बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज सुबह पटना से राजगीर के लिए रवाना हुए, जहां वे विश्व शांति स्तूप की 55वीं वर्षगांठ समारोह में शामिल होंगे। इस खास अवसर पर उनके साथ मंत्री विजय चौधरी और पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा भी उपस्थित हैं। मुख्यमंत्री इस समारोह का उद्घाटन करेंगे और साथ ही कई विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन भी करेंगे।
सीएम नीतीश की विकास कार्यों पर नजर, राजगीर को मिलेगी नई सौगातें
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों राज्य में विकास कार्यों को गति देने के लिए लगातार दौरे कर रहे हैं। इसी क्रम में वे आज राजगीर में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इसके अंतर्गत, वे रोपवे के निकट नवनिर्मित एकीकृत भवन का भी उद्घाटन करेंगे, जो विश्व शांति स्तूप के पास एक महत्वपूर्ण संरचना है।
जापानी डेलिगेट्स की विशेष उपस्थिति
संबंधित आर्टिकल्स
Patna में RJD की बड़ी बैठक आज! लालू-तेजस्वी करेंगे ‘महाफैसला’, क्या बदलने वाला है पार्टी का नेतृत्व?
Bihar Election 2025: VIP को मिली 15 सीटें तेजस्वी यादव ने छोड़ी गौरा बौराम! बिहार में बदल गया सियासी समीकरण
Bihar Election 2025: योगी आदित्यनाथ का बिहार में बड़ा बयान ‘विकास बनाम बुर्के’ की शरारत कौन कर रहा है?
BJP Candidates Second List 2025: बिहार चुनाव में BJP ने जारी की दूसरी सूची, मैथिली ठाकुर और आनंद मिश्रा को मिला टिकट
Bihar Election 2025: BJP को बड़ा झटका! छपरा की राखी गुप्ता ने किया बगावत का ऐलान!
Bihar Election 2025: मैथिली ठाकुर ने चुनाव लड़ने की अटकलों पर तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा
इस अवसर पर समारोह में जापान से आए डेलिगेट्स भी उपस्थित रहेंगे। ये डेलिगेट्स गुरुवार को जापानी मंदिर पहुंचे और वहां परंपरागत जापानी बौद्ध पूजा के साथ भगवान बुद्ध को नमन किया। समारोह में कई अन्य मंत्री और बिहार सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन ने रोपवे और विश्व शांति स्तूप के आसपास सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए हैं। समारोह के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल, मजिस्ट्रेट और अन्य पदाधिकारी तैनात रहेंगे ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।
इसे भी पढ़े :-
- गया में दिनदहाड़े मर्डर: घर के बाहर काम कर रहे महावीर की गोली मारकर हत्या, पड़ोसी आरोपी फरार
- रोहतास न्यूज़: बाइक चोरों का पीछा करना पड़ा महंगा, बदमाशों ने मारी गोली, युवक की मौत
- बिहार में सर्पदंश का कहर: मुंगेर में भाई-बहन को सांप ने डसा, भागलपुर में पत्नी के सामने पति की मौत
- बांका के सरकारी स्कूल में सांड का आतंक: बच्चों पर हमला, दो गंभीर रूप से घायल
- बेगूसराय में मच गया हड़कंप: मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, करोड़ों का अवैध हथियार कारोबार