कैटेगरी

NEET Paper Leak: विपक्ष अपनी बात को लेकर कायम, पीएम मोदी के ऐलान का कोई प्रभाव नहीं; इसके बाद सरकार क्या लेगी फैसला

NEET Paper Leak मामले में पीएम मोदी के ऐलान के बाद भी विपक्ष अपने रुख पर कायम है। अब सवाल यह है कि सरकार आगे क्या फैसला लेगी और इस विवाद पर अगला कदम क्या होगा।
विज्ञापन
Updated at :

NEET Paper Leak: मामले को लेकर सड़क से संसद तक लोगों में आक्रोश देखने को मिला है। जिसके बाद पीएम मोदी ने सरकार की तरफ से कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। दिल्ली के जंतर मंतर पर हुए प्रदर्शन के बाद विपक्ष सरकार पर लगातार हमलावर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पेपर लीक मामले पर फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाकर कड़ी कार्रवाई करने का आदेश दिया है। वहीं विपक्ष और सीजेपी अभी अपनी मांगों को लेकर कायम है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इससे जुड़े सभी अधिकारियों और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Share:
गूगल न्यूज़
विज्ञापन

NEET Paper Leak मामले पर बड़ी अपडेट

नीट पेपर लीक मामले को लेकर सीजेपी और विपक्ष सरकार पर लगातार हमलावर है। 20 जुलाई छात्रों पर हुए, पुलिस कार्रवाई के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी सरकार के खिलाफ लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। गुरुवार को प्रधानमंत्री मोदी पेपर लीक मामले में शामिल लोग के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई कर सभी आरोपियों को सजा दिलाने का वादा किया है।

सोशल मीडिया पर आई एक पोस्ट में मोदी ने कहा कि ‘ हम पेपर लीक मामले से जुड़े सभी लोगों पर कड़ी कार्रवाई करेंगे तत्काल फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का फैसला किया गया है। इससे जुड़े सभी अधिकारियों पर जरुरी कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं’

पीएम मोदी के ऐलान पर विपक्ष का रुख

पीएम मोदी के ऐलान के बाद सीजेपी समेत विपक्ष के सभी नेता अपने बयान पर कायम हैं। सीजेपी ने पीएम मोदी के बयान पर अपनी मांग को दोहराते हुए कहा है कि हम शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर कायम है। पीएम के पोस्ट पर सीजेपी ने कटाक्ष करते हु्ए कहा है कि जंतर मंतर के रास्ते खुले हुए हैं।

सरकार के बयान पर राहुल का पलटवार

पीएम मोदी के बयान के बाद राहुल गांधी ने पलटवार करते हुए कहा है। ‘आपने हमारे युवाओं के भविष्य को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है। राहुल गांधी ने आगे कहा कि आपने सिर्फ नुकसान ही नहीं पहुंचाया हमारी शिक्षा व्यवस्था पर कब्जा होने दिया, उसे बर्बाद होने दिया है। और चुप रह कर उसे बढ़ावा भी दिया है।’

सरकार पर सपा का हमला

नीट पेपर मामले सपा नेता राम गोपाल यादव ने सरकार से सवाल पूछते हुए कहा ‘ भाजपा सरकार में कितनें पेपर लीक हुए हैं। और कितनों में कार्रवाई हुई है। आप सत्ता में बैठे हुए है और जनता आप से जवाब चाहती है। जंतर मंतर पर लाए गए बच्चे किराए पर लाए गए प्रदर्शनकारी नहीं है। जो लोग सिविल कपड़ों में बच्चों पर लाठी भांज रहे थे वो कौन है। जनता जवाब मांगती है।’

नीट पेपर लीक मामले को लेकर सड़क से संसद तक लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। जिसके बाद पीएम मोदी ने सरकार की तरफ से कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन

ये भी पढ़े:जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने पर भड़के अखिलेश यादव कहा सरकार को लोगों का प्रति कोई सहानुभूति नहीं….

लेखक के बारे में By Sudhanshu Mishra
Tags
होम शहर
ई-पेपर Google तस्वीरें