कैटेगरी

राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के बीच बड़ा हादसा, लोहे की रॉड गिरने से कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत

उत्तराखंड से एक खबर सामने आ रही है जहां पर देहरादून में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के प्रस्तावित छात्रों की गूंज कार्यक्रम से पहले ही एक बड़ा हादसा हो गया है.
विज्ञापन
Updated at :

उत्तराखंड से एक खबर सामने आ रही है जहां पर देहरादून में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के प्रस्तावित छात्रों की गूंज कार्यक्रम से पहले ही एक बड़ा हादसा हो गया है. ऐसा बताया जा रहा है कि कार्यस्थल पर टेंट लगाने के दौरान लोहे की रोड गिरने से एक कांग्रेस कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हुआ उसे तुरंत अस्पताल लेकर जाया गया लेकिन जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया.

Share:
गूगल न्यूज़
विज्ञापन

गुरुवार की शाम को कार्यक्रम की तैयारी के दौरान यह हादसा हुआ. देहरादून के बन्नू स्कूल मैदान में राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारी लगातार चल रही थी बारिश की संभावना के चलते कार्यकर्ता वाटरप्रूफ टेंट और लोहे की संरचना खड़ी कर रहे थे. लेकिन इस दौरान ही अचानक से एक लोहे की रोड गिर जाती है जिससे कांग्रेस कार्यकर्ता अमर मेहता के सर पर गंभीर चोट लगती है.

सरकार की बुराई करने वाले यूट्यूबर ने मांगी माफी, जानें क्या है मामला

हालांकि इस दौरान घायल अमर मेहता को तुरंत अस्पताल भी ले जाया गया डॉक्टर ने उनको बचाने के लिए भी काफी कोशिश करें उन्हें CPR और अन्य आपातकालीन उपचार भी दिए गए लेकिन गंभीर चोट की वजह से उनको नहीं बचा पाए अस्पताल में डॉक्टर के अनुसार उन्हें गंभीर हालत में लाया गया था.

विज्ञापन

छात्रों की गूंज अभियान इस कार्यक्रम में युवाओं प्रतियोगी परीक्षा और पेपर लीक जैसे मुद्दों पर चर्चा होने वाली थी लेकिन इन सबसे पहले राहुल गांधी ने उत्तराखंड में भर्ती परीक्षाओं को पेपर लीक को लेकर राज्य सरकार के ऊपर भी सवाल खड़े किए.

लेखक के बारे में By Hanny
Tags
होम शहर
ई-पेपर Google तस्वीरें