Skip to main content
Samastipur News

समस्तीपुर में बाइक सवार बदमाशों ने महिला से सोने की चेन छीनी, गिरकर गंभीर रूप से घायल

समस्तीपुर: नगर थाना क्षेत्र के बीएड कॉलेज मुहल्ला में रविवार को बाइक सवार झपट्टामार बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन छीन ली। इस घटना के दौरान महिला

विज्ञापन

समस्तीपुर: नगर थाना क्षेत्र के बीएड कॉलेज मुहल्ला में रविवार को बाइक सवार झपट्टामार बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन छीन ली। इस घटना के दौरान महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़िता अंकिता सिन्हा, जो रेलकर्मी पिंटू कुमार की पत्नी हैं, ने सोमवार को नगर थाना में इस घटना की शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन

कैसे हुई वारदात

विज्ञापन

पीड़िता अंकिता सिन्हा ने बताया कि रविवार दोपहर वह अपने घर से पैदल आजाद चौक स्थित टेलर मास्टर की दुकान पर कपड़ा लेने जा रही थीं। जैसे ही वह ट्रांसफार्मर के पास पहुंचीं, पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली। बदमाशों ने उन्हें जोर से धक्का दिया, जिससे अंकिता सड़क पर गिरकर घायल हो गईं।

पुलिस ने शुरू की जांच

नगर थाना के थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह भी ध्यान देने वाली बात है कि नगर थाना क्षेत्र में पहले भी कई बार चैन स्नैचिंग की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अब तक अधिकतर मामलों में बदमाशों की पहचान नहीं हो पाई है।

स्नैचिंग गैंग सक्रिय

सूत्रों की मानें तो समस्तीपुर में चैन स्नैचिंग की घटनाओं के पीछे एक सक्रिय गिरोह का हाथ है, जो शहर में लगातार इस तरह की वारदातों को अंजाम दे रहा है। पुलिस इस गिरोह की तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही इन अपराधियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

इसे भी पढ़े :-

होम
ई-पेपरGoogleतस्वीरें