Dhurandhar 2: फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करते हुए 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। अब फिल्म की सफलता पर आमिर खान ने
Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धूम मचाई थी, जिसका पहला भाग दिसंबर 2025 में रिलीज हुआ था। ‘धुरंधर’ की सफलता के बाद इसके सीक्वल ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। आदित्य धर की फिल्म का दूसरा भाग 19 मार्च को रिलीज हुआ और तब से इसने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर राज किया है, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के बड़े दिग्गजों से भी खूब तारीफ बटोरी है। रजनीकांत सहित कई बड़े स्टार्स ने मूवी की तारीफ की. अब आमिर खान ने भी फिल्म की सराहना की है।
आमिर खान ने धुरंधर 2 को लेकर क्या कहा?
दिल्ली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (IFFD) 2026 के दूसरे दिन आमिर खान ने धुंरधर 2 को लेकर एएनआई से बात करते हुए कहा, “मैंने अभी तक फिल्म नहीं देखी है। लेकिन मैं फिल्म के बारे में सिर्फ तारीफें ही सुन रहा हूं। धुरंधर 1 और अब धुरंधर 2। दोनों ही फिल्मों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है और मेरी तरफ से टीम को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।”
रजनीकांत ने भी की थी धुंरधर 2 की तारीफ
कुछ दिन पहले ही साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत ने धुंरधर 2 को लेकर कहा था, “क्या फिल्म है… धुरंधर 2!!! आदित्य धर बॉक्स ऑफिस के बाप हैं!!! रणवीर और पूरी कास्ट और क्रू को बहुत-बहुत बधाई। हर भारतीय को यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए। जय हिंद।”
इस सिंगर के गाने को मिल रही खूब तारीफ
सिंगर सपना मुखर्जी ने ‘धुरंधर 2’ में ‘ओए ओए’ गाना गाया है। उनके इस गाने को खूब तारीफ मिल रही है। इसपर खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि फिल्म में शामिल किए जाने की वजह से यह गाना आज की नई पीढ़ी के साथ भी जुड़ा हुआ है। सपना ने बताया कि गाने के मूल रूप को बदलने के बजाय मेकर्स ने उसके असली भाव को बनाए रखा, जिससे दर्शक इस क्लासिक गाने को एक नए फिल्मी अंदाज में सुनते हुए इसके साथ फिर से जुड़ पाए।
संबंधित खबरें (Also Read)
दुनिया भर में फिल्म ने कितनी कमाई कर ली?
आदित्य धर की ‘धुरंधर 2’ ने 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। रणवीर सिंह के लीड रोल वाली इस स्पाई थ्रिलर ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर पहले हफ्ते में ही जबरदस्त कमाई की है। जियो स्टूडियो के मुताबिक, फिल्म ने दुनिया भर में 1088 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म के इस शानदार प्रदर्शन ने इस साल की सबसे बड़ी रिलीज़ में से एक के तौर पर इसकी जगह पक्की कर दी है। उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में मूवी के कलेक्शन में इजाफा ही होगा।
यह भी पढ़ें- क्या जल्द बजेगी शहनाई? कृति सेनन ने शादी पर दिया साफ जवाब





















