मनोरंजन

Manoj Muntashir का Naseeruddin Shah को दो टूक जवाब: आप जिस भारत में बड़े हुए, वो अलग था—ये नया भारत है

टेक्नोलॉजी

Google Gemini करेगा खाना ऑर्डर, कैब बुक, बिना फोन छुए!

खेल

T20 वर्ल्ड कप IND vs USA: जीत के बावजूद वानखेड़े में भारतीय बैटिंग का शर्मनाक रिकॉर्ड

न्यूज़

PM Modi मलेशिया दौरे पर, भारत-मलेशिया रिश्तों को मिली नई रफ्तार

मनोरंजन

Bhooth Bangla Release Twist: अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी अब पहले मचाएगी धमाल!

टेक्नोलॉजी

boAt HIVE Dashcam Launch in India: GPS, ADAS के साथ 3 नए मॉडल, कीमत ₹2,499 से

एजुकेशन

NEET UG 2026 Registration शुरू! फीस, डॉक्यूमेंट्स और आवेदन का पूरा प्रोसेस यहां देखें

मनोरंजन

The Bluff OTT Release: 5 साल का इंतज़ार खत्म, Priyanka Chopra की एक्शन-थ्रिलर फरवरी में मचाएगी तहलका

बिहार न्यूज़ / बिहार में पोस्टर वार: पटना की सड़कों पर लालू-तेजस्वी पर तंज, राजनीति में उथल-पुथल की आहट

बिहार में पोस्टर वार: पटना की सड़कों पर लालू-तेजस्वी पर तंज, राजनीति में उथल-पुथल की आहट

Reported by: Ground Repoter | Written by: Saurabh Thakur | Agency: SN Media Network
Last Updated:

बिहार की राजनीति में पोस्टर वार एक बार फिर से जोर पकड़ता दिख रहा है। राजधानी पटना की सड़कों पर आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव और उनके बेटे पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए विवादित पोस्टर लगाए गए हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन पोस्टर्स के जरिए लालू और तेजस्वी पर तीखे तंज कसे गए हैं। खास बात यह है कि ये पोस्टर पटना के आयकर गोलंबर जैसे प्रमुख स्थलों पर देर रात लगाए गए हैं।

तेजस्वी को बताया 'फेलस्वी', लालू को 'चारा चोर'

पोस्टर में तेजस्वी यादव को 'फेलस्वी यादव' के नाम से दिखाया गया है, जिसमें उन्हें एक 'टोंटी चोर' के रूप में चित्रित किया गया है। दूसरे पोस्टर में लालू यादव की तस्वीर के साथ 'चारा चोर' लिखा हुआ है। दोनों पोस्टरों की थीम आरजेडी के हरे रंग पर आधारित है, लेकिन इन पोस्टरों को किसने लगवाया है, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पोस्टरों पर किसी पार्टी, संस्था या नेता का नाम अंकित नहीं है, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि पोस्टर लगाने वाले गुमनाम रहना चाहते हैं।

राजनीति में बढ़ रही उथल-पुथल

संबंधित आर्टिकल्स

Samastipur School Bus Accident: समस्तीपुर में स्कूल बस और टेंपो की टक्कर 6 लोग घायल

Samastipur Mahila Constable Died: समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला कांस्टेबल की मौत

बिहार में बाढ़ का कहर: समस्तीपुर के गांव डूबे, घरों में घुसा 4 फीट पानी, लोग बोले- ‘अब आत्महत्या ही बचा रास्ता

समस्तीपुर में शराब माफियाओं की दबंगई: पुलिसकर्मियों को बंधक बनाकर हमला, तीन गिरफ्तार

बेगूसराय जिला: मधुमक्खी पालन से राजेश ने रची सफलता की नई कहानी, शहद से कमा रहे लाखों!

बेतिया में कुहासे ने ली 5 जिंदगियाँ! गंडक नदी नाव हादसा, दो लोग अभी भी लापता

पटना में इस तरह के विवादित पोस्टर लगाए जाने के बाद, राज्य की राजनीति में एक बार फिर उथल-पुथल की स्थिति बनती दिख रही है। बीजेपी और आरजेडी के बीच पहले से जारी सियासी टकराव के बीच इन पोस्टरों ने और भी तनाव बढ़ा दिया है।

बंगला खाली करने पर तेजस्वी को निशाना

तेजस्वी यादव को हाल ही में अपने सरकारी बंगले को खाली करना पड़ा था। महागठबंधन सरकार के गिरने के बाद उन्होंने बंगला नहीं छोड़ा था, जिसके बाद उन्हें भवन निर्माण विभाग से नोटिस मिला और उन्होंने शनिवार को बंगला खाली किया। इसके बाद बीजेपी ने उन पर आरोप लगाया कि सरकारी सामान बंगले से गायब कर दिए गए हैं।

तेजस्वी का पलटवार: 'मेरी छवि खराब करने की साजिश'

इस विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर जोरदार हमला बोला। दुबई दौरे से लौटते ही उन्होंने कहा, "ये लोग मेरी इमेज खराब करना चाहते हैं। ये हास्यास्पद है, मुझे इस पर हंसी आती है। बीजेपी को आरजेडी और मुझसे डर है और घबराहट में वे मेरी छवि को धूमिल करने की कोशिश कर रहे हैं।"

पटना की सड़कों पर लगे इन पोस्टरों ने बिहार की सियासत में नई हलचल मचा दी है, और आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर और भी राजनीतिक बयानबाजी देखने को मिल सकती है।

इसे भी पढ़े :-


ABOUT THE AUTHOR

Saurabh Thakur
Saurabh Thakur

...और पढ़ें


Samastipur News को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।


Tags :

First Published : अक्टूबर 10, 2024, 11:26 पूर्वाह्न IST

बिहार न्यूज़ / बिहार में पोस्टर वार: पटना की सड़कों पर लालू-तेजस्वी पर तंज, राजनीति में उथल-पुथल की आहट