राकेश बेदी ने किया बड़ा खुलासा
इंडिया पॉडकास्ट के साथ बातचीत के दौरान राकेश बेदी ने एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि रणवीर सिंह ने कैसे धुरंधर 2 के सेट पर उन्हें मोटिवेट किया। राकेश बेदी ने कहा, “बहुत अच्छी ट्यूनिंग रही और जब मेरा लास्ट डे था… तब रणवीर ने अपने हाथ में माइक लेकर बोला कि अगर यह फिल्म ₹1000 करोड़ का धंधा करेगी तो उसमें ₹500 करोड़ राकेश जी की वजह से होंगे।” उन्होंने आगे कहा, “एक कैरेक्टर एक्टर के लिए इससे बड़ी रिस्पेक्ट और क्या हो सकती है? एक डायरेक्टर जो बोल रहा है और उसने मेरे कंधे पर हाथ रख के बोला, फिल्म के दौरान, ‘राकेश जी जब आपका लास्ट डे आएगा ना शूटिंग का, तो मैं रोऊंगा! सर, आई विल मिस यू! तो इस तरह का एटमॉस्फियर क्रिएट हुआ था पूरी फिल्म में। तो काम अच्छा ही होगा ना।”
अब तक कितनी कमाई हुई?
Sacnilk के अनुसार, ‘धुरंधर 2’ अपने पहले दिन 8,928 शो में चल रही है और अभी तक इसने 45 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। मंगलवार को पेड प्रीव्यू में इसने 43 करोड़ रुपये कमाए थे। पहले दिन के बॉक्स ऑफिस के अंतिम आंकड़े शनिवार सुबह अपडेट किए जाएंगे।
‘धुरंधर 2’ को लेकर जबरदस्त क्रेज
‘धुरंधर 2′ को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त क्रेज है। यूट्यूब गौरव चौधरी ने बताया कि वह सिर्फ यह फिल्म देखने के लिए दुबई से दिल्ली तक फ्लाइट से आए। इससे पहले’धुरंधर’ के स्टार आर माधवन ने भी ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को लेकर लोगों में जबरदस्त दीवानगी के बारे में हिंट दिया था। उन्होंने कहा था कि इस फिल्म का जादू इतना जबरदस्त है कि फैन इसे सिनेमाघरों में देखने के लिए मिडिल ईस्ट से भी सफर करके आ सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2: म्यूजिक लॉन्च पर रणवीर सिंह का डांस वीडियो हुआ वायरल, ‘आरी आरी’ ने किया माहौल गर्म







