Dhurandhar 2: आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ पिछले साल की ब्लॉकबस्टर गैंगस्टर एक्शन फिल्म ‘धुरंधर’ का सीक्वल है। ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफ़िस पर धूम मचा रही है। भारत में इस फिल्म का कुल नेट कलेक्शन अब 778.77 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। इसके साथ ही यह इस साल की और शायद आने वाले कई सालों की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन गई है। फिल्म की तारीफ साउथ और बॉलीवुड के तमाम स्टार्स ने अभी तक कर दिया है। अब फिल्म ने दुनियाभर में कितना बिजनेस कर लिया है, आपको बताते हैं।

दूसरे हफ्ते भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई ‘धुरंधर 2’

‘धुरंधर 2’ ने दूसरे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर जमकर नोट छापे। शनिवार तक फिल्म का घरेलू नेट कलेक्शन 779 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन 930 करोड़ रुपये रहा। इसमें विदेशों से हुई लगभग 322 करोड़ की कमाई की। इसके साथ ही 10 दिनों में फिल्म का दुनिया भर का कुल कलेक्शन 1252 करोड़ हो चुका है। Sacnilk के अनुसार, ‘धुरंधर 2’ ने पहले वीक में घेरलू बॉक्स ऑफिस पर 674.17 करोड़ रुपये की कमाई की।

विज्ञापन

‘धुरंधर 2’ ने तोड़ा इन फिल्मों का रिकॉर्ड

‘धुरंधर 2’ के दस दिनों के कुल कलेक्शन से पता चलता है कि इसने प्रशांत नील की केजीएफ 2 और एसएस राजामौली की आरआरआर के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। आपको बता दें कि यश की केजीएफ 2 का लाइफटाइम ग्रॉस कलेक्शन 1215 करोड़ है, जबकि आरआरआर का लाइफटाइम ग्रॉस कलेक्शन 1230 करोड़ है। इसने शाहरुख खान की फिल्म जवान के 1160 करोड़ के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है। उम्मीद है कि ‘धुरंधर 2’, ‘धुरंधर’ के 1300 करोड़ के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ देगी।

‘धुरंधर 2’ को लेकर क्या बोले पीयूष मिश्रा?

दिल्ली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में पत्रकारों से बात करते हुए पीयूष मिश्रा ने कहा, “प्रोपेगैंडा और सिनेमा के बीच एक बहुत बारीक लकीर होती है, जैसे कि ‘धुरंधर’ में है। मुझे ‘धुरंधर’ बहुत पसंद आई। इसकी स्क्रीनप्ले बहुत शानदार है। असल में यह एक सच्चा सिनेमा है। इसलिए, मुझे ‘धुरंधर’ बेहद पसंद आई। तो आप यह नहीं कह सकते कि यह कोई प्रोपेगैंडा फिल्म है। यह तो बस एक फिल्म है।”

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 की कमाई में हिस्सा मांग रहा लियारी, पाकिस्तान से उठी अजीब मांग

विज्ञापन