मनोरंजन

The Kerala Story 2 Controversy: हाई कोर्ट का नोटिस, सर्टिफिकेशन पर उठे सवाल

टेक्नोलॉजी

India AI Summit 2026: PM मोदी का MANAV विजन, ₹10 लाख करोड़ निवेश का ऐलान

टेक्नोलॉजी

Vivo V70 5G: आज लॉन्च कम कीमत में प्रीमियम फोन, फीचर्स देख दंग रह जाएंगे!

न्यूज़

India AI Summit 2026: UN ने कहा AI पर सबका हक, भारत की भूमिका अहम

एजुकेशन

JEE MAINS 2026: जुड़वां भाइयों ने पाए एक जैसे अंक, रिजल्ट ने चौंकाया

मनोरंजन

The Kerala Story 2 Connection: पहले पार्ट से कैसे जुड़ी है नई फिल्म की कहानी

मनोरंजन

The Kerala Story 2: ट्रेलर पर भड़के केरल CM, देशभर में बहस तेज

टेक्नोलॉजी

Infinix XPAD 30E: टैबलेट लॉन्च, 7000mAh बैटरी और AI लर्निंग फीचर्स

मुजफ्फरपुर न्यूज़ / मुजफ्फरपुर में बाढ़ का कहर: 25 से ज्यादा गांव जलमग्न, 3 लाख लोग प्रभावित

मुजफ्फरपुर में बाढ़ का कहर: 25 से ज्यादा गांव जलमग्न, 3 लाख लोग प्रभावित

Reported by: Ground Repoter | Written by: Ritu Sharma | Agency: SN Media Network
Last Updated:

मुजफ्फरपुर में नदियों का जलस्तर बढ़ने से बिगड़ी स्थिति

नेपाल के तराई क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश की वजह से मुजफ्फरपुर की नदियों का जलस्तर काफी बढ़ गया है। गंडक, बूढ़ी गंडक और बागमती नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, जिससे औराई और कटरा प्रखंड के 25 से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। लगभग 3 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हो गए हैं, और लोग अपने घरों की छतों पर शरण लेने को मजबूर हैं।

गांवों में 4 फीट तक पानी, लोग छतों पर रहने को मजबूर

बाढ़ से प्रभावित गांवों जैसे बकुची, मोहनापुर पतारी, हमदमा, गंगिया, माधोपुर, भवानीपुर और अन्य गांवों में हालात बहुत खराब हैं। यहां घरों में 4 फीट तक पानी घुस गया है, जिससे लोग छतों पर रहने को मजबूर हैं। आने-जाने के लिए लोग कमर तक पानी से गुजर रहे हैं और मवेशियों के चारे की समस्या से जूझ रहे हैं।

सड़कों पर नावें चल रहीं, पीपा पुल डूबा

संबंधित आर्टिकल्स

बिहार अपराध समाचार: मुजफ्फरपुर में असम के कोयला कारोबारी का शव बरामद, पानापुर में नौकर की हत्या

Muzaffarpur: डॉक्टर की लापरवाही से बच्ची का ऑपरेशन, बाद में पता चला अपेंडिक्स नहीं था

मुजफ्फरपुर में कुहासे के कारण भीषण टक्कर – 30 यात्रियों की जान बची, पुलिस ने किया चौकाने वाला खुलासा

मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या! अपराधियों की तलाश में जुटी पुलिस

मुजफ्फरपुर में 20 लाख की रंगदारी मांगने वाले 4 कुख्यात गिरफ्तार, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा

मुजफ्फरपुर में बर्थडे पार्टी के बीच मचा हंगामा: जुए को लेकर भिड़े दो पक्ष, 6 घायल

बागमती नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी के कारण कटरा प्रखंड में बकुची पीपा पुल के दोनों एप्रोच पथ पानी में डूब गए हैं, जिससे गांव की सड़कों पर अब नावें चल रही हैं। लोग नावों के सहारे मवेशियों के लिए चारा ला रहे हैं और आवाजाही ठप हो गई है।

बच्चों में बाढ़ का खौफ, प्रशासन की मदद का इंतजार

बाढ़ की भयावह स्थिति को देखते हुए अधिकांश लोग ऊंचे और सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं। जिनके पास छतें हैं, वे वहीं रहने को मजबूर हैं। बच्चे छतों पर बैठे हुए डरे-सहमे नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अभी तक जिला प्रशासन की ओर से कोई मदद नहीं मिली है। कई घरों में तीन दिनों से खाना नहीं बना है, क्योंकि बर्तन और चूल्हे पानी में डूब चुके हैं।

पदाधिकारियों ने किया प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

इसे भी पढ़े :-


ABOUT THE AUTHOR

Ritu Sharma
Ritu Sharma

Ritu Sharma is an experienced news editor with over a decade in journalism, currently leading editorial efforts at SamastipurNews.in. Renowned for her commitment to journalistic integrity and precision, Ritu has developed a reputation for curating insightful, unbiased news content that resonates with readers. She holds a Master’s degree in Journalism and Mass Communication, equipping her with deep expertise in media ethics and storytelling. ...और पढ़ें


Samastipur News को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।


Tags :

First Published : सितम्बर 30, 2024, 02:59 अपराह्न IST

मुजफ्फरपुर न्यूज़ / मुजफ्फरपुर में बाढ़ का कहर: 25 से ज्यादा गांव जलमग्न, 3 लाख लोग प्रभावित