कैटेगरी

सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दिपके ने गृहमंत्री पर साधा निशाना कहा- अमित शाह दे इस्तीफा…

सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दिपके ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए उनके इस्तीफे की मांग की। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात की
विज्ञापन
Updated at :

नीट पेपर लीक के प्रदर्शन के बाद सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दिपके ने गृहमंत्री अमित शाह पर जमकर हमला बोला है। सरकार के तरफ से की गई कार्रवाई को लेकर अभिजीत दिपके ने कहा संसद मार्च को रोकने के लिए पुलिस कार्रवाई का आदेश अमित शाह ने दिया था। इसलिए उनको इस पद से इस्तीफा देना चाहिए।

Share:
गूगल न्यूज़
विज्ञापन

अमित शाह पर दिपके का निशाना

सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दिपके इस समय अपने गृह जनपद संभाजी नगर में हैं। वहां पर मीडिया से किए गए एक बातचीत में कहा कि “20 जुलाई को संसद चलो मार्च के दौरान छात्रों पर पुलिस बस इस्तेमाल करने का आदेश गृहमंत्री ने दिया था। इस लिए उनको इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने आगे कहा अगर सरकार ये कहती है कि आंदोलन को बाहर से फंडिंग मिल रही है तो ये अमित शाह की विफलता है। फिर वह किस बात के चाणक्य हैं। आगे दिपके ने देश की सभी सरकारी और निजी संस्थानों पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि लोकतंत्र खतरे में है। न्यायपालिका समेत सभी संस्थानों पर सवाल खड़ा करते हुए कहा लोकतंत्र बचाना सिर्फ विपक्ष का काम नहीं है।”

नए शिक्षा मंत्री पर उठाए सवाल?

दिपके ने आगे कहा- “शिक्षा मंत्री को हटाने के बाद अजीब आदमी के शिक्षा मंत्री बना दिया। अगर देश का शिक्षा मंत्री बलात्कारियों की प्रशंसा करता है तो अजीब आदमी ही है। इससे देश को क्या संदेश जाएगा? आगे उन्होंने कहा वह कुछ नहीं कर सकते हैं। क्योंकि पार्टी गुंडों से भरी पड़ी है। राम रहीम जैसे लोगों को पैरोल पर रिहाई मिल जाती है।”

दिल्ली पुलिस पर लगाए आरोप

दिपके ने दिल्ली पुलिस पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि 19 और 20 जुलाई के सुबह पत्थरों से भरा ट्रक दिल्ली पुलिस लेकर आई थी। जिससे पथराव करने के बाद पूरा आरोप प्रदर्शनकारियों पर लगाया जा सका। उन्होंने दिल्ली पुलिस को पार्टी के फॉरवर्ड मैसेज पर चलने के बजाय देश के संविधान का पालन करने की नसीहत दी।

ये भी पढ़े:नीट पेपर लीक के पहले सुनवाई के दिन ही नहीं पहुंचे CBI वकील, कोर्ट करता रहा इंतजार…..

विज्ञापन

लेखक के बारे में By Sudhanshu Mishra
Tags
होम शहर
ई-पेपर Google तस्वीरें