Dhurandhar 2 : बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही स्पाई-एक्शन फिल्म सिर्फ अपनी कहानी और एक्शन के लिए ही नहीं, बल्कि अपने भव्य सेट और लोकेशन्स के लिए भी चर्चा में है। फिल्म में दिखाया गया आलीशान बंगला अब दर्शकों के बीच खास आकर्षण बन चुका है। दिलचस्प बात यह है कि यह कोई सेट नहीं, बल्कि एक असली प्रॉपर्टी है, जो पंजाब के अमृतसर में मौजूद है।
Dhurandhar 2: फिल्म का आलीशान बंगला बना चर्चा का केंद्र
फिल्म Dhurandhar 2 में रणवीर सिंह के किरदार ‘हम्जा’ का घर दर्शकों को खासा प्रभावित कर रहा है। यह शानदार मेंशन असल में अमृतसर में स्थित ‘आनंदा’ नाम की प्रॉपर्टी है।करीब एक एकड़ में फैली इस प्रॉपर्टी का बिल्ट-अप एरिया लगभग 20,000 स्क्वायर फीट बताया जा रहा है। इस मेंशन का निर्माण हाल ही में 2024 में पूरा हुआ था और इसे फिल्म की शूटिंग के लिए चुना गया।
फिल्म के कई महत्वपूर्ण सीन इसी जगह पर शूट किए गए हैं, जिनमें पार्टी सीक्वेंस और इमोशनल मोमेंट्स शामिल हैं। खासकर हम्जा और येलिना के बीच के सीन ने दर्शकों पर गहरा असर छोड़ा है।यह लोकेशन फिल्म के विजुअल्स को और भी ग्रैंड बनाती है, जिससे दर्शकों को एक अलग सिनेमैटिक अनुभव मिलता है।
डिजाइन और आर्किटेक्चर में दिखा अनोखा मेल
इस मेंशन की खासियत इसका डिजाइन है, जिसमें ट्रेडिशनल और मॉडर्न आर्किटेक्चर का शानदार मिश्रण देखने को मिलता है।इस प्रॉपर्टी का नाम बुद्ध के शिष्य आनंद के नाम पर रखा गया है, जो इसे एक सांस्कृतिक पहचान भी देता है।मेंशन के आंगन में 25 फीट ऊंचा सिंहासन और उसके सामने फायर पिट बनाया गया है, जो इसे एक अलग ही लुक देता है।






















