O Romeo OTT: शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘ओ रोमियो’ अब ओटीटी पर रिलीज हो गई है। फिल्म 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में शाहिद के साथ तृप्ति डिमरी ने स्क्रीन शेयर किया था। शाहिद और विशाल की साथ में ये चौथी फिल्म थी। ये एक मुंबई के अंडरवर्ल्ड की पृष्ठभूमि पर आधारित एक हिंसक रोमांटिक ड्रामा है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक प्रदर्शन किया था। अब देखना है कि ये ओटीटी पर कैसा प्रदर्शन करती है। आइए आपको इसके ओटीटी रिलीज को लेकर बताते हैं।
किस ओटीटी पर रिलीज हो रही ‘ओ रोमियो’?
‘ओ रोमियो’ अमेजन प्राइम वीडियो पर किराए पर उपलब्ध है। इसे 10 अप्रैल से सभी सब्सक्राइबर्स देख पाएंगे।
‘ओ रोमियो’ के कलाकार
‘ओ रोमियो’ की पटकथा विशाल भारद्वाज और रोहन नरूला ने मिलकर लिखी है। यह एस. हुसैन जैदी की किताब माफिया क्वीन्स ऑफ मुंबई से प्रेरित है। फिल्म में शाहिद कपूर उस्तारा की भूमिका में हैं और तृप्ति डिमरी अफशान कुरेशी की भूमिका में हैं। इसके अलावा डीसीपी इस्माइल खान के रूप में नाना पाटेकर, जलालुद्दीन शाह के रूप में अविनाश तिवारी, राबिया के रूप में तमन्ना भाटिया, जूली के रूप में दिशा पटानी, दादी के रूप में फरीदा जलाल। इसके साथ ही मूवी का हिस्सा हुसैन दलाल और राहुल देशपांडे भी हैं।
शाहिद की पिछली फिल्मों का कलेक्शन
‘ओ रोमियो’ ने ओपनिंग डे पर 8.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी। उनकी पिछली फिल्म ‘देवा’ ने ओपनिंग डे पर 5.5 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला था। उनकी पिछली वैलेंटाइन रिलीज ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ ने 6.7 करोड़ रुपये से शुरुआत की थी, जबकि स्पोर्ट्स ड्रामा ‘जर्सी’ने पहले दिन 3.2 करोड़ रुपये कमाए थे। हालांकि, ‘ओ रोमियो’ की ओपनिंग शाहिद की अब तक की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म ‘कबीर सिंह’ से काफी कम रही है। ‘कबीर सिंह’ ने अपने ओपनिंग डे पर 20.21 करोड़ रुपये कमाकर बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था।
यह भी पढ़ें– Dhurandhar 2 OTT: ‘धुरंधर 2’ की OTT रिलीज टली, जानिए कब होगी ऑनलाइन रिलीज







