टेक्नोलॉजी

Vivo V70 5G: आज लॉन्च कम कीमत में प्रीमियम फोन, फीचर्स देख दंग रह जाएंगे!

न्यूज़

India AI Summit 2026: UN ने कहा AI पर सबका हक, भारत की भूमिका अहम

एजुकेशन

JEE MAINS 2026: जुड़वां भाइयों ने पाए एक जैसे अंक, रिजल्ट ने चौंकाया

मनोरंजन

The Kerala Story 2 Connection: पहले पार्ट से कैसे जुड़ी है नई फिल्म की कहानी

मनोरंजन

The Kerala Story 2: ट्रेलर पर भड़के केरल CM, देशभर में बहस तेज

टेक्नोलॉजी

Infinix XPAD 30E: टैबलेट लॉन्च, 7000mAh बैटरी और AI लर्निंग फीचर्स

मनोरंजन

The 50: में वाइल्डकार्ड एंट्री, Arushi Chawla और Urvashi Dholakia की वापसी

टेक्नोलॉजी

iQOO 15 Launch Date: कब आएगा नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन?

बिहार न्यूज़ / बिहार समाचार: गोपालगंज में पुलिस और शराब माफियाओं के बीच मुठभेड़, होमगार्ड जवान और तस्कर घायल

बिहार समाचार: गोपालगंज में पुलिस और शराब माफियाओं के बीच मुठभेड़, होमगार्ड जवान और तस्कर घायल

Reported by: Ground Repoter | Written by: Saurabh Thakur | Agency: SN Media Network
Last Updated:

गोपालगंज समाचार: गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र में सोमवार, 30 सितंबर को पुलिस और शराब माफियाओं के बीच हुई मुठभेड़ में एक होमगार्ड जवान और एक शराब तस्कर घायल हो गए। घटना जलालपुर एसएमडी कॉलेज के पास हुई, जहां दोनों ओर से कई राउंड गोलियां चलीं।

घायलों की पहचान: घायल शराब तस्कर नवीन अख्तर, उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के शाहपुर का निवासी है। वहीं, घायल होमगार्ड जवान बसंत मांझी कुचायकोट थाने में तैनात हैं। दोनों घायलों को इलाज के लिए गोपालगंज के सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। एसपी अवधेश दीक्षित ने अस्पताल पहुंचकर घायलों के इलाज की जानकारी ली और शराब माफिया से पूछताछ भी की।

संबंधित आर्टिकल्स

Samastipur School Bus Accident: समस्तीपुर में स्कूल बस और टेंपो की टक्कर 6 लोग घायल

Samastipur Mahila Constable Died: समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला कांस्टेबल की मौत

बिहार में बाढ़ का कहर: समस्तीपुर के गांव डूबे, घरों में घुसा 4 फीट पानी, लोग बोले- ‘अब आत्महत्या ही बचा रास्ता

समस्तीपुर में शराब माफियाओं की दबंगई: पुलिसकर्मियों को बंधक बनाकर हमला, तीन गिरफ्तार

बेगूसराय जिला: मधुमक्खी पालन से राजेश ने रची सफलता की नई कहानी, शहद से कमा रहे लाखों!

बेतिया में कुहासे ने ली 5 जिंदगियाँ! गंडक नदी नाव हादसा, दो लोग अभी भी लापता

घटना का विवरण: एसपी ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक ट्रक में बड़ी मात्रा में शराब बिहार लाई जा रही थी। पुलिस ने ट्रक का पीछा किया, लेकिन इस दौरान शराब माफियाओं ने पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें शराब माफिया नवीन अख्तर के पैर में गोली लगी, जबकि माफियाओं की फायरिंग से होमगार्ड जवान बसंत मांझी को पेट में गोली लगी। घायल जवान का ऑपरेशन जारी है।

एसपी अवधेश दीक्षित ने स्पष्ट किया है कि शराब माफियाओं को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस इस मामले की पूरी छानबीन कर रही है।

इसे भी पढ़े :-


ABOUT THE AUTHOR

Saurabh Thakur
Saurabh Thakur

...और पढ़ें


Samastipur News को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।


Tags :

First Published : सितम्बर 30, 2024, 02:57 अपराह्न IST

बिहार न्यूज़ / बिहार समाचार: गोपालगंज में पुलिस और शराब माफियाओं के बीच मुठभेड़, होमगार्ड जवान और तस्कर घायल