Skip to main content
Samastipur News

Bihar UPSC Result: इंजीनियरिंग से IAS तक सहरसा के सुशांत ने छोड़ी IT की नौकरी और UPSC में हासिल किया 405वां रैंक!

Bihar UPSC Result: नमस्कार मैं सौरभ ठाकुर samastipurnews.in से आपको बताते चले की आईटी की नौकरी छोड़ सुशांत ने पास की सिविल सेवा परीक्षा, अमेरिकी सॉफ्टवेयर

विज्ञापन

Bihar UPSC Result: नमस्कार मैं सौरभ ठाकुर samastipurnews.in से आपको बताते चले की आईटी की नौकरी छोड़ सुशांत ने पास की सिविल सेवा परीक्षा, अमेरिकी सॉफ्टवेयर कंपनी में थे कार्यरत सहरसा, बिहार: सहरसा के सुशांत कुमार ने अपने तीसरे प्रयास में UPSC सिविल सेवा परीक्षा पास कर एक नई मिसाल पेश की है। उन्होंने 405वां रैंक हासिल किया है। सुशांत, जो पहले हैदराबाद में एक अमेरिकी सॉफ्टवेयर कंपनी सेल्कफोर्स में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम कर चुके थे, ने अपनी नौकरी छोड़ कर UPSC की तैयारी शुरू की थी।

विज्ञापन

सुशांत के पिता शंभू प्रसाद यादव, जो झारखंड के रांची स्थित केनरा बैंक में मुख्य प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं, ने इस सफलता पर खुशी जताई। सुशांत की माता गृहिणी हैं और उनकी बड़ी बहन डॉक्टर हैं। परिवार में इस सफलता को लेकर खुशी का माहौल है। सुशांत ने अपनी इंजीनियरिंग की डिग्री IIT Roorkee से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में की थी।

विज्ञापन
इसे भी पढ़े

पहले प्रयास में वे मेंस तक पहुंचे थे, जबकि दूसरे प्रयास में उन्हें इंडियन ट्रेड सर्विस में चयनित किया गया था। तीसरे प्रयास में सफलता ने उनके कठिन परिश्रम को रंग दिखाया। उनके मामा खगड़िया के राजद नेता नीरज यादव ने भी इस सफलता पर बधाई दी और इसे परिवार का गौरव बताया।

इसे भी पढ़े

सुशांत की यह सफलता यह दर्शाती है कि सही मार्गदर्शन, समर्पण और कठिनाईयों के बावजूद यदि ठान लिया जाए तो किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

इसे भी पढ़े

Bihar UPSC Result: धन्यवाद मैं सौरभ ठाकुर samastipurnews.in से और आपको ऐसे ही लेटेस्ट न्यूज़ के लिए हमारे वेबसाइट को फॉलो करें और हमारे आदर्श सोशल मीडिया पर जाकर हमें फॉलो कर सकते हैं धन्यवाद।

यह भी पढ़ें:-

होम
ई-पेपरGoogleतस्वीरें