कैटेगरी

इस्तीफे के बाद धर्मेंद्र प्रधान का पहला रिएक्शन: बोले- "मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं"

शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने पहली बार सार्वजनिक प्रतिक्रिया दी। जयराम रमेश के बयान पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा, "मैं स्ट्रीट फा
विज्ञापन
Updated at :

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उनकी पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। बीजेपी सरकार में मंत्री प्रधान को नीट पेपर लीक मामले में हुए बवाल के बाद इस्तीफा देना पड़ा था। कांग्रेस नेता जयराम रमेश लोकसभा में प्रधान को सहानुभूति देते हुए पूछा इट हैपंड तो प्रधान ने जवाब देते हुए कहा कि नथिंग हैपंड जिसके बाद प्रधान ने मीडिया के सामने जवाब देते हुए कहा ” मैं स्ट्रीट फाइटर हूं AC एक्टिविस्ट नहीं”। ये पूरा मामला अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Share:
गूगल न्यूज़
विज्ञापन

प्रधान कौन हैं?

बीजेपी सरकार के मंत्री प्रधान को अब पार्टी नई भूमिका दे सकती है। पार्टी के सबसे बड़े और ताकतवर नेताओं में प्रधान अहम कड़ी माने जाते हैं। लोकसभा चुनाव में बीजेपी को कड़ा झटका लगने के बाद प्रधान को लगातार कई अहम भूमिका जिम्मेदारियां दी गई। उन्हें हरियाणा विधानसभा चुनाव का प्रभारी बनाया गया था। हरियाणा के बाद बंगाल इससे पहले उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में पार्टी को बड़ी जीत दिलाई थी।

ये भी पढ़े: सीजेपी के डिमांड को लेकर सरकार माने सभी फैसले, सीजेपी ने प्रोटेस्ट लिया वापस….

जिसको देखते ये माना जा रहा कि पार्टी आने वाले वक्त में इनको बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है। भाजपा के नेताओं की माने तो उनका इस्तीफा घटती साख का संकेत नहीं बल्कि राजनीतिक जवाबदेही,और त्याग,और राष्ट्रहित, का एक बड़ा उदाहरण है। धर्मेंद्र प्रधान का ऐसा कहने से माना जा रहा है कि इस पूरी घटना से उनके हौसलों पर प्रभाव नहीं पड़ा है। वो अगली जिम्मेदारी संभालने को तैयार है। आने वाले वक्त में यूपी चुनाव को लेकर सभी पार्टियां तैयारी तेज कर चुकी है। ऐसे में माना जा रहा है कि भाजपा प्रधान को यूपी चुनाव की जिम्मेदारी सौंप सकती है।

ये भी पढ़े: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर राहुल गांधी ने कहा तबादला नहीं इस्तीफा चाहिए, मोदी सरकार को राहुल गांधी ने दिया अल्टीमेटम..

विज्ञापन

लेखक के बारे में By Sudhanshu Mishra
Tags
होम शहर
ई-पेपर Google तस्वीरें