय हूँ। मैं MGID, MagicBid और अन्य विज्ञापन तकनीक कंपनियों के साथ काम करता हूँ। मेरी रुचि AdX और विज्ञापन नेटवर्क इंटीग्रेशन, AdSense, AdMob, विज्ञापन प्लेसमेंट, RPM और CPC ऑप्टिमाइजेशन तथा पब्लिशर रेवेन्यू बढ़ाने में है। मैं अन्य डिजिटल पब्लिशर्स को भी उनकी वेबसाइट मोनेटाइजेशन और विज्ञापन नेटवर्क से जुड़ी जरूरतों में मार्गदर्शन देने पर काम करता हूँ। मेरा लक्ष्य Samastipur News को एक मजबूत क्षेत्रीय डिजिटल मीडिया ब्रांड बनाना और SEO, AI, वेब टेक्नोलॉजी तथा AdTech के इस्तेमाल से डिजिटल पब्लिशिंग के नए अवसर विकसित करना है।

Tags
होम शहर
ई-पेपर Google तस्वीरें