टेक्नोलॉजी

boAt HIVE Dashcam Launch in India: GPS, ADAS के साथ 3 नए मॉडल, कीमत ₹2,499 से

एजुकेशन

NEET UG 2026 Registration शुरू! फीस, डॉक्यूमेंट्स और आवेदन का पूरा प्रोसेस यहां देखें

मनोरंजन

The Bluff OTT Release: 5 साल का इंतज़ार खत्म, Priyanka Chopra की एक्शन-थ्रिलर फरवरी में मचाएगी तहलका

बिहार न्यूज़

Pappu Yadav Controversy: रात 11 बजे से पटना में पुलिस रेड

खेल

भारत ने रचा इतिहास, छठी बार ICC Under-19 World Cup पर कब्ज़ा

एजुकेशन

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा से पहले PM मोदी का मंत्र, टेंशन नहीं बैलेंस ज़रूरी!

ऑटोमोबाइल

Tata Punch EV Facelift: में बड़ा बदलाव, अब मिलेगा प्रीमियम EV एक्सपीरियंस

बिहार न्यूज़

PK पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव रद्द याचिका पर उठे तीखे सवाल

समस्‍तीपुर न्यूज़ / Samastipur News Today: समस्तीपुर जिले के सभी थानों में चौकीदार परेड का आयोजन किया गया, सतर्कता और ईमानदारी का दिया गया संदेश

Samastipur News Today: समस्तीपुर जिले के सभी थानों में चौकीदार परेड का आयोजन किया गया, सतर्कता और ईमानदारी का दिया गया संदेश

Reported by: Ground Repoter | Written by: Saurabh Thakur | Agency: SN Media Network
Last Updated:

Samastipur News Today: नमस्कार मैं सौरभ ठाकुर samastipurnews.in से आपको बताते चले की समस्तीपुर जिले में चुस्त पुलिसिंग की कवायद को लेकर एसपी अशोक मिश्रा लगातार प्रयास कर ही रहे है। छोटी से बड़ी सभी घटनाओं को वह अब खुद ही घटनास्थल पर पहुंच कर के मामले की जांच कर रहे हैं और अनुसंधानकर्ता को जरूरी दिशा-निर्देश भी दे रहे हैं। इसी कड़ी में जिले के सभी थानों में अब चौकीदारों का परेड भी कराया जा रहा है। आपको बता दे कि रविवार को भी एसपी के निर्देश पर जिले के सभी थाना में चौकीदारों का परेड किया गया। परेड के दौरान सभी चौकीदारों को अनुशासन, सजगता और कर्तव्यनिष्ठा का पाठ पढ़ाया गया।

आपको बता दे कि क्राइम कंट्रोल करने में चौकीदारों की अहम भूमिका होता है। उनके उपर माइक्रो लेवल पर सूचना संग्रह करने के साथ साथ हीं पुलिस तक ससमय सूचना पहुंचाने की अहम जवाबदेही भी दिया जाता है। एसपी के द्वारा सभी चौकीदारों को निर्देश दिया हुआ है कि अगर कहीं भी कोई भी सूचना मिलती है तो वे अपने थानेदार के अलावा भी सीधे उन्हें भी बता सकते हैं ताकि समय रहते कार्रवाई सुनिश्चित किया जा सके। आपको यह बता दें कि जिले में अलग अलग व्यवस्था को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से जिले में लगातार अपराधियों के खिलाफ अभियान को चलाया जा रहा है।

सभी थाना के पुलिस ने रोको टोको अभियान को चलाया

संबंधित आर्टिकल्स

Patna में RJD की बड़ी बैठक आज! लालू-तेजस्वी करेंगे ‘महाफैसला’, क्या बदलने वाला है पार्टी का नेतृत्व?

Bihar Election 2025: VIP को मिली 15 सीटें तेजस्वी यादव ने छोड़ी गौरा बौराम! बिहार में बदल गया सियासी समीकरण

Bihar Election 2025: योगी आदित्यनाथ का बिहार में बड़ा बयान ‘विकास बनाम बुर्के’ की शरारत कौन कर रहा है?

BJP Candidates Second List 2025: बिहार चुनाव में BJP ने जारी की दूसरी सूची, मैथिली ठाकुर और आनंद मिश्रा को मिला टिकट

Bihar Election 2025: BJP को बड़ा झटका! छपरा की राखी गुप्ता ने किया बगावत का ऐलान!

Bihar Election 2025: मैथिली ठाकुर ने चुनाव लड़ने की अटकलों पर तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

जिले के सभी थाना क्षेत्रों में रोको टोको अभियान के तहत संदिग्ध लोगों को रोक रोक कर उनकी फुल बॉडी सर्च कर डिक्की जांच की गई। सीमावर्ती वैशाली, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, दरभंगा बॉर्डर पर जांच अभियान को चलाया गया। इसकी माॅनिटरिंग के लिए शनिवार की रात को एसपी अशोक मिश्रा खुद ही निकले। इस बीच वह देर रात ताजपुर थाने मै भी पहुंचे और थानाध्यक्ष सन्नी कुमार मौसम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया

अभियान को चलाकर 24 घंटे में 55 गिरफ्तारी और 1 लाख 42 हजारों की वसूली की गई

शनिवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान को चलाकर अलग-अलग क्षेत्रों से 24 घंटो में 55 अभियुक्तों को गिरफ्तारी किया गया है। पुलिस कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ये डकैती में 2 गिरफ्तारी, हत्या के प्रयास मामले में 7 गिरफ्तारी, अपहरण कांड में 1 गिरफ्तारी, एससी-एसटी मामले में 1 गिरफ्तारी, शस्त्र अधिनियम के कांड में भी 6 गिरफ्तारी, शराब मामले में 2 गिरफ्तारी की गई। वहीं 31 वाहनों से 1 लाख 42 हजार रूपये शमन की राशि भी वसूल की गई है। पुलिस ने गिरफ्तार लोगों के पास से एक कार और दो मोटरसाइकिल, दो देशी पिस्टल, दो देशी कट्टा व 6 गोली बरामद बरामद किए है। वहीं बैंक डकैती मामले का 951.342 ग्राम सोना भी इसमें शामिल किया है।

यह भी पढ़ें:-


ABOUT THE AUTHOR

Saurabh Thakur
Saurabh Thakur

...और पढ़ें


Samastipur News को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।


Tags :

First Published : मई 19, 2025, 12:58 अपराह्न IST

समस्‍तीपुर न्यूज़ / Samastipur News Today: समस्तीपुर जिले के सभी थानों में चौकीदार परेड का आयोजन किया गया, सतर्कता और ईमानदारी का दिया गया संदेश