Dhurandhar 2: ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ की कमाई जबरदस्त तरीके से हो रही है। फिल्म की कमाई से पाकिस्तानी के ल्यारी लोग अपनी हिस्सेदारी मांग रहे हैं। आइए आ
Dhurandhar 2: ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ ने अपने 11वें दिन शानदार बढ़त दिखाई और बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी। दुनियाभर में अब इसकी कुल कमाई 1200 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है। इस बीच पाकिस्तान के ल्यारी इलाके के निवासियों ने फिल्म की कमाई से हिस्सेदारी की मांग की है. आइए आपको पूरी बताते हैं।
पाकिस्तानी लोगों ने मांगी ये डिमांड
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में ल्यारी के लोगों ने कहा कि धुरंधर 2 में ल्यारी का नाम और पृष्ठभूमि का इस्तेमाल किया गया है। इस वजह से इस समुदाय को आर्थिक रूप से इसका फायदा मिलना चाहिए। वीडियो में एक शख्स कहता है कि खास तौर पर सड़कें तभी बेहतर हो सकती है जब भारत भुगतान करे। जबकि एक अन्य शख्स ने कहा कि सैकड़ों करोड़ रुपये इस इलाके में जन कल्याण के कामों पर खर्च किए जाने चाहिए। कुछ लोगों ने तो यह भी मांग की है कि फिल्म की कुल कमाई का 80 प्रतिशत वहां के प्रोगेस में खर्च होना चाहिए।
क्या मेकर्स ने इस पर किया रिएक्ट?
फिलहाल इस पर ना तो आदित्य धर और न ही प्रोड्यूसर्स ने इस पर रिएक्ट किया है। अब देखते हैं कि मेकर्स इस पर जवाब देते हैं या नहीं।
‘ल्यारी का गब्बर’ के नाम से फिल्म बनाएगा ये शख्स?
पाकिस्तानी राजनेता नबील गबोल ने ‘धुरंधर’ का जवाब अपनी एक फिल्म से देने की अपनी योजनाएं बताई हैं। एक कंटेंट क्रिएटर के साथ हाल ही में हुए एक इंटरव्यू में, नबील ने कहा कि राकेश बेदी द्वारा निभाया गया जमील जमाली का किरदार उन्हीं से प्रेरित था। इसके बाद उन्होंने अपनी घटनाओं के अपने नजरिए से प्रेरित एक प्रोजेक्ट बनाने की अपनी योजनाएं साझा की, जिसका नाम ‘ल्यारी का गब्बर’ होगा।
संबंधित खबरें (Also Read)
क्या धुरंधर 3 बननी चाहिए?
धुरंधर 2 की सफलता के बाद से ही धुरंधर 3 को लेकर सोशल मीडिया पर बज बन गया है। जब गौरव गेरा से पूछा गया कि क्या ‘धुरंधर 3’ बननी चाहिए, तो उन्होंने जूम को बताया, “एक दर्शक और इस फिल्म के फैन के तौर पर मैं जरूर चाहूंगा कि इस टीम से और भी कुछ देखने को मिले। रणवीर और आदित्य, साथ ही आर माधवन और बाकी लोग मिलकर कुछ सचमुच बहुत खास बनाते हैं। मुझे लगता है कि यह एक बहुत ही खूबसूरत फिल्म है और मैं चाहूंगा कि यह आगे भी जारी रहे। यह मेरी अपनी राय है-बाकी सब तो उन्हीं पर निर्भर करता है।”





















