मनोरंजन

Bhooth Bangla Release Twist: अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी अब पहले मचाएगी धमाल!

टेक्नोलॉजी

boAt HIVE Dashcam Launch in India: GPS, ADAS के साथ 3 नए मॉडल, कीमत ₹2,499 से

एजुकेशन

NEET UG 2026 Registration शुरू! फीस, डॉक्यूमेंट्स और आवेदन का पूरा प्रोसेस यहां देखें

मनोरंजन

The Bluff OTT Release: 5 साल का इंतज़ार खत्म, Priyanka Chopra की एक्शन-थ्रिलर फरवरी में मचाएगी तहलका

बिहार न्यूज़

Pappu Yadav Controversy: रात 11 बजे से पटना में पुलिस रेड

खेल

भारत ने रचा इतिहास, छठी बार ICC Under-19 World Cup पर कब्ज़ा

एजुकेशन

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा से पहले PM मोदी का मंत्र, टेंशन नहीं बैलेंस ज़रूरी!

ऑटोमोबाइल

Tata Punch EV Facelift: में बड़ा बदलाव, अब मिलेगा प्रीमियम EV एक्सपीरियंस

बिहार न्यूज़ / बिहार में पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द, दुर्गा पूजा के मद्देनज़र मुख्यालय से आदेश जारी

बिहार में पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द, दुर्गा पूजा के मद्देनज़र मुख्यालय से आदेश जारी

Reported by: Ground Repoter | Written by: Saurabh Thakur | Agency: SN Media Network
Last Updated:

बिहार पुलिस ने त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए बड़ा फैसला लिया है। 27 सितंबर को बिहार पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 5 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक पुलिसकर्मियों की सभी छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। हालांकि, विशेष परिस्थितियों में छुट्टी की अनुमति दी जा सकती है। यह कदम दुर्गा पूजा और शारदीय नवरात्र के दौरान राज्य में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।

दुर्गा पूजा के दौरान विशेष सतर्कता

दुर्गा पूजा के दौरान पूरे बिहार में मेले और पूजा-पंडालों का आयोजन होता है, जहां भारी भीड़ जुटती है। ऐसे में पुलिस को अतिरिक्त सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यालय से जारी पत्र में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि 5 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक किसी भी प्रकार के अवकाश (विशेष परिस्थिति को छोड़कर) मान्य नहीं होंगे। सभी वरीय पुलिस अधीक्षकों, पुलिस अधीक्षकों और संबंधित अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं कि सभी पुलिसकर्मी इस आदेश का पालन करें।

शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा का शेड्यूल

शारदीय नवरात्र की शुरुआत 3 अक्टूबर, गुरुवार से कलश स्थापना के साथ होगी। इस दिन से घरों और पूजा पंडालों में दुर्गा सप्तशती का पाठ शुरू हो जाएगा। 6 और 7 अक्टूबर को चतुर्थी तिथि रहेगी, जबकि 11 अक्टूबर को अष्टमी और महानवमी का व्रत एक साथ मनाया जाएगा। 12 अक्टूबर को विजयादशमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इस बार तिथियों में वृद्धि के कारण दुर्गा पूजा 10 दिनों तक चलेगा।

प्रशासन की सख्ती

बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखें और कानून-व्यवस्था पर पैनी नजर बनाए रखें। खासकर भीड़भाड़ वाले इलाकों, पूजा पंडालों और मेलों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए जाएंगे। सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस को विशेष रूप से सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

इसे भी पढ़े :-


ABOUT THE AUTHOR

Saurabh Thakur
Saurabh Thakur

...और पढ़ें


Samastipur News को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।


Tags :

First Published : सितम्बर 27, 2024, 03:05 अपराह्न IST

बिहार न्यूज़ / बिहार में पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द, दुर्गा पूजा के मद्देनज़र मुख्यालय से आदेश जारी