Operation Sindoor Song Viral on Social Media: नमस्कार मैं सौरभ ठाकुर samastipurnews.in से आपको बताते चले की भारत में इन दिनों Operation Sindoor की चर्चा हर ओर ह
Operation Sindoor Song Viral on Social Media: नमस्कार मैं सौरभ ठाकुर samastipurnews.in से आपको बताते चले की भारत में इन दिनों Operation Sindoor की चर्चा हर ओर है। भारतीय सेना द्वारा किए गए इस सफल ऑपरेशन की गूंज देश-विदेश तक सुनाई दे रही है। बॉलीवुड से लेकर साउथ और अब भोजपुरी इंडस्ट्री भी इस अभियान को सलाम कर रही है। इसी कड़ी में भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह ने Operation Sindoor Song के रूप में देशभक्ति का जबरदस्त पैगाम दिया है।
Operation Sindoor Song: पवन सिंह का देश को सलाम, वायरल हुआ नया गाना
भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह ने अपने नए गाने Operation Sindoor Song के जरिए देश के वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी है। यह गाना उन जाबांज सैनिकों को समर्पित है, जिन्होंने पीओके में घुसकर आतंकियों के ठिकानों को नेस्तनाबूद किया। यह गाना न सिर्फ भावनाओं से भरा है, बल्कि इसमें देशभक्ति की गूंज साफ सुनाई देती है।
इस गाने को बर्दर म्यूजिक स्टूडियो के बैनर तले रिलीज किया गया है और इसे लिखा और संगीतबद्ध किया है किशोर दुलारुआ ने। संगीत निर्देशन का जिम्मा निभाया है गौतम यादव ने और वीडियो में आस्था सिंह की झलक भी देखने को मिलती है। पवन सिंह की दमदार आवाज़ ने इस गाने को और भी खास बना दिया है।


















