कैटेगरी

Miscreants Shot Dead Father After A Dispute With Son Over Khaini

Samastipur News: खैनी को लेकर बेटे से विवाद के बाद बदमाशों ने पिता की गोली मारकर हत्या
Updated at :

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के भटगामा वार्ड संख्या 27 में रविवार की रात एक बुजुर्ग व्यक्ति की सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना का कारण खैनी विवाद बताया जा रहा है। बदमाशों ने अपने चेहरे पर कपड़ा बांधकर वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान वैजनाथ मिश्र के बेटे हेमंत कुमार मिश्र (35) को भी झगड़े में चोटें आई थीं।

Share:
गूगल न्यूज़

Miscreants shot dead father after a dispute with son over Khaini

खैनी विवाद से जुड़ी हत्या: बदमाशों का हमला (Murder related to Khaini dispute: Attack by miscreants)

परिजनों के अनुसार, हेमंत कुमार को झगड़े के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इलाज के बाद जब सभी घर लौटकर सो गए, तब रात के करीब 1 बजे दोबारा बदमाशों ने हमला कर दिया। उन्होंने रोड़ा बाजी करते हुए घर का ताला तोड़ा और अंदर सो रहे वैजनाथ मिश्र (65) को निशाना बनाते हुए गोली मार दी, जिससे उनकी तुरंत मौत हो गई। खैनी विवाद की वजह से शुरू हुए इस झगड़े ने बड़ी घटना का रूप ले लिया।

समस्तीपुर में खैनी के विवाद के बाद बदमाशों ने दी धमकी (Criminals threaten after khaini dispute in Samastipur)

मृतक के बेटे वशंत कुमार मिश्र ने बताया कि बदमाशों ने खैनी को लेकर हुए झगड़े के बाद दोबारा घर आकर हंगामा किया। उन्होंने ताला तोड़कर उनके पिता की गोली मारकर हत्या कर दी और धमकी दी कि अगर किसी ने आवाज उठाई, तो उसे भी मार देंगे। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई है।

दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में पुलिस की तफ्तीश जारी (Police investigation continues in Dalsinghsarai police station area)

सूत्रों के मुताबिक, लगभग दो दर्जन बदमाश इस घटना में शामिल थे, जिनमें से दो की पहचान लाला झा और शिवम कुमार के रूप में हुई है। बाकी बदमाशों ने अपने चेहरे ढके हुए थे। समस्तीपुर पुलिस फिलहाल इस पूरे मामले की जांच कर रही है और जल्द ही बदमाशों की गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है।

इसे भी पढ़ें:-

लेखक के बारे में By Ritu Sharma
Tags
होम शहर
ई-पेपर Google तस्वीरें