Skip to main content
Samastipur News

Bhojpuri News Today: Manoj Tiwari ने छोड़ा पवन सिंह का साथ? अब पहुंचे Ritesh Pandey के घर, वायरल हुई तस्वीरें!

Bhojpuri स्टार Ritesh Pandey ने की BJP सांसद Manoj Tiwari से खास मुलाकात, देखें वायरल तस्वीरें और जानें पूरी कहानी।

विज्ञापन

Bhojpuri News Today: नमस्कार मैं सौरभ ठाकुर samastipurnews.in से आपको बताते चले की भोजपुरी इंडस्ट्री से एक और खास खबर सामने आ रही है, जहां मशहूर गायक और एक्टर Ritesh Pandey ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद और भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज चेहरे मनोज तिवारी से मुलाकात की है। इससे पहले Manoj Tiwari, सुपरस्टार पवन सिंह से उनके घर जाकर मिले थे, और अब रितेश पांडे से भी मिलकर उन्होंने इंडस्ट्री से अपने संबंधों को और मजबूत कर दिया है। इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

विज्ञापन
इसे भी पढ़े

Bhojpuri News: Ritesh Pandey की खुशी का ठिकाना नहीं

रितेश पांडे, जो आज के समय में भोजपुरी इंडस्ट्री के पॉपुलर गायकों और अभिनेताओं में गिने जाते हैं, मनोज तिवारी से मिलकर बेहद उत्साहित नजर आए। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘बड़े भैया माननीय श्री मनोज तिवारी जी के साथ आत्मीय मुलाकात। धन्यवाद भैया जी इतना स्नेह देने के लिए।’ इस पोस्ट को देख फैंस भी खासे खुश नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
इसे भी पढ़े

पवन सिंह से मिलने के बाद रितेश पांडे से मुलाकात

कुछ दिन पहले मनोज तिवारी ने पवन सिंह से उनके घर जाकर मुलाकात की थी, जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो चुकी थीं। अब जब वे रितेश पांडे से मिले, तो यह साफ दिख रहा है कि मनोज तिवारी भोजपुरी इंडस्ट्री के कलाकारों के साथ गहरे जुड़ाव बनाए रखना चाहते हैं। खेसारी लाल यादव, पवन सिंह और रितेश पांडे जैसे सितारे उन्हें बड़ा भाई मानते हैं।

इसे भी पढ़े

हिट फिल्मों और गानों से रितेश ने बनाई पहचान

बिहार के सासाराम से आने वाले रितेश पांडे ने 2016 में ‘बलमा बिहार वाला 2’ से भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रखा था। इसके बाद ‘तोहरे में बसेला प्राण’ जैसी हिट फिल्में देकर उन्होंने दर्शकों के दिल में जगह बना ली। 2019 में आए उनके गाने ‘हैलो कौन, हम बोल रहे’ को यूट्यूब पर 1 बिलियन से ज्यादा बार देखा गया, जिसने उन्हें सुपरस्टार बना दिया।

धन्यवाद मैं सौरभ ठाकुर samastipurnews.in से और आपको ऐसे ही लेटेस्ट न्यूज़ के लिए हमारे वेबसाइट को फॉलो करें और हमारे आदर्श सोशल मीडिया पर जाकर हमें फॉलो कर सकते हैं धन्यवाद।

इन्हे भी पढ़ें-

होम
ई-पेपरGoogleतस्वीरें