कैटेगरी

बिहार: घर में फंदे से लटका मिला महिला का शव, पति और जेठानी पर हत्या का आरोप

बिहार: घर में फंदे से लटका मिला महिला का शव, पति और जेठानी पर हत्या का आरोप
विज्ञापन
Updated at :

मधेपुरा: बिहार के मधेपुरा जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र के तरावे गांव में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां फूस के घर में 21 वर्षीय महिला का शव फंदे से लटका मिला, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान लचिका देवी के रूप में हुई है, जो तरावे गांव के वार्ड छह निवासी मुकेश राम की पत्नी थी। मरनेवाली के मायके वालों ने तो उसके पति और जेठानी पर आरोप लगाया है ।

Share:
गूगल न्यूज़
विज्ञापन

पति और जेठानी के अवैध संबंध का विरोध करती थी लचिका देवी

परिजनों के अनुसार, मुकेश राम का अपनी भाभी के साथ अवैध संबंध था, जिसका लचिका देवी लगातार विरोध करती आ रही थी। इस विवाद को लेकर गांव में कई बार पंचायत भी हो चुकी थी, लेकिन मुकेश अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। इस कारण लचिका देवी अपने मायके जीवछपुर चली गई थी।

दो दिन पहले ससुराल से विदा कर वापस लाई गई थी लचिका

दो दिन पहले मुकेश राम ससुराल गया और लचिका को समझा-बुझाकर घर वापस ले आया। उसने वादा किया था कि अब वह दोबारा ऐसी गलती नहीं करेगा। लेकिन घर लाने के बाद, उसने अपनी भाभी के साथ मिलकर लचिका की हत्या कर दी और शव को फंदे से लटका दिया, ऐसा मृतका के मायके वालों का आरोप है।

पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार

घटना की जानकारी मिलने पर गम्हरिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम को सूचना दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता ने बताया कि मृतका के पिता मदन राम ने इस मामले में थाने में आवेदन दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी पति मुकेश राम को पुलिस ने अपनी हिरासत मे ले लिया है ।

शादी के तीन साल बाद दर्दनाक अंत

लचिका देवी की शादी तीन साल पहले मुकेश राम से हुई थी, और उनकी एक छोटी बेटी भी है। इस घटना ने परिवार और गांव को गहरे शोक में डाल दिया है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और आरोपी पति व जेठानी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

जांच जारी

फिलहाल, पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी तथ्यों को स्पष्ट किया जाएगा।

विज्ञापन

इसे भी पढ़े :-

लेखक के बारे में By Saurabh Thakur

मैं सौरभ ठाकुर, Samastipur News का संस्थापक हूँ। मैं बिहार के समस्तीपुर जिले से हूँ और पिछले कई वर्षों से डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता, SEO, वेब डेवलपमेंट और डिजिटल पब्लिशिंग के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। मैंने अपनी स्किल्स और टेक्निकल नॉलेज खुद मेहनत करके विकसित की हैं। मेरा उद्देश्य स्थानीय खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँचाना और क्षेत्रीय पत्रकारिता को तकनीक के साथ आगे बढ़ाना है। मैं Samastipur News के माध्यम से समस्तीपुर, दरभंगा, रोसड़ा, दलसिंहसराय और बिहार के अन्य क्षेत्रों से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाता हूँ। मेरे कंटेंट का दायरा स्थानीय समाचार, बिहार न्यूज, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाएँ, सरकारी नौकरियाँ, बिजनेस, फाइनेंस, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, खेल, मनोरंजन, भोजपुरी न्यूज, वायरल खबरें, धर्म, ज्योतिष, लाइफस्टाइल, स्वास्थ्य, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और अन्य महत्वपूर्ण विषयों तक फैला है। मेरी मुख्य विशेषज्ञता Technical SEO, Content SEO, Google News, Google Discover, वेबसाइट ऑप्टिमाइजेशन, Structured Data और Schema Markup, वेबसाइट इंडेक्सिंग, Core Web Vitals तथा डिजिटल पब्लिशिंग में है। मुझे WordPress, Next.js, वेबसाइट आर्किटेक्चर, RSS फीड, XML Sitemap, NewsArticle Schema और वेब परफॉर्मेंस सुधारने की भी अच्छी समझ है। मैं कंटेंट स्ट्रैटेजी और ऑडियंस ग्रोथ पर भी काम करता हूँ। डिजिटल मीडिया के साथ-साथ मैं AdTech और पब्लिशर मोनेटाइजेशन के क्षेत्र में भी सक्रिय हूँ। मैं MGID, MagicBid और अन्य विज्ञापन तकनीक कंपनियों के साथ काम करता हूँ। मेरी रुचि AdX और विज्ञापन नेटवर्क इंटीग्रेशन, AdSense, AdMob, विज्ञापन प्लेसमेंट, RPM और CPC ऑप्टिमाइजेशन तथा पब्लिशर रेवेन्यू बढ़ाने में है। मैं अन्य डिजिटल पब्लिशर्स को भी उनकी वेबसाइट मोनेटाइजेशन और विज्ञापन नेटवर्क से जुड़ी जरूरतों में मार्गदर्शन देने पर काम करता हूँ। मेरा लक्ष्य Samastipur News को एक मजबूत क्षेत्रीय डिजिटल मीडिया ब्रांड बनाना और SEO, AI, वेब टेक्नोलॉजी तथा AdTech के इस्तेमाल से डिजिटल पब्लिशिंग के नए अवसर विकसित करना है।

होम शहर
ई-पेपर Google तस्वीरें