कैमरे के सामने एक्ट्रेस की मस्ती, अपनी फ्रेंड को गोद में उठाकर किया डांस, वीडियो वायरल
क्रिस्टल डिसूजा के बर्थडे सेलिब्रेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में क्रिस्टल के साथ नागिन फेम एक्ट्रेस निया शर्मा नजर आ रही है. दोनों जबरदस्त अंदाज में वीडियो में डांस करती दिख रही है.
एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा इन दिनों ‘धुरंधर’ के सॉन्ग ‘शरारत’ को लेकर काफी चर्चा में थी. इस सॉन्ग में क्रिस्टल ने जबरदस्त डांस किया था. फिल्म रिलीज होने के बाद ये गाना काफी पॉपुलर हुआ था और फैंस ने क्रिस्टल के डांस की खूब तारीफ की थी. इस बीच एक्ट्रेस ने अपना जन्मदिन 1 मार्च को मनाया. बर्थडे का वीडियो उन्होंने फैंस के साथ अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वीडियो में उनकी बीएफएफ निया शर्मा भी नजर आ रही है. वीडियो देख कर ऐसा लग रहा कि बर्थडे में दोनों ने मिलकर खूब धमाल मचाया है.
निया शर्मा ने क्रिस्टल डिसूजा को गोद में उठाकर किया डांस
क्रिस्टल डिसूजा ने अपने करीबी दोस्तों के साथ मिलकर अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया. निया ने वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट को कैप्शन दिया, “यह बहना का जन्मदिन है… उसकी तरह थोड़ी और शरारत, क्योंकि बहना अच्छी, समझदार और हॉट है!!!” बर्थडे बैश के दौरान, क्रिस्टल और निया सॉन्ग ‘शरारत’ पर जबरदस्त डांस करती दिखी. निया ने तो क्रिस्टल को अपनी गोद में उठाकर डांस किया. वीडियो में पूरा पार्टी का माहौल दिख रहा है. आउटफिट की बात करें तो बर्थडे गर्ल सिल्वर सीक्विन ड्रेस पहना था, जिसमें वह काफी हॉट लग रही थी, जबकि निया ने मैचिंग पैंट के साथ ब्लैक क्रॉप टॉप पहना था. दोनों एक्ट्रेसेस काफी बोल्ड अंदाज में दिखी.
इस सीरियल में क्रिस्टल और निया ने किया था काम
आपको बता दें कि क्रिस्टल डिसूजा और निया शर्मा ने टीवी शो ‘एक हजारों में मेरी बहना है’ में जीविका और मानवी बहनों का रोल किया था. शो में दोनों की बॉन्डिंग काफी गहरी दिखी थी. शो हिट हुआ और सीरियल खत्म होने के बाद भी उनकी ये बॉन्डिंग बनी रही. अब दोनों बहुत अच्छी दोस्त है.
जानें ‘शरारत’ सॉन्ग के बारे में
‘शरारत’ सॉन्ग को जैस्मीन सैंडलस और मधुबंती बागची ने अपनी आवाज दी है. जैस्मीन के लिखे लिरिक्स के साथ, इस मजेदार गाने को शाश्वत सचदेव ने कंपोज किया है. वीडियो में क्रिस्टल डिसूजा के साथ बिग बॉस फेम एक्ट्रेस आयशा खान ने डांस किया है. ‘धुरंधर’ मूवी का ये गाना काफी पॉपुलर हुआ है. फिल्म में रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, अक्षय खन्ना, संजय दत्ता, अर्जुन रामपाल. आर माधवन जैसे किरदारों ने काम किया था. इसका दूसरा पार्ट 19 मार्च को आने वाला है.











