टेक्नोलॉजी

boAt HIVE Dashcam Launch in India: GPS, ADAS के साथ 3 नए मॉडल, कीमत ₹2,499 से

एजुकेशन

NEET UG 2026 Registration शुरू! फीस, डॉक्यूमेंट्स और आवेदन का पूरा प्रोसेस यहां देखें

मनोरंजन

The Bluff OTT Release: 5 साल का इंतज़ार खत्म, Priyanka Chopra की एक्शन-थ्रिलर फरवरी में मचाएगी तहलका

बिहार न्यूज़

Pappu Yadav Controversy: रात 11 बजे से पटना में पुलिस रेड

खेल

भारत ने रचा इतिहास, छठी बार ICC Under-19 World Cup पर कब्ज़ा

एजुकेशन

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा से पहले PM मोदी का मंत्र, टेंशन नहीं बैलेंस ज़रूरी!

ऑटोमोबाइल

Tata Punch EV Facelift: में बड़ा बदलाव, अब मिलेगा प्रीमियम EV एक्सपीरियंस

बिहार न्यूज़

PK पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव रद्द याचिका पर उठे तीखे सवाल

बिहार न्यूज़ / मिठाई दुकानों पर छापेमारी: जांच के लिए भेजे गए सैंपल

मिठाई दुकानों पर छापेमारी: जांच के लिए भेजे गए सैंपल

Reported by: Ground Repoter | Written by: Saurabh Thakur | Agency: SN Media Network
Last Updated:

अररिया न्यूज़: फारबिसगंज अनुमंडल प्रशासन ने मंगलवार को शहर की आठ मिठाई दुकानों पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के साथ मिलकर छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान मिठाई तैयार करने में उपयोग होने वाले कच्चे पदार्थों, साफ-सफाई और मिलावट के मुद्दों की गहन जांच की गई।

छापेमारी की जानकारी

इस छापेमारी में फारबिसगंज की एसडीएम शैलजा पांडे और एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा निरीक्षक जितेंद्र प्रसाद और उनकी टीम शामिल थी। साथ ही फारबिसगंज बीडीओ चंद्रशेखर प्रसाद, थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह और अन्य अधिकारियों के साथ भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद था।

पर्व के मद्देनजर कार्रवाई

संबंधित आर्टिकल्स

Patna में RJD की बड़ी बैठक आज! लालू-तेजस्वी करेंगे ‘महाफैसला’, क्या बदलने वाला है पार्टी का नेतृत्व?

Bihar Election 2025: VIP को मिली 15 सीटें तेजस्वी यादव ने छोड़ी गौरा बौराम! बिहार में बदल गया सियासी समीकरण

Bihar Election 2025: योगी आदित्यनाथ का बिहार में बड़ा बयान ‘विकास बनाम बुर्के’ की शरारत कौन कर रहा है?

BJP Candidates Second List 2025: बिहार चुनाव में BJP ने जारी की दूसरी सूची, मैथिली ठाकुर और आनंद मिश्रा को मिला टिकट

Bihar Election 2025: BJP को बड़ा झटका! छपरा की राखी गुप्ता ने किया बगावत का ऐलान!

Bihar Election 2025: मैथिली ठाकुर ने चुनाव लड़ने की अटकलों पर तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

एसडीएम शैलजा पांडे ने बताया कि शारदीय नवरात्र का मौसम है, जब मिठाइयों की खपत बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि अधिक मुनाफे के लालच में कई दुकानदार गुणवत्ताहीन सामग्री का उपयोग कर मिठाइयों में मिलावट करने की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। इसी संदर्भ में आठ अलग-अलग मिठाई दुकानों में छापेमारी की गई है।

मुनाफाखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई

जांच में कुछ दुकानों में साफ-सफाई की कमी और गुणवत्ता में गिरावट पाई गई है। इन दुकानों से सैंपल कलेक्ट कर लिए गए हैं, जिन्हें पटना स्थित प्रयोगशाला में परीक्षण के लिए भेजा जाएगा। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान मिलावट कर मुनाफा कमाने वाले दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सैंपल की जांच

खाद्य सुरक्षा निरीक्षक जितेंद्र प्रसाद ने जानकारी दी कि कई दुकानों के मिठाई सैंपल की स्थानीय स्तर पर भी रासायनिक जांच की गई, जिसमें कई खामियां पाई गईं। सभी सैंपल को जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा गया है, ताकि सही स्थिति का पता लगाया जा सके।

इस प्रकार, फारबिसगंज प्रशासन ने मिठाई दुकानों में मिलावट और गुणवत्ता की जांच के जरिए ग्राहकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का प्रयास किया है।

इसे भी पढ़े :-


ABOUT THE AUTHOR

Saurabh Thakur
Saurabh Thakur

...और पढ़ें


Samastipur News को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।


Tags :

First Published : अक्टूबर 8, 2024, 04:52 अपराह्न IST

बिहार न्यूज़ / मिठाई दुकानों पर छापेमारी: जांच के लिए भेजे गए सैंपल