Samastipur News Today: नमस्कार मैं सौरभ ठाकुर samastipurnews.in से आपको बताते चले की समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर प्रखंड के मिर्जापुर वार्ड नंबर 10 में बुधवार को एक भीषण आग लग गई, जिससे पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। यह हादसा शॉर्ट सर्किट की वजह से हुआ, जिसकी चपेट में लगभग 50 घर आ गए। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते गैस सिलेंडर फटने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
स्थानीय लोगों और फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियों की मदद से करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग की शुरुआत विश्वनाथ साहनी के घर से हुई थी, जिसकी चिंगारी ने पूरे वार्ड को अपनी चपेट में ले लिया।
सबसे अधिक नुकसान मोचन साह को हुआ, जिनकी बेटी की शादी आज ही थी। बारात अंगारघाट से आने वाली थी, लेकिन तैयार पंडाल, मंडप और सारा शादी का सामान जलकर राख हो गया। उन्होंने कहा, “सब खत्म हो गया, कुछ भी नहीं बचा।” इसके साथ ही राज नंदन सहनी की 2 भैंस और 12 बकरियां भी आग में झुलस गईं।

अन्य प्रभावितों में सुनील साहनी, मनजीत कुमार, मीना देवी सहित कई लोगों के घर पूरी तरह जल चुके हैं। लगभग 10 लाख से अधिक की क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है।
संबंधित खबरें (Also Read)
Samastipur: पशु अस्पताल की बदहाली पर प्रशासन सख्त, सुधार के कड़े निर्देश

Samastipur: सीएसपी चोरी कांड में बड़ा खुलासा, पुलिस के हत्थे चढ़ा ‘लाइनर’

समस्तीपुर मुसरीघारारी में कचरे से बच्चों को मुफ्त शिक्षा का शुरू हुआ अनोखा अभियान

समस्तीपुर में अंबेडकर आवासीय विद्यालय का निर्माण अंतिम चरण में, गरीब छात्रों को मिलेगा फ्री शिक्षा-आवास का बड़ा अवसर

जिला अग्निशमन विभाग के सहायक पदाधिकारी सुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। अंचल अधिकारी शशि रंजन ने कहा कि रिपोर्ट के आधार पर सहायता दी जाएगी।
Samastipur News Today: धन्यवाद मैं सौरभ ठाकुर samastipurnews.in से और आपको ऐसे ही लेटेस्ट न्यूज़ के लिए हमारे वेबसाइट को फॉलो करें और हमारे आदर्श सोशल मीडिया पर जाकर हमें फॉलो कर सकते हैं धन्यवाद।
यह भी पढ़ें:-
- Samastipur News Today: रेलवे ट्रैक पर मिला जख्मी युवक, इलाज के दौरान मौत – दूसरी तरफ बच्चा चोरी की सनसनीखेज अफवाह निकली झूठ!
- Samastipur News Today: समस्तीपुर NH-28 पर बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में 6 घायल – बाइक सवार को बचाने में मचा कोहराम!
- Samastipur News Today Live Video: Bihar में DIG की गाड़ी को महिलाओं ने घेरा, थप्पड़ मारने का आरोप, ‘बाहर निकलो… मारा क्यों?
- Samastipur News Today: मोदी की जनसभा में समस्तीपुर से उठेगा जनसैलाब! तैयारियों में जुटी BJP टीम!

















