टेक्नोलॉजी

Google Gemini करेगा खाना ऑर्डर, कैब बुक, बिना फोन छुए!

खेल

T20 वर्ल्ड कप IND vs USA: जीत के बावजूद वानखेड़े में भारतीय बैटिंग का शर्मनाक रिकॉर्ड

न्यूज़

PM Modi मलेशिया दौरे पर, भारत-मलेशिया रिश्तों को मिली नई रफ्तार

मनोरंजन

Bhooth Bangla Release Twist: अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी अब पहले मचाएगी धमाल!

टेक्नोलॉजी

boAt HIVE Dashcam Launch in India: GPS, ADAS के साथ 3 नए मॉडल, कीमत ₹2,499 से

एजुकेशन

NEET UG 2026 Registration शुरू! फीस, डॉक्यूमेंट्स और आवेदन का पूरा प्रोसेस यहां देखें

मनोरंजन

The Bluff OTT Release: 5 साल का इंतज़ार खत्म, Priyanka Chopra की एक्शन-थ्रिलर फरवरी में मचाएगी तहलका

बिहार न्यूज़

Pappu Yadav Controversy: रात 11 बजे से पटना में पुलिस रेड

समस्‍तीपुर न्यूज़ / Samastipur News: बिहार में पिता ने कर दी क्रूरता की सारी हदें पार, डेढ़ माह की बच्ची की पटक- पटक कर की हत्या, 15 दिनों के अंदर तीसरी घटना…

Samastipur News: बिहार में पिता ने कर दी क्रूरता की सारी हदें पार, डेढ़ माह की बच्ची की पटक- पटक कर की हत्या, 15 दिनों के अंदर तीसरी घटना…

Reported by: Ground Repoter | Written by: Ritu Sharma | Agency: SN Media Network
Last Updated:

Samastipur News: बिहार के समस्तीपुर जिला से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। एक पिता ने अपना बेटी के साथ क्रूरता की सारी हदें पार कर दी है। आरोप लगाया गया है कि पिता ने ही अपनी बेटी को जमीन पर पटक-पटक कर मार डाला.

मामला समस्तीपुर जिला के रोसड़ा गांव का बताया जा रहा है। रोसड़ा थाना क्षेत्र के लालपुर के लोग इस घटना से सन्न हैं. ग्रामीणों के बीच यह घटना चर्चा का विषय बना हुआ है. एक पिता ने अपनी ही डेढ़ माह की छोटी सी दुधमुंही बच्ची को पटक-पटक कर कैसे मार सकता है?

बिहार में पिता ने कर दी क्रूरता की सारी हदें पार

मृत बच्ची की पहचान रोसड़ा थाना क्षेत्र के गांव लालपुर वार्ड नं 07 के रहने वाले कलेश्वर पासवान की नातिन देवरानी कुमारी के रूप में की जा रही है. मृत  बच्ची देवरानी कलेश्वर पासवान की पुत्री अमृता की थी. जिसकी उम्र अभी मात्र डेढ़ माह की थी।

Samastipur News: ग्रामीणों ने क्रूर पिता को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।

Samastipur News: इस घटना की जानकारी जैसे हीं ग्रामीणों को मिली वैसे ही  घटनास्थल पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और ग्रामीणों ने हत्यारोपी पिता को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। सोमवार की सुबह सुबह यह सूचना मिलने पर घटना अस्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं बेगूसराय जिला के बछवाड़ा थाना के राजापुर में रहने वाले आरोपी पिता देव कुमार पासवान को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

अपनी बेटी को जमीन पर पटक-पटक कर मार डाला

बच्ची के रोने की आवाज सुनकर मां दौड़कर कमरे में गई

बिहार में पिता ने कर दी क्रूरता की सारी हदें पार: मृतका बच्ची की मां अमृता का कहना है कि उस रविवार रात को उसका पति घर में बच्ची के साथ ही था तभी अचानक से बच्ची रोने लगी और जोर जोर से चिल्लाने लगी, जिसकी आवाज सुन कर। दौड़ कर कमरे में पहुंची तो देखा कि मेरे पति मेरी बच्ची को पटक रहे हैं। जब तक की मैं उससे छुड़ाकर बच्ची को अपने पास लाती तब तक बच्ची अचेत हो चुकी थी.

बिहार में 15 दिनों के अंदर तीसरी घटना

Samastipur News: बता दें कि यह बिहार में पंद्रह दिनों के अंदर यह तीसरी घटना है। इस प्रकार की पहली घटना की सूचना मुजफ्फरपुर जिले से आई थी। जहां एक मां ने हो अपने स्वार्थ को पूरा करने के लिए अपनी हीं बच्ची को मौत के घाट उतारा दिया था। और बच्ची को मारकर ट्रॉली बैग में भरकर खेत में फेंक दी थी। और दूसरी घटना बिहार के छपरा जिला में हुई थी। एक दिन पहले एक मां ने अपनी ही बच्ची को मारकर चावल से भरे हुए इक ड्रम में डाल दिया था। बिहार में यह पंद्रह दिनों में तीसरी घटना है। जहां पिता ने अपनी हीं बच्ची को पटक-पटक कर बेरहमी से मार डाला है। 

इसे भी पढ़ें:-


ABOUT THE AUTHOR

Ritu Sharma
Ritu Sharma

Ritu Sharma is an experienced news editor with over a decade in journalism, currently leading editorial efforts at SamastipurNews.in. Renowned for her commitment to journalistic integrity and precision, Ritu has developed a reputation for curating insightful, unbiased news content that resonates with readers. She holds a Master’s degree in Journalism and Mass Communication, equipping her with deep expertise in media ethics and storytelling. ...और पढ़ें


Samastipur News को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।


Tags :

First Published : सितम्बर 9, 2024, 04:09 अपराह्न IST

समस्‍तीपुर न्यूज़ / Samastipur News: बिहार में पिता ने कर दी क्रूरता की सारी हदें पार, डेढ़ माह की बच्ची की पटक- पटक कर की हत्या, 15 दिनों के अंदर तीसरी घटना…