Bhooth Bangla: आदित्य धर और रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाल कर दिया। फिल्म ने दुनियाभर में 1200 से ज्यादा की कमाई सिर्फ 10 दिन में की है। फिल्म जिस हिसाब से कमाई कर रही है, ऐसा लग रहा कि इसकी रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर जल्दी नहीं थमेगी। हॉलीवुड फिल्म ‘प्रोजेक्ट हेल मैरी’, यश की ‘टॉक्सिक’, राम चरण की ‘पेद्दी’, नानी की ‘द पैराडाइज’ और ‘धमाल 4’ कुछ ऐसी फिल्में हैं जिन्होंने ‘धुरंधर 2’ से बचने के लिए अपनी रिलीज की डेट बदल ली है। अब इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है। अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ है, जो 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली है इसकी भी रिलीज डेट मेकर्स ने आगे कर दी है।

क्यों आगे बढ़ी भूत बंगला की रिलीज डेट?

सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा है कि ‘भूत बंगला’ की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि मेकर्स ने ऐसा इसलिए किया ताकि अक्षय कुमार की फिल्म जमकर कमाई कर सके। अब एक नई रिपोर्ट से पता चलता है कि यह फैसला मेकर्स ने अपनी मर्जी से नहीं लिया है, बल्कि स्क्रीन-शेयरिंग एग्रीमेंट्स की वजह से उन्हें ऐसा करने पर मजबूर होना पड़ा है।

विज्ञापन

सूत्र ने क्या बताया?

‘भूत बंगला’ के प्रोडक्शन से जुड़े एक सूत्र ने ‘बॉलीवुड हंगामा’ को बताया, “जियो स्टूडिया के डिस्ट्रीब्यूशन हेड दीपक शर्मा ने मल्टीप्लेक्स वालों से कहा है कि अगर वे ‘भूत बंगला’ की रिलीज के हफ्ते में फिल्म को 10,000 शो देने का वादा नहीं करते, तो वे चौथे हफ्ते में ‘धुरंधर 2’ का केडीएम वापस ले लेंगे। उन्होंने एग्जिबिटर्स से यह बात लिखित में ली है और फिल्म की जबरदस्त सफलता को देखते हुए कोई भी ‘धुरंधर 2’ से होने वाली कमाई का एक भी पैसा गंवाने का जोखिम उठाने को तैयार नहीं था।”

अब कब रिलीज होगी ‘भूत बंगला’?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘भूत बंगला’ अब 17 अप्रैल को बड़े पर्दे पर आएगी। फिलहाल मेकर्स ने इसे लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

अक्षय कुमार की ये फिल्म भी है चर्चा में

अक्षय कुमार का शेड्यूल 2026-2027 तक पूरी तरह से भरा हुआ है. ‘भूत बंगला’ के अलावा वह ‘वेलकम टू द जंगल’, ‘हेरा फेरी 4’ को लेकर सुर्खियों में हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Box Office Collection: 14वें दिन कितनी हिट हुई ‘धुरंधर 2’? जानें किस दिन कितनी कमाई