पटना के मछली प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब जिंदा और ताज़ी मछली खरीदने के लिए आपको बाजारों में भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। विद्यापति मार्ग स्थित जिला मत्स्य कार्यालय भवन में 2020 से बंद पड़े जिंदा मछली विक्रय केंद्र को फिर से शुरू कर दिया गया है।
दिनभर ताज़ी मछली उपलब्ध
अब पटना में होगी मछली की होम डिलीवरी: इस केंद्र से आप रोजाना सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक ताज़ी मछली खरीद सकते हैं। इसके अलावा, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत चलंत मछली विक्रय वाहन भी पटना शहर में घूम-घूम कर मछली बेचेगा। फिलहाल, शहर में एक ही वाहन है, लेकिन भविष्य में इसकी संख्या बढ़ाई जा सकती है।
तालाब की स्थिति सुधारी जाएगी
संबंधित आर्टिकल्स
Pappu Yadav Controversy: रात 11 बजे से पटना में पुलिस रेड
PK पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव रद्द याचिका पर उठे तीखे सवाल
PK Return: 8 फरवरी से जनता के बीच उतरेंगे प्रशांत किशोर, जन सुराज को नई धार
Bihar Budget 2026 से जनता को क्या मिला? जानिए बड़े फैसले
Bihar Budget 2026: आज से विधानसभा सत्र शुरू, कल आएगा विकास का बड़ा ऐलान
Rohini Acharya का बड़ा हमला! तेजस्वी यादव को खुली बहस की चुनौती, RJD में फिर घमासान
हालांकि, मछली पालन के लिए बनाए गए कार्यालय के तालाब की हालत फिलहाल खराब है। 2019 तक इस तालाब में मछली पालन होता था, लेकिन अब यहां सफाई करके इसे फिर से दुरुस्त किया जाएगा। विभाग ने इस पर ध्यान दिया है और जल्द ही इसे बेहतर किया जाएगा।
छठ के बाद रोहू और कतला भी होंगी उपलब्ध
विक्रय केंद्र का संचालन धर्मेंद्र सिंह और अनिमेष अंकित को पांच साल के टेंडर पर सौंपा गया है। फिलहाल जासर मछली 200 रुपये प्रति किलो मिल रही है, जबकि छठ के बाद रोहू, कतला, तिलापिया और मांगुर जैसी मछलियां भी उपलब्ध होंगी। मछलियां बिहार के मछली पालकों से खरीदी जाएंगी और तालाब की सफाई के बाद वहां स्टॉक की जाएंगी। इन मछलियों को तालाब से निकालकर चलंत वाहन और विक्रय केंद्रों के माध्यम से बेचा जाएगा।
ऑनलाइन ऑर्डर और होम डिलीवरी की सुविधा
इस केंद्र से मछली की होम डिलीवरी की सुविधा भी दी जाएगी। www.jalkafal.com वेबसाइट से आप ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं। हालांकि, मछली की कीमत के अलावा, आपके स्थान की दूरी के अनुसार 32 से 80 रुपये तक डिलीवरी चार्ज लिया जाएगा।
2020 से पहले इस विक्रय केंद्र से प्रतिदिन 1 से 2 क्विंटल मछली की बिक्री होती थी, लेकिन कोरोना के बाद इसे बंद कर दिया गया था। अब इसे फिर से शुरू किया जा रहा है, जिससे पटना के लोग आसानी से ताज़ी और जिंदा मछली का आनंद ले सकेंगे।
इसे भी पढ़े :-
- बिहार: गूगल सर्च के दौरान फोन हैंग, बैंक खाते से उड़ाए गए 1 लाख रुपये
- बिहार: भागलपुर में बालू ट्रैक्टर चालक की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
- Begusarai News: केंद्रीय मंत्री Giriraj Singh ने अपनी Yatra को बताया गैर राजनीतिक, BJP-JDU से कोई लेना-देना नहीं
- बिहार: देश में पहली बार 3 ट्रांसजेंडर बनेंगे दारोगा, 21 को नीतीश कुमार देंगे नियुक्ति पत्र
- Darbhanga News: दरभंगा से उड़ीसा गया नाबालिग 2 साल से लापता: ठेकेदार ने 50 हजार देकर किया गायब