Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 में आखिरी बड़े साहब कौन है, इस पर से सस्पेंस खत्म हो गया है। फिल्म रिलीज के बाद ये सामने आ गया कि इस रोल में ना तो इम
Dhurandhar 2: धुरंधर 2 के रिलीज से बॉक्स ऑफिस हिल गया। रणवीर सिंह की इस फिल्म ने पेड प्रीव्यू से रिकॉर्ड तोड़ 44 करोड़ रुपये कमाए। धुरंधर 2 शायद अपने ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच देगी, क्योंकि ट्रेड एक्सपर्ट्स को उम्मीद है कि यह फिल्म 100 करोड़ रुपये की ओपनिंग करेगी। फिल्म में तगड़ी स्टारकास्ट है, जिसमें संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी भी शामिल हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही थी कि फिल्म में बड़े साहब कौन है. बड़े साहब के किरदार के लिए इमरान हाशमी और अक्षय कुमार का नाम सामने आ रहा था. आइए आपको बड़े साहब के बारे में बताते हैं।
‘धुरंधर 2’ में ‘बड़े साहब’ का रोल किसने प्ले किया है?
‘धुरंधर 2’ में ‘बड़े साहब’ का रोल ना तो इमरान हाशमी ने निभाया है और ना अक्षय कुमार ने. इस किरदार को एक्टर दानिश इकबाल ने निभाया है। वह एक थिएटर कलाकार और स्क्रीन एक्टर हैं। माना जा रहा है कि फिल्म में वे ही मुख्य विलेन हैं और कई घटनाओं के पीछे उनका ही दिमाग है। ये भी कहा जा रहा कि ‘बड़े साहब’ का किरदार काफी हद तक दाऊद इब्राहिम से प्रेरित है। दानिश की बात करें तो वह पॉपुलर वेब सीरीज ‘महारानी 2’ में नजर आए थे। इस सीरीज में उनके किरदार का नाम दिलशाद मिर्जा था।
‘धुरंधर 2’ ने ऐसे तोड़ा पुष्पा 2 का रिकॉर्ड
Sacnilk के अनुसार, ‘धुरंधर 2’ ने बुक माय शो पर एक नया बेंचमार्क बनाया है। यह फिल्म प्रति घंटे टिकट बिक्री के मामले में सबसे तेजी से बिकने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म ने एक घंटे में 109,000 टिकट बेचकर एक शानदार रिकॉर्ड बनाया है। इसने अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 के पिछले ऑल-टाइम रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. पुष्पा 2 ने प्रति घंटे लगभग 107,600 टिकटों की बिक्री की थी। अब यह उपलब्धि रणवीर सिंह के फिल्म के नाम हो गया है।
संगीतकार रिकी केज ने फिल्म का किया रिव्यू
धुरंधर 2 का रिव्यू अभी तक कई स्टार्स ने किया है. अब इसमें संगीतकार रिकी केज का भी नाम जुड़ गया है। केज ने रणवीर सिंह की अभिनय की तारीफ करते हुए कहा कि यह उनका अब तक का सबसे बेहतरीन अभिनय है और यह उन्हें एक महान कलाकार का दर्जा दिलाएगा। केज ने कहा कि पहली फिल्म के सभी उप-कथानक और विषय संतोषजनक ढंग से पूरे किए गए हैं, जिसमें भावनात्मक रूप से असर डालने वाले पलों और उत्साह भरे सीन के बीच एक अच्छा संतुलन बनाया गया है। केज ने आखिरी में आदित्य धर को भारत का सबसे बेहतरीन निर्देशक” बताया और सिनेमाई नियमों पर उनकी महारत के साथ-साथ उन नियमों को रचनात्मक ढंग से तोड़ने की उनकी क्षमता की भी तारीफ की। उन्होंने दर्शकों से आग्रह किया कि वे इस फिल्म को सिनेमा की सबसे बड़ी स्क्रीन पर देखें।


















