टेक्नोलॉजी

Google Gemini करेगा खाना ऑर्डर, कैब बुक, बिना फोन छुए!

खेल

T20 वर्ल्ड कप IND vs USA: जीत के बावजूद वानखेड़े में भारतीय बैटिंग का शर्मनाक रिकॉर्ड

न्यूज़

PM Modi मलेशिया दौरे पर, भारत-मलेशिया रिश्तों को मिली नई रफ्तार

मनोरंजन

Bhooth Bangla Release Twist: अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी अब पहले मचाएगी धमाल!

टेक्नोलॉजी

boAt HIVE Dashcam Launch in India: GPS, ADAS के साथ 3 नए मॉडल, कीमत ₹2,499 से

एजुकेशन

NEET UG 2026 Registration शुरू! फीस, डॉक्यूमेंट्स और आवेदन का पूरा प्रोसेस यहां देखें

मनोरंजन

The Bluff OTT Release: 5 साल का इंतज़ार खत्म, Priyanka Chopra की एक्शन-थ्रिलर फरवरी में मचाएगी तहलका

बिहार न्यूज़

Pappu Yadav Controversy: रात 11 बजे से पटना में पुलिस रेड

बिहार न्यूज़ / बिहार समाचार: नालंदा के बकरा गांव में डीजे ट्रॉली में लगी आग, लाखों का नुकसान; मोटरसाइकिल भी जलकर खाक

बिहार समाचार: नालंदा के बकरा गांव में डीजे ट्रॉली में लगी आग, लाखों का नुकसान; मोटरसाइकिल भी जलकर खाक

Reported by: Ground Repoter | Written by: Saurabh Thakur | Agency: SN Media Network
Last Updated:

नालंदा जिले के बिंद थाना क्षेत्र के बकरा गांव में मंगलवार-बुधवार की रात एक बड़ी आगजनी की घटना सामने आई है, जिसमें अज्ञात बदमाशों ने डीजे ट्रॉली में आग लगाकर लाखों रुपये का नुकसान कर दिया। इस घटना में महंगे डीजे उपकरणों के साथ एक मोटरसाइकिल भी जलकर खाक हो गई।

लाखों का नुकसान

इस आगजनी से पीड़ित डीजे संचालक नीरज कुमार ने बताया कि उनकी डीजे ट्रॉली रोज की तरह गांव के पोस्ट ऑफिस के पास खड़ी थी। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने उसमें आग लगा दी। आग इतनी भीषण थी कि जेबीएल ब्रांड के 5 साउंड बॉक्स, जनरेटर, साउंड मिक्सर, एम्पलीफायर, पंखे, हॉर्न और माइक पूरी तरह जल गए। इसके अलावा, पास में खड़ी डिस्कवर मोटरसाइकिल भी आग की चपेट में आकर पूरी तरह खाक हो गई। इस पूरे हादसे में करीब 6 से 7 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।

ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस पर उठे सवाल

इस घटना के बाद से बकरा गांव के लोगों में काफी आक्रोश है। ग्रामीणों ने बताया कि घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, लेकिन मौके पर सिर्फ एक चौकीदार भेजा गया, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है।

पुलिस की प्रतिक्रिया

बिंद थाना अध्यक्ष रोशन कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

इस घटना ने गांव में असुरक्षा की भावना को बढ़ा दिया है, और लोग पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

इसे भी पढ़े :-


ABOUT THE AUTHOR

Saurabh Thakur
Saurabh Thakur

...और पढ़ें


Samastipur News को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।


Tags :

First Published : अक्टूबर 2, 2024, 05:13 अपराह्न IST

बिहार न्यूज़ / बिहार समाचार: नालंदा के बकरा गांव में डीजे ट्रॉली में लगी आग, लाखों का नुकसान; मोटरसाइकिल भी जलकर खाक