Skip to main content
Samastipur News

जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने पर भड़के अखिलेश यादव कहा सरकार को लोगों का प्रति कोई सहानुभूति नहीं….

जौहर यूनिवर्सिटी पर चल रही ध्वस्तीकरण कार्रवाई को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सर

विज्ञापन
Updated at :

जौहर यूनिवर्सिटी की 38 इमारतों को ध्वस्त करने की कार्रवाई को लेकर,सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधा है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा है कि सरकार बदले की भावना से कार्रवाई कर रही है। साथ ही अभिभावकों को एकजुट होने की बात कही है।

विज्ञापन

सरकार पर अखिलेश का हमला

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा है कि सरकार बदले की भावना के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा है कि सरकार परेशान करने और नीचा दिखाने की मंशा से कार्रवाई कर रही है जिसका विरोध हमारी पूरी पार्टी और उसका हर एक कार्यकर्ता करेगा। जिसके बाद यूपी की राजनीति गर्म हो गई है। साथ ही अखिलेश यादव ने सभी से एक जुट होकर सरकार के खिलाफ जन आंदोलन करने कि बात कही। उन्होंने कहा जिस जगह पर गरीब परिवार के बच्चे पढ़ते हैं। उस जगह को भाजपा गिराना चाहती है।

विज्ञापन

अखिलेश यादव का बयान

जौहर यूनिवर्सिटी विवाद को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि अगर यूनिवर्सिटी में कोई कागजी कमी है। तो सरकार को उसे पूरा करके यूनिवर्सिटी और छात्रों के भविष्य को बचाना चाहिए। गरीब बच्चों की पढ़ाई पर इसका प्रभाव नहीं पड़ना चाहिए। सरकार को इसका समाधान निकालना चाहिए। यूपी सरकार पर तंज करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार को बच्चों और उनके परिवार के प्रति कोई सहानुभूति नहीं है। जिसके बाद यूपी के राजनीति में इसको लेकर बहस तेज हो गई।

आगे कहा कि

अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार को पता है लोग पढ़ लिख कर नौकरी मांगेंगे, जिसे सरकार देना नहीं चाहती है। नौकरी और रोजगार भाजपा के एजेंडे में नहीं है। इससे पहले पीडीए मामले को उठाते हुए कहा कि जब इन लोगों ने प्राथमिक स्कूलों को बंद किया था। तब हमारे सजग लोगों ने पीडीए पाठशाला की शुरूआत की थी।

क्या है जौहर यूनिवर्सिटी का मामला

सपा सरकार में मंत्री रहे। आजम खान के ड्रीम प्रोजेक्ट का हिस्सा रही जौहर यूनिवर्सिटी, के 40 भवनों में 38 भवनों को सरकार ने अवैध माना है। और ध्वस्त करने का आदेश दिया है। बताया जा रहा है कि प्राधिकरण ने इन भवनों को बनाने के लिए स्वीकृत नहीं किया था। उसके बाद भी इस यूनिवर्सिटी के इन भवनों को बनाया गया। जिसके बाद, अथॉरिटी ने 15 दिनों के अंदर भवनों को हटाने का आदेश दिया है।

ये भी पढ़े:CJP प्रोटेस्ट में जमकर बरसी लाठी, पुलिस ने किया कई प्रदर्शनकारियों का डिटेन

Sudhanshu Mishra
लेखक के बारे मेंBy Sudhanshu Mishra

और भी पढ़ें

परिसीमन बिल पर सरकार ने विपक्ष से मांगा समर्थन, राहुल गांधी बोले- ‘पहले चर्चा करे सरकार’

जंतर मंतर पर हुए प्रदर्शन के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट कर छात्रों को किया माफ-कहा “बच्चों को गलतियां सुधारने का मौका मिलना चाहिए”…

सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दिपके ने गृहमंत्री पर साधा निशाना कहा- अमित शाह दे इस्तीफा…

सीजेपी पोटेस्ट में घायल पुलिसवालों के परिवार ने सुनाई आप बीती, ‘बेटी ने कहा पापा को बताया क्रिमिनल…’

जम्मू कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला और उनकी पत्नी के तलाक के मामले को सुप्रीम कोर्ट ने आज मंजूरी दे दी, 17 साल से चल रहा था केस..

राहुल गांधी ने गृहमंत्री पर लगाया आरोप, कहा पेलेट गन चलाने का आदेश गृहमंत्री ने दिया था.

होम
ई-पेपरGoogleतस्वीरें